NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस से होने वाले रोग कोविड-19, सार्स और मार्स में अंतर
जर्नल साइंस ने नीदरलैंड के वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा किए गए एक अध्ययन को प्रकाशित किया। वैज्ञानिकों ने तीनों रोगों के रोगजनक का तुलनात्मक अध्ययन किया।
संदीपन तालुकदार
23 Apr 2020
कोरोना वायरस

कोई बीमारी कैसे पैदा होती है, इसके रोगजनकों को जानने के बाद यह पता चलता है कि जैविक तंत्र एक रोगग्रस्त स्थिति की ओर ले जाता है। यह ज़्यादा ख़तरनाक हो जाता है जब कोई बीमारी एक महामारी का रूप ले लेती है। कोरोनावायरस के चलते पैदा हुए कोविड-19 (COVID-19) में पिछली कुछ महामारियों की कई समानताएं हैं अर्थात् सिवेयर अक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (SARS- सार्स) और मिड्डल ईस्ट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (MERS- मार्स) जो कोरोनावायरस के कारण भी होते हैं। हालांकि, इसके स्तर और शक्ति की बात की जाए तो COVID-19 एसएआरएस और एमईआरएस से अलग है और इसकी प्रकृति के कई पहलू अभी भी अस्पष्ट हैं।

एक तो सकारात्मक पहलू ये है कि COVID-19 के रोगजनक को समझकर हम एसएआरएस और एमईआरएस के बारे में पिछली जानकारी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों में एक चीज समान है वह है प्रेरक एजेंट।

17 अप्रैल को जर्नल साइंस ने नीदरलैंड के वैज्ञानिकों के एक समूह द्वारा किए गए एक अध्ययन को प्रकाशित किया जिन्होंने तीनों बीमारियों के रोगजनकों का तुलनात्मक अध्ययन किया।

उन्होंने SARS-CoV-2 वायरस को चार चार सिनोमोलगस मैकैस (लंबे पूंछ वाले बंदर) के दो समूहों के शरीर में डाला गया। एक समूह में चार वयस्क (चार से पांच साल की उम्र के बीच) और दूसरे समूह में इतनी ही संख्या में वृद्ध (15-20 वर्ष के बीच) मैकैस थे। शोध समूह ने जो वायरल स्ट्रेन का इस्तेमाल किया वह चीन से लौटे एक जर्मन यात्री का था।

उन्होंने इतनी ही बंदरों की संख्या के समूह में MERS-CoV को संक्रमित किया। ये कोरोनावायरस का एक प्रकार है जिससे मार्स होता है।

उन्होंने पाया कि मैकाक्स के मामले में भी बिना किसी प्रत्यक्ष क्लिनिकल संकेत यानी बिना लक्षण वाले मामलों के उत्पादन संबंधी संक्रमण हुआ। यही मानव संक्रमण के मामलों की एक बड़ी संख्या में भी पाया गया है। यह भी पाया गया है कि ये वायरस मनुष्यों में लक्षण और बिना लक्षण वालों में फैल सकता है। SARS और COVID-19 दोनों में वायरस की संख्या में वृद्धि लंबे समय तक देखी गई है।

दिलचस्प बात यह है कि बिना लक्षण वाले मामलों में जो कि उक्त अध्ययन का हिस्सा था संक्रमण की प्रक्रिया की शुरुआत में चरम पर पहुंच गया। SARS-CoV-2 जिसके चलते COVID-19 होता है, इसे संक्रमण कराने के चार दिनों तक नाक से निकाले गए श्लेष्मा में भी पाया गया था। ये SARS (उक्त पशुओं पर) या MERS के मामले में नहीं देखा गया।

SARS-CoV-2 वायरस की प्रारंभिक वृद्धि इन्फ्लूएंजा वायरस से काफी मिलती-जुलती है। यह गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि शुरुआती वृद्धि यह बता सकती है कि SARS-CoV-2 के लिए डिटेक्शन और आइसोलेशन बहुत प्रभावी क्यों नहीं हो सकता है। SARS और MERS के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं था। SARS-CoV-2 में संक्रमित मैकास के नाक और ब्रोन्कियल श्लेष्मा से वायरस की उपस्थिति का पता चला था।

