NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
कृषि क़ानूनों के विरोध में बुंदेलखंड में किसानों का प्रदर्शन
बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बुंदेलखंड़ के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथियों में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कानून वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।’’
भाषा
30 Nov 2020
protest
'प्रतीकात्मक तस्वीर ' फोटो साभार: हिंदुस्तान टाइम्स

बांदा/फतेहपुर (उत्तर प्रदेश):  केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बांदा और फतेहपुर जिले में किसानों ने सोमवार को भी सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में बुंदेलखंड़ किसान यूनियन की अगुवाई में किसानों ने कृषि मंडी के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

बुंदेलखंड़ किसान यूनियन के अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बुंदेलखंड़ के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तिथियों में किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं और कानून वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखेंगे।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आज बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में कृषि मंडी के सामने झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग जामकर प्रदर्शन किया गया और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान पुलिस से उनकी नोक-झोंक भी हुई है।"

इसी प्रकार फतेहपुर से मिली जानकारी के अनुसार, बिंदकी कस्बे में किसान नेता रामसहाय पटेल के नेतृत्व में किसानों ने कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन किया।

बिंदकी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया, "किसानों ने फरीदपुर गांव के पास बांदा-कानपुर मार्ग में जाम लगाकर यातायात बाधित कर दिया था, जिन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया।"

उन्होंने बताया, ‘‘किसानों ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा है, जिसमें तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है।"

हरियाणा : निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा

भिवानी: किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह सांगवान खाप के प्रधान है। उन्होंने चरखी दादरी में हुई सांगवान खाप की पंचायत में यह ऐलान किया।

सांगवान खाप मंगलवार से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होगी। सोमबीर सांगवान दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

दादरी में मंगलवार को सांगवान खाप की हुई पंचायत हुई में फैसला किया गया कि खाप के लोग एक दिसंबर से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच करेंगे और उनका नेतृत्व खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान करेंगे।

इसके बाद सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

सोमवीर ने कहा कि उनके लिए किसी भी पद से बड़ा समाज और लोगों का हित है।

गौरतलब है कि सोमवीर सांगवान ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट को हराया था और मनोहर लाल खट्टर सरकार को समर्थन दे रहे हैं।

Farmer protest
Bundelkhand
Bundelkhand Farmers Union
Haryana

Related Stories

हिसारः फसल के नुक़सान के मुआवज़े को लेकर किसानों का धरना

पंजाब: आप सरकार के ख़िलाफ़ किसानों ने खोला बड़ा मोर्चा, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा

हड़ताल के कारण हरियाणा में सार्वजनिक बस सेवा ठप, पंजाब में बैंक सेवाएं प्रभावित

हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने

हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग

केंद्र सरकार को अपना वायदा याद दिलाने के लिए देशभर में सड़कों पर उतरे किसान

हरियाणा: आंगनवाड़ी कर्मचारियों के आंदोलन के 50 दिन पूरे

हरियाणा की 20,000 हड़ताली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता करनाल में करेंगी रैली

हरियाणा: यूनियन का कहना है- नाकाफी है खट्टर की ‘सौगात’, जारी रहेगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल

MSP की कानूनी गारंटी ही यूपी के किसानों के लिए ठोस उपलब्धि हो सकती है


बाकी खबरें

  • यूपी: डूबती भाजपा को तालिबान का सहारा!
    अफ़ज़ल इमाम
    यूपी: डूबती भाजपा को तालिबान का सहारा!
    24 Aug 2021
    भाजपा को चुनाव में तालिबान के मुद्दे का सहारा लेना पड़ रहा। इससे साफ़ है कि उसे अपनी जमीनी स्थिति का अंदाजा हो गया है।
  • परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    इंडियन कल्चरल फ़ोरम
    परिवार के इतिहास ने एक जटिल पहचान अपनाने में मेरी मदद की : लिन इनेस
    24 Aug 2021
    गीता हरिहरन के साथ इस बातचीत में, इनेस अपनी किताब, उसमें महिलाओं की जटिल कहानियाँ और अन्य चीज़ों के बारे में चर्चा कर रही हैं।
  • RAJGURU
    अंकुर गोस्वामी, हर्षवर्धन
    सांडर्स की हत्या के बाद राजगुरु ने अपने दोस्त से क्या कहा? स्वतंत्रता आंदोलन के लड़ाके की अनसुनी दास्तां!
    24 Aug 2021
    जैसे ही ब्रिटिश अफसर सांडर्स अपनी मोटरसाइकिल पर पैर रखने वाला था, राजगुरु ने आगे बढ़कर गोली चला दी, जो सीधा उसके सिर में जा लगी। भगत सिंह ने भी आगे बढ़कर ज़मीन पर ढेर पड़े हुए अंग्रेज़ पर दनादन आठ गोलियाँ…
  • ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट: तालिबान के ख़िलाफ़, अफ़ग़ान के पक्ष में उट्ठी आवाज़ें
    23 Aug 2021
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने सिविल सोसायटी द्वारा तालिबान के ख़िलाफ़ और अफ़ग़ानी औरतों-जनता के पक्ष में आयोजित प्रदर्शन में शामिल लोगों से बात की। देश भर में आयोजित ऐसे विरोध…
  • उमर खालिद
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उमर खालिद ने दिल्ली दंगों को “साजिश” बताया, तो शरजील इमाम ने कहा उनका भाषण “राजद्रोह” नहीं
    23 Aug 2021
    खालिद ने न्यायालय से कहा कि पुलिस की प्राथमिकी मनगढ़ंत और अनावश्यक है। वहीं शरजील ने न्यायालय में कहा कि उनके भाषण के किसी भी हिस्से में उन्होंने किसी भी तरह की हिंसा करने की बात नहीं कही थी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License