NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
गणतंत्र दिवस पर लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनों की योजना
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भारतीय मूल के लोगों के समूहों ने ‘नेशनल डिमोन्स्ट्रेशन अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ मार्च निकालने की योजना बनाई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Jan 2020
london protest

लंदन: संशोधित नागरिकता कानून का विरोध सिर्फ़ भारत में ही नहीं भारत के बाहर अन्य देशों में भी बढ़ता जा रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों ने इस विरोध की कमान संभाल रखी है। अब 26 जनवरी यानी भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर भी देश समेत विदेशों में भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किए जाने की तैयारी है।  

समाचार एजेंसी भाषा की ख़बर के मुताबिक भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में कई विरोध प्रदर्शनों की संभावना है। यहां भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन के अधिकारियों से मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भारतीय मूल के लोगों के समूहों ने ‘नेशनल डिमोन्स्ट्रेशन अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ मार्च निकालने की योजना बनाई है। इस मार्च के दौरान सैंकड़ों लोगों के डाउनिंग स्ट्रीट से भारतीय उच्चायोग तक मार्च करने की संभावना है।

यह मार्च भारत के नए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ है और इसमें कई विश्वविद्यालयों के छात्रों और संगठनों के हिस्सा लेने की संभावना है।

वहीं रविवार को ब्रिटेन में रह रहे अन्य संगठनों ने भी विरोध दिवस मनाने की बात कही है। 

इसे लेकर लंदन के पुलिस बल स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शनों की जानकारी है और इसको देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस को तैयार रखने की योजना है। उच्चायोग की सुरक्षा का मुद्दा पिछले सप्ताह यहां हाउस ऑफ कॉमन्स में भी उठा था और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम ने इस संबंध में सीधे तौर पर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से बात की थी।

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

London
Protest in London
CAA
NRC CAA protest
republic day
Citizenship Amendment Act
modi sarkar
BJP
NRI

Related Stories

मूसेवाला की हत्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताया

बिहार : नीतीश सरकार के ‘बुलडोज़र राज’ के खिलाफ गरीबों ने खोला मोर्चा!   

आशा कार्यकर्ताओं को मिला 'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड’  लेकिन उचित वेतन कब मिलेगा?

दिल्ली : पांच महीने से वेतन व पेंशन न मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

CAA आंदोलनकारियों को फिर निशाना बनाती यूपी सरकार, प्रदर्शनकारी बोले- बिना दोषी साबित हुए अपराधियों सा सुलूक किया जा रहा

आईपीओ लॉन्च के विरोध में एलआईसी कर्मचारियों ने की हड़ताल

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

आंगनवाड़ी महिलाकर्मियों ने क्यों कर रखा है आप और भाजपा की "नाक में दम”?

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात


बाकी खबरें

  •  लखीमपुर हिंसाः SIT रिपोर्ट सही, कब तक दागी मंत्री को बचाएगी सरकार- अशोक
    न्यूज़क्लिक प्रोडक्शन
    लखीमपुर हिंसाः SIT रिपोर्ट सही, कब तक दागी मंत्री को बचाएगी सरकार- अशोक
    15 Dec 2021
    लखीमपुर हिंसा मामले में SIT की रिपोर्ट ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को मुख्य साज़िशकर्ता बताया है. ऑल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धवले ने…
  • Varun singh
    भाषा
    वायु सेना हेलीकॉप्टर दुर्घटना: घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन
    15 Dec 2021
    8 दिसंबर को हुए इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल वरुण सिंह का उपचार जारी था।
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर खीरी कांड: गृह राज्य मंत्री टेनी दिल्ली तलब
    15 Dec 2021
    दिल्ली से लेकर यूपी तक, लोकसभा से लेकर विधानसभा तक आज इस मामले की गूंज रही और टेनी के बर्ख़ास्तगी/इस्तीफ़े की मांग की जाती रही। इसी दौरान मंत्री जी द्वारा मीडिया से बदसुलूकी का वीडियो भी वायरल हो गया…
  • gujarat
    आदित्य गुजराती
    गुजरात में आख़िर लाभ-साझाकरण वाली धनराशि कहां जा रही है?
    15 Dec 2021
    गुजरात जैव-विविधता बोर्ड के क्रूर शासन ने भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ जैविक विविधता अधिनियम, एवं 2014 के एबीएस नियम-कानूनों के पूरे उद्देश्य को ही विफल कर दिया है।
  • सोनिया यादव
    गुजरात: सरकारी आंकड़ों से कहीं ज़्यादा है कोरोना से मरने वालों की संख्या!
    15 Dec 2021
    सुप्रीम कोर्ट में गुजरात सरकार अपने ही हलफनामे से झूठी साबित हुई है। अब सरकार ने खुद आधिकारिक तौर पर इस बात को स्वीकार कर लिया है कि राज्य में कोरोना से मरने वालों की जितनी गिनती की गई थी, असली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License