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि SARS-CoV-2 RNA आंत की तरह श्वसन मार्ग के अलावा अन्य अंगों में भी मौजूद था। पाया गया कि यह मनुष्यों में भी हुआ था।

SARS-CoV-2 और SARS-CoV क्रमशः COVID-19 और SARS के लिए जिम्मेदार वायरस है जो टाइप-I और टाइप-II न्यूमोसाइट्स को संक्रमित करते हैं। न्यूमोसाइट्स कोशिकाओं के प्रकार हैं जो फेफड़ों के एल्वियोली को पंक्तिबद्ध करते हैं। एल्वियोली छोटे गुब्बारे के आकार के हवा वाली थैली है जिनका कार्य रक्त से ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का आदान-प्रदान करना है। टाइप-I और टाइप-II न्यूमोसाइट्स के अलग-अलग विशिष्ट कार्य हैं। लेकिन, MERS के मामले की जहां तक बात है तो ये वायरस केवल टाइप-II न्युमोसाइट्स को संक्रमित करता है।

टाइप-I न्यूमोसाइट्स के नुकसान के कारण अधिक पानी के जमाव के चलते फेफड़े में सूजन हो जाता है। यह हाइअलाइन झिल्ली के निर्माण के लिए भी जिम्मेदार है। हाइअलाइन झिल्लियां (hyaline membrane)प्रोटीन और मृत कोशिकाओं से बनी होती हैं जो एल्वियोली को अवरुद्ध करती हैं। परिणामस्वरूप, गंभीर मामलों में वायु का आवागमन कठिन और असंभव हो जाता है। फेफड़ों में इस आवागमन के असफल होने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। अधिक गंभीर मामलों में इससे मौत हो जाती है। यह बताता है कि हाइअलाइन झिल्ली का निर्माण SARS और COVID-19 की पहचान क्यों है। MERS के मामले में केवल टाइप-II न्यूमोसाइट्स संक्रमित होते हैं और हाइअलाइन झिल्ली का निर्माण अक्सर नहीं होता है।

गैर-मानव प्राइमेट मॉडल का इस्तेमाल करके विश्लेषण मानव संक्रमण के लिए भी संकेत प्रदान करता है। गैर-मानव मॉडल अध्ययन हमेशा किसी बीमारी की बेहतर समझ प्रदान करने वाले विचार के रूप में रहा है, जो अक्सर मानव उपयोग के लिए चिकित्सीय विकास करने में सहायक होता है क्योंकि रोगग्रस्त मानव शरीर में रोगजनन का अध्ययन बहुत सीमित गुंजाइश प्रदान करता है।

अंग्रेज़ी में प्रकाशित मूल लेख को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पढ़ा जा सकता है।

What are the Differences Between COVID-19, MERS and SARS; Diseases Caused by Coronaviruses

Coronavirus
COVID-19
SARS
MERS
coronaviruses
Pathogenesis of Coronaviruses
Non Human Primate Study on Pathogenesis of Coronavirus
Cynomolgus Macaques Pathogenesis of COVID19

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • BIRBHUMI
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है
    30 Mar 2022
    शायद पहली बार टीएमसी नेताओं ने निजी चर्चा में स्वीकार किया कि बोगटुई की घटना से पार्टी की छवि को झटका लगा है और नरसंहार पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के लिए बेहद शर्मनाक साबित हो रहा है।
  • Bharat Bandh
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा आवाह्न पर किए गए दो दिवसीय आम हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और…
  • IPTA
    रवि शंकर दुबे
    देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'
    29 Mar 2022
    किसानों और मज़दूरों के संगठनों ने पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल की। जिसका मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। वहीं हड़ताल के समर्थन में कई नाटक मंडलियों ने नुक्कड़ नाटक खेलकर जनता को जागरुक किया।
  • विजय विनीत
    सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी
    29 Mar 2022
    "मोदी सरकार एलआईसी का बंटाधार करने पर उतारू है। वह इस वित्तीय संस्था को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। कारपोरेट घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए अब एलआईसी में आईपीओ लाया जा रहा है, ताकि आसानी से…
  • एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई
    29 Mar 2022
    इज़रायली विदेश मंत्री याइर लापिड द्वारा दक्षिणी नेगेव के रेगिस्तान में आयोजित अरब राजनयिकों का शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक परिघटना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License