NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
क्या ताली और थाली बजाकर सच में वायरस मरते हैं?
सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर मोहनलाल तक और मोदी जी की बातों के पीछे जाकर उनके भावों को समझने वाली 'विशेष जनता' सोशल मीडिया पर फ़ैलाने लगी कि लोग थाली और घंटी की आवाज़ से वायरस को मार देंगे।  
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Mar 2020
ताली और थाली
Image courtesy:Prabhatkhabar

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ताली और थाली बजाकर उनका आभार व्यक्त कीजिये जो कोरोना वायरस की लड़ाई में सबसे आगे खड़े हैं। यानी दिनभर जनता कर्फ्यू की शांति के बाद एक तरह की ऐसी गूंज निकालिये जिससे डॉक्टरों, हेल्थवर्करों को लगे की उन्हें शाबाशी दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने बस इतना कहा। लेकिन बहुत से लोगों ख़ासकर ‘आईटी सेल’ ने प्रधानमंत्री की बातों को बिल्कुल दूसरी तरह से लिया और फैलाया।

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर मोहनलाल तक और मोदी जी की बातों के पीछे जाकर उनके भावों को समझने वाली 'विशेष जनता' सोशल मीडिया पर फ़ैलाने लगी कि लोग थाली और घंटी की आवाज़ से वायरस को मार देंगे।  

अब यह बात इतनी तेज़ी से फैली की लोगों ने दिन भर कर्फ़्यू का पालन किया और शाम होते ही थाली, ताली और शंख लेकर वायरस को मारने निकल पड़े। इसके बाद ऐसा छीछालेदर मचा कि डॉक्टरों की हौसलाअफ़ज़ाई होने की बजाय उनका काम और मुश्किल करने वाला माहौल बना दिया।

लेकिन क्या इस बात में सच्चाई है कि थाली, ताली, घंटी, शंख या किसी भी तरह के कंपन से वायरस मरते हैं। तो जवाब है बिल्कुल नहीं।  

वायरॉलजिस्ट डॉक्टर दिलीप कहते हैं-

स्टील की थाली और घंटियों की आवाज़ से वायरस मर जाएगा, इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हां, अल्ट्रासाउंड के ज़रिए बैक्टीरिया सेल्स को डिसरप्ट किया जाता है। अल्ट्रासॉउन्ड द्वारा बैक्टीरिया यानी जिवाणु या किटाणु को अलग थलग किया जाता है न कि वायरस यानी विषाणु को। अल्ट्रासॉउन्ड्स में अल्ट्रासॉनिक वेव्स काम करता है। जिससे हाई फ्रीक्वेंसी पैदा होती है। इसे ऐसे समझिये कि जब बहुत छोटी लम्बाई की तरंग बहुत ज़्यादा फ्रीक्वेंसी पैंदा करती है। इसलिए एक स्पेसिफिक फ्रीक्वेंसी या ज़रूरी फ्रीक्वेंसी निकालने के लिए नपी-तुली मशीन्स की ज़रूरत होती है। जिनसे वह फ्रीक्वेंसी निकल पाए और काम हो पाए। बर्तनों से ऐसा मुमकिन नहीं है। इनसे निकलने वाली तरंगों की लम्बाई यानी वेवलेंथ बहुत लम्बी होती है।

सेल डिसरप्ट करने वाले इन एक्सपेरिमेंट्स के दौरान फ्रीक्वेंसी इतनी ज़्यादा होती है कि हम अपने कान खुले नहीं छोड़ सकते। क्योंकि इन फ्रीक्वेंसीज़ से हमारे कान खराब हो जाएंगे। और वायरस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विश्वास मानिए, आप कुछ भी बजाकर अल्ट्रासॉनिक वेव्स पैदा नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री की बातें लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए थीं। अगर आप विज्ञान की ओर से वायरस मारने या भगाने के झूठे दावे करेंगे तो ये बेहद गलत और गुमराह करने वाला होगा।

