NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
रेलवे भर्ती से नाराज़ विकलांग बोले- 'सरकार हमें नाम नहीं काम दे'
प्रदर्शन में शामिल विकलांग जनों का आरोप है कि भारतीय रेलवे द्वारा 2018 में आयोजित लिखित परीक्षा में चयन होने के बाद भी उन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है जबकि सामान्य वर्ग के लोगों की नियुक्तियां करीब दस महीने पहले ही हो चुकी हैं।
सोनिया यादव
26 Nov 2019
protest

'हमें दया नहीं अधिकार चाहिए, हमें कागजों पर नहीं हकीकत में विकास चाहिए'

ये शब्द हैं विकलांग प्रदर्शनकारियों के, जिन्हें मोदी सरकार दिव्यांग कहती है। ये लोग अपने अधिकारों की मांग लेकर देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली के मंडी हाउस चौराहे पर मंगलवार, 26 नवंबर सुबह 5 पांच बजे से धरने पर बैठे हैं।

प्रदर्शन में शामिल विकलांग जनों का आरोप है कि भारतीय रेलवे द्वारा 2018 में आयोजित लिखित परीक्षा में चयन होने के बाद भी उन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है जबकि सामान्य वर्ग के लोगों की नियुक्तियां करीब दस महीने पहले ही हो चुकी हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार साल 2018 में अलग-अलग राज्यों के रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से 6200 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इनमें विकलांगों के लिए नियमानुसार तीन फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया था, लेकिन बाद में इसमें भी बदलाव कर दिया गया। वहीं जिन विकलांग अभियार्थियों को लिखित परीक्षा में चयनित किया गया, उन्हें बाद में डीसक्वालिफाई कर दिया गया।

2_8.JPG

झारखंड से दिल्ली आए विकलांग अभियार्थी पंकज ने न्यूज़क्लिक से बातचीत में कहा, ‘आम चुनावों से पहले 2018 में रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी पदों के लिए लिखित परीक्षा करवाई गई थी, जिसे हमने पास कर लिया था। हमें लगा अब हमारी नौकरी लग जाएगी बस प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम बाकी था लेकिन रिजल्ट में क्वालिफाई होने के बाद हमें सूचना दी गई कि अब हम डिसक्वालिफाई हो गए हैं। जिसके बाद हमारी ओर से कई पत्र रेलवे को लिखे गए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।'

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संदीप झा रेलवे बोर्ड की नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि रेलवे ने आखिर क्यों परीक्षा के बाद श्रेणियों में बदलाव कर दिया। जिस मल्टीपल डिसएब्लेड श्रेणी में कोई वैकेंसी नहीं थी, वहां रिजल्ट के बाद वैकेंसी निकाल कर नियुक्तियां कैसे हो गईं। जबकि हमें लिखित परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद प्रमाण पत्रों की जांच के बाद भी नौकरियां नहीं दी गईं। हमारी जगह किन लोगों को नौकरियां दे दी गई। ये बहुत बड़ा घोटाला हुआ है, हमारे साथ अन्याय हुआ है।'

protest.JPG

एक अन्य अभियार्थी सिंटू कुमार ने सरकार से अपील करते हुए कहा, 'हमें नौकरी दे दीजिए या फांसी चढ़ा दीजिए।' उन्होंने कहा कि सरकार हमें दिव्यांग कह कर बुलाती है लोकिन हमारी मांगों पर कभी ध्यान नहीं देती। सिंटू ने आगे बताया कि मामला जब मुख्य आयुक्त विकलांगजन के न्यायालय (सीसीपीडी) में पहुंचा उसके बाद भी तीन बार की सुनवाई में रेलवे बोर्ड का कोई अधिकारी, प्रतिनिधि नहीं आया।

प्रदर्शन में शामिल विकलांग महिलाओं ने कहा कि 'हमें नाम नहीं, काम चाहिए'। सरकार एक ओर सुगम्य भारत की बात करती है तो वहीं दूसरी ओर सभी ट्रनों से विकलांगों का डिब्बा ही हटवा दिया गया है। हम इतनी दिक्कतों से इस ठंड में यहां तक पहुंचे हैं लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

बता दें अपनी मांगों को लेकर विकलांग अभियार्थी पहले भी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। अभियार्थियों के अनुसार सीसीपीडी द्वारा फैसला इनके पक्ष में आने के बावजूद सरकार और रेवले चुप्पी साध कर बैठे हैं।

Disable People Protest
Protests
indian railways
piyush goyal
modi sarkar
Railways Vacancy
Group D
दिव्यांग
रेलवे भर्ती बोर्ड

Related Stories

हापुड़ अग्निकांड: कम से कम 13 लोगों की मौत, किसान-मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

झारखंड: नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज विरोधी जन सत्याग्रह जारी, संकल्प दिवस में शामिल हुए राकेश टिकैत

सूडान में तख्तापलट के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शन जारी, 3 महीने में 76 प्रदर्शनकारियों की मौत

अफ़ग़ानिस्तान में सिविल सोसाइटी और अधिकार समूहों ने प्रोफ़ेसर फ़ैज़ुल्ला जलाल की रिहाई की मांग की

जानिए: अस्पताल छोड़कर सड़कों पर क्यों उतर आए भारतीय डॉक्टर्स?

'अच्छे दिन’ नहीं चाहिए, बस ये बता दो कब होगी रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा?

मंत्रिमंडल ने तीन कृषि क़ानून को निरस्त करने संबंधी विधेयक को मंज़ूरी दी

सूडान : 10 लाख से ज़्यादा नागरिक तख़्तापलट के विरोध में सड़कों पर आए

तमिलनाडु: दलदली या रिहायशी ज़मीन? बेथेल नगर के 4,000 परिवार बेदखली के साये में

युवाओं ने दिल्ली सरकार पर बोला हल्ला, पूछा- 'कहां है हमारा रोज़गार?'


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License