NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
भाजपा सांसद का विवादित बयान : शाहीन बाग़ के प्रदर्शनकारी घरों में घुसेंगे, बलात्कार और हत्या करेंगे
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र परवेश वर्मा ने यह बयान दिया है। इससे पहले एक रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि इतनी ज़ोर से बटन दबाएँ, कि शाहीन बाग़ को करेंट लगे।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Jan 2020
parvesh verma

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि शाहीन बाग में लाखों सीएए विरोधी प्रदर्शनकारी घरों में घुसेंगे और महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या करेंगे।

शाहीन बाग़ में क़रीब 45 दिनों से सीएए विरोधी प्रदर्शन के ख़िलाफ़ भाजपा के तीखे हमलों के बीच वर्मा का यह विवादास्पद बयान आया है। इससे पहले केंद्रीय क़ानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को आरोप लगाया था कि यह ‘‘चुप रहने वाले बहुमत’’ को कुछ सौ लोगों द्वारा ‘‘दबाए जाने का’’ का मामला है। 

वर्मा ने कहा है, ‘‘कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह दिल्ली में भी हो सकता है। अब लोगों को निर्णय करना है। कल को मोदीजी और अमित शाह जी बचाने नहीं आएंगे।’’

#WATCH: BJP MP Parvesh Verma says, "...Lakhs of people gather there (Shaheen Bagh). People of Delhi will have to think & take a decision. They'll enter your houses, rape your sisters&daughters, kill them. There's time today, Modi ji & Amit Shah won't come to save you tomorrow..." pic.twitter.com/1G801z5ZbM

— ANI (@ANI) January 28, 2020

वर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया और अब राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को निर्णय करना है कि आठ फरवरी को विधानसभा चुनावों में वे किसे वोट देना चाहते हैं।

इससे पहले बीते सोमवार को भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने कहा था, "जब दिल्ली में मेरी सरकार बन गई तब 11 फ़रवरी के बाद एक महीने में मेरी लोकसभा में जितनी मस्जिद सरकारी ज़मीन पर बनी हुई हैं, उनमें से एक मस्जिद नहीं छोड़ूंगा। सारी मस्जिद हटा दूंगा।"

BJP MP Parvesh Verma in Delhi yesterday: Jab Dilli mein meri sarkar ban gayi tab 11 Feb ke baad ek mahine mein, meri Lok Sabha mein jitni masjid sarkari zameen par bani hain unmein se ek masjid nahi chhorunga. Saari masjid hata dunga. pic.twitter.com/WWJE1udVOB

— ANI (@ANI) January 28, 2020

यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव की रैलियों के दौरान बीजेपी के मंत्रियों ने इस तरह की मुस्लिम-विरोधी बयानबाज़ी की है। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने बाबरपुर की एक रैली के दौरान कहा था कि लोग चुनाव में इतनी ज़ोर से भाजपा का बटन दबाएँ, जिसका करेंट शाहीन बाग़ को लगे।

Union Home Minister Amit Shah: Button (on EVM) dabao tab inte gusse ke saath dabana ki button yahan Babarpur mein dabbe, current Shaheen Bagh ke andar lage. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/QtD1Fmbc58

— ANI (@ANI) January 26, 2020

(समाचार एजेंसी भाषा इनपुट के साथ)

Parvesh Verma
BJP
Shaheen Bagh
Disputed statement
Delhi Assembly Election 2020
BJP politics
Amit Shah

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    आंगनवाड़ी की महिलाएं बार-बार सड़कों पर उतरने को क्यों हैं मजबूर?
    23 Feb 2022
    प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा घोषणाओं और आश्वासनों के बावजूद उन्हें अभी तक उनका सही बकाया नहीं मिला है। एक ओर दिल्ली सरकार ने उनका मानदेय घटा दिया है तो…
  • nawab malik
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हम लड़ेंगे और जीतेंगे, हम झुकेंगे नहीं: नवाब मलिक ने ईडी द्वारा गिरफ़्तारी पर कहा
    23 Feb 2022
    लगभग आठ घंटे की पूछताछ के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकले मलिक ने मीडिया से कहा, '' हम लड़ेंगे और जीतेंगे। हम झुकेंगे नहीं।'' इसके बाद ईडी अधिकारी मलिक को एक वाहन में बैठाकर मेडिकल…
  • SKM
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बंगाल: बीरभूम के किसानों की ज़मीन हड़पने के ख़िलाफ़ साथ आया SKM, कहा- आजीविका छोड़ने के लिए मजबूर न किया जाए
    23 Feb 2022
    एसकेएम ने पश्चिम बंगाल से आ रही रिपोर्टों को गम्भीरता से नोट किया है कि बीरभूम जिले के देवचा-पंचमी-हरिनसिंह-दीवानगंज क्षेत्र के किसानों को राज्य सरकार द्वारा घोषित "मुआवजे पैकेज" को ही स्वीकार करने…
  • राजस्थान विधानसभा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजस्थान में अगले साल सरकारी विभागों में एक लाख पदों पर भर्तियां और पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा
    23 Feb 2022
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को वित्तवर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी 2004 और उसके बाद नियुक्त हुए समस्त कर्मचारियों के लिए आगामी वर्ष से पूर्व पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है। इसी…
  • चित्र साभार: द ट्रिब्यून इंडिया
    भाषा
    रामदेव विरोधी लिंक हटाने के आदेश के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया की याचिका पर सुनवाई से न्यायाधीश ने खुद को अलग किया
    23 Feb 2022
    फेसबुक, ट्विटर और गूगल ने एकल न्यायाधीश वाली पीठ के 23 अक्टूबर 2019 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्हें और गूगल की अनुषंगी कंपनी यूट्यूब को रामदेव के खिलाफ मानहानिकारक आरोपों वाले वीडियो के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License