NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
कोविड-19 का घरेलू कामगारों पर संकट : बिना वेतन की छुट्टियों का डर
घरेलू मदद के रूप में मुंबई में लगभग तीन लाख से अधिक श्रमिक काम करते हैं। इनमें से अधिकांश को घर के मालिकों ने काम पर आने से मना कर दिया है – ऐसा उन्होंने सामाजिक दूरी रखने के उपायों के तहत किया है।
अमय तिरोदकर
19 Mar 2020
Translated by महेश कुमार
घरेलू कामगारों पर संकट
Image Courtesy : The Indian Express

देश में नावेल कोरोनावायरस संक्रमण के तेज़ी से फैलने से, इसकी आर्थिक मार भी समाज के ग़रीब वर्गों पर भारी पड़ने लगी है। महिलाएं और पुरुष जो घरेलू मदद के रूप में काम करते हैं, विशेष रूप से बड़े शहरों में, उन्हें डर है कि इस महामारी से उन्हें अपनी नौकरी या कम से कम दो महीने का वेतन गंवाना पड़ सकता है।

37 वर्षीय शुभांगी जाधव जो खार, मुंबई में घरेलू मदद के रूप में काम करती हैं, ने कहा, "मैं बांद्रा के पाली हिल इलाक़े में काम करती हूँ। मैं घर के बर्तन और फ़र्श साफ़ करती हूँ। मैं चार घरों का काम करती हूं। लेकिन कोरोनोवायरस के कारण घर के मालिकों ने मुझे इस बीमारी के ख़त्म होने तक काम पर न आने को कहा है। इसलिए अब मेरे पास कोई काम नहीं है।"

घरेलू मदद के रूप में मुंबई में लगभग तीन लाख से अधिक श्रमिक काम करते हैं। इनमें से अधिकांश को घर के मालिकों ने काम पर आने से मना कर दिया है – ऐसा उन्होंने सामाजिक दूरी रखने के उपायों के तहत किया है। हालांकि इसका अनुमान लगाना मुश्किल है कि यह इस महामारी का असर कितने समय तक रहने वाला है, लेकिन इन घरेलू मददों, ख़ास तौर पर महिलाओं को आजीविका का नुकसान हो रहा है।

भारती शर्मा एक वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और कई महिला संगठनों के साथ काम करती हैं। उन्होंने कहा, "हर घर में कार्यरत घरेलू सहायक कों एक घर से अधिकतम 2,000-3000 रुपये की कमाई होती है। इसलिए, उनकी कुल आय करीब 7,000-8,000 रुपये महावार से अधिक नहीं है। यदि वे इस वाईरस की वजह से एक या दो महीने का वेतन खो देती हैं, तो इसका उनकी घरेलू आम्दानी पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा।"

घरेलू मदद का बड़ा हिस्सा संगठित नहीं है, यही वजह है कि इनके लिए कोई दबाव समूह नहीं है जो राज्य सरकार को सुनने के लिए मजबूर कर सके।

डोमेस्टिक हेल्प आर्गेनाइजेशन की बबली रावत को उम्मीद है कि राज्य सरकार हस्तक्षेप करेगी और लोगों से अपील करेगी कि वे इन जबरन दी जाने वाली छुट्टियों के लिए वेतन में कटौती न करें। रावत ने कहा कि, "हर दूसरे दिन काम या 31 मार्च तक छुट्टी होनी चाहिए। लेकिन साथ ही, राज्य सरकार को लोगों से इन महिलाओं के वेतन में कटौती न करने के लिए अपील करनी चाहिए। क्योंकि एक महीने का वेतन खोना भी उनके लिए बड़ा नुकसान है।"

कई अन्य तरह के सुझाव भी दिए गए हैं। घरेलू मदद के रूप में काम करने वाली महिलाओं में से कई विरार, वसई, नालासोपारा, बदलापुर या विटवा और दीघा जैसे उपनगरीय क्षेत्रों से आती हैं। वे काम पर आते-जाते जोखिम के प्रति संवेदनशील हैं। श्री मुक्ति संगठन की ज्योति म्हापसेकर ने कहा, “सरकार कों कम से कम सभी को सैनिटाइज़र और मास्क देना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हाथ के दस्ताने भी मिलने चाहिए। यह वायरस के फैलने की संभावना को कम करेगा।"