अमिताभ बच्चन को भी शायद अपनी ग़लती का एहसास हुआ तभी उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट किया।

‘पीटीआई-भाषा’ के मुताबिक अपने ट्वीट में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि एक राय दी गई कि 22 मार्च को शाम पांच बजे ‘अमावस्या’ के दिन वायरस बैक्टीरिया की बुरी ताकतें अपने चरम पर होती हैं। शंख बजाने से होने वाले कंपन से वायरस का प्रभाव कम हो जाता है या नष्ट हो जाता है, क्योंकि चांद नए ‘नक्षत्र’ रेवती की ओर जाता है।

बच्चन ने अपना यह ट्वीट अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया था और इसके साथ तीन प्रश्नवाचक चिन्ह लगाए थे। इस वजह से कई लोगों को हैरानी हुई कि क्या अभिनेता अपनी राय साझा कर रहे हैं या सोशल मीडिया पर चल रहे मत पर सवाल कर रहे हैं।

बहरहाल, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों ने गैर तथ्यात्मक बात पोस्ट करने के लिए उनकी आलोचना की।

सबसे पहले, गीतकार वरूण ग्रोवर ने बच्चन की आलोचना की और कहा कि इस मुश्किल वक्त में अभिनेता को और जिम्मेदार होना चाहिए।

Janta curfew
Thali or Taali
Coronavirus
COVID-19
Amitabh Bachchan
Narendra modi
Social Distance

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • जलियांवाला बागः सांप्रदायीकरण का मोदी-आरएसएस एजेंडा
    अनिल सिन्हा
    जलियांवाला बागः सांप्रदायीकरण का मोदी-आरएसएस एजेंडा
    03 Sep 2021
    इतिहासकारों और विद्वानों को लग रहा है कि जलियांवाला बाग का रूप बदलने के पीछे अज्ञान है। उन्हें लगता है कि यह व्यवसायिक बुद्धि के असर में इतिहास के साथ छेड़छाड़ का मामला है। लेकिन क्या बात सिर्फ़ इतनी…
  • राजधानी में युवा पूछ रहे 'दिल्ली सरकार कहां हैं हमारा रोज़गार'?
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजधानी में युवा पूछ रहे 'दिल्ली सरकार कहां हैं हमारा रोज़गार'?
    03 Sep 2021
    "विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े हुए पदों पर भर्ती पर रोक लगा रखी है। वेतन में कटौती की जा रही है। काम के घंटे बढ़ाए जा रहे हैं। बेरोजगारी और मंहगाई अपनी चरम सीमा पर है।
  • कोरोना
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में फिर एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख हुई
    03 Sep 2021
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 45,352 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर क़रीब 4 लाख यानी 3 लाख 99 हज़ार 778 हो गयी है।
  • अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र
    एम. के. भद्रकुमार
    अफ़ग़ानिस्तान की घटनाओं पर एक नज़र
    03 Sep 2021
    काबुल छोडने से पहले, प्रतिशोधी अमेरिका ने काबुल हवाई अड्डे का "ग़ैरफ़ौजीकरण" कर दिया और साथ ही इसने सी-रैम सिस्टम को भी निष्क्रिय कर दिया जो रॉकेट हमलों के ख़िलाफ़ हवाई रक्षा प्रदान करते हैं।
  • कोलकाता : वाम दलों ने द्वितीय विश्व युद्ध को याद कर अंतर्राष्ट्रीय शांति और एकजुटता दिवस मनाया
    संदीप चक्रवर्ती
    कोलकाता : वाम दलों ने द्वितीय विश्व युद्ध को याद कर अंतर्राष्ट्रीय शांति और एकजुटता दिवस मनाया
    03 Sep 2021
    विरोध प्रदर्शन में वामपंथी नेताओं ने रेखांकित किया कि अमेरिकी साम्राज्यवादी आधिपत्य वर्तमान समय में भारतीय उपमहाद्वीप क्षेत्र के लिए एक बड़ा ख़तरा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License