कुछ घर के मालिकों ने अपनी घरेलू मदद को काम पर नहीं आने को कहा है, लेकिन उन्होंने पूरा वेतन देने का आश्वासन दिया है। अक्षता सकपाल भांडुप में काम करती हैं और कहती हैं कि दो मकान मालिकों ने उन्हें पूरा वेतन देने का वादा किया है। लेकिन उसी समय दो अन्य मालिकों ने वेतन देने के बारे में कुछ नहीं कहा है। उन्होंने उसे काम पर नहीं आने के लिए कह दिया है। अक्षता ने कहा, "सभी लोग एक जैसे नहीं हैं। कुछ हमारा ख़याल रखते हैं और कुछ नहीं रख पाते हैं। इसलिए हमारे जैसे लोगों के लिए सरकार की तरफ़ से कुछ तो समर्थन होना चाहिए।"

अंग्रेजी में लिखा मूल आलेख आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं।

Domestic Helps’ Plight Amid COVID-19 Crisis: Forced Leaves and Fear of No Salary

Domestic help
COVID-19
Coronavirus
Mumbai
Maharashtra Domestic Workers
China
Wuhan

Related Stories

यूपी चुनाव: बग़ैर किसी सरकारी मदद के अपने वजूद के लिए लड़तीं कोविड विधवाएं

यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा

पश्चिम बंगाल में मनरेगा का क्रियान्वयन खराब, केंद्र के रवैये पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

यूपी: शाहजहांपुर में प्रदर्शनकारी आशा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा, यूनियन ने दी टीकाकरण अभियान के बहिष्कार की धमकी

दिल्ली: बढ़ती महंगाई के ख़िलाफ़ मज़दूर, महिला, छात्र, नौजवान, शिक्षक, रंगकर्मी एंव प्रोफेशनल ने निकाली साईकिल रैली

पश्चिम बंगाल: ईंट-भट्ठा उद्योग के बंद होने से संकट का सामना कर रहे एक लाख से ज़्यादा श्रमिक

महामारी का दर्द: साल 2020 में दिहाड़ी मज़दूरों ने  की सबसे ज़्यादा आत्महत्या


बाकी खबरें

  • सत्यम् तिवारी
    देश भर में निकाली गई हनुमान जयंती की शोभायात्रा, रामनवमी जुलूस में झुलसे घरों की किसी को नहीं याद?
    16 Apr 2022
    एक धार्मिक जुलूस से पैदा हुई दहशत और घायल लोगों की चीख़-पुकार अभी फ़िज़ा में मौजूद है कि राजधानी दिल्ली सहित देश भर में एक और त्योहार के जुलूस निकाले गए। और वह भी बाक़ायदा सरकारी आयोजन की तरह। सवाल…
  • पलानीवेल राजन सी
    अपनी ज़मीन बचाने के लिए संघर्ष करते ईरुला वनवासी, कहा- मरते दम तक लड़ेंगे
    16 Apr 2022
    पिल्लूर में स्थानीय समुदायों की लगभग 24 बस्तियां हैं, जो सामुदायिक वन अधिकारों की मांग कर रही हैं, जैसा कि एफआरए के तहत उन्हें आश्वस्त किया गया था।
  • रूबी सरकार
    बुलडोज़र की राजनीति पर चलता लोकतंत्र, क्या कानून और अदालतों का राज समाप्त हो गया है?
    16 Apr 2022
    जिस तरह एक ख़ास धर्म के ख़िलाफ़ माहौल बनाने के लिए भाजपा की राज्य सरकारें बुलडोज़र को आगे कर रही हैं उससे लोकतंत्र हर रोज़ मरणासन्न स्थिति की ओर जा रहा है। 
  • सत्यम श्रीवास्तव
    कन्क्लूसिव लैंड टाईटलिंग की भारत सरकार की बड़ी छलांग
    16 Apr 2022
    देश में मौजूद ज़मीन के हर एक पीस/प्लॉट का एक आधार नंबर दिया जाना जिसे इस बजट भाषण में यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) कहा गया है। इसके लिए बाज़ाब्ता ज़मीन के हर टुकड़े के अक्षांश और देशांत…
  • विजय विनीत
    पत्रकारों के समर्थन में बलिया में ऐतिहासिक बंद, पूरे ज़िले में जुलूस-प्रदर्शन
    16 Apr 2022
    पेपर लीक मामले में पत्रकारों की गिरफ़्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ आज बलिया में ऐतिहासिक बंदी है। बलिया शहर के अलावा बैरिया, बांसडीह, बेलथरा रोड, रसड़ा और सिकंदरपुर समेत ज़िले के सभी छोटे-बड़े बाज़ार…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License