NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
अंतरराष्ट्रीय
ऑस्कर में ‘ड्राइव माय कार’ को मिला सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का पुरस्कार
फिल्म को इससे पहले ‘गोल्डन ग्लोब’ और ‘बाफ्टा’ पुरस्कार में भी सम्मानित किया गया था।
भाषा
28 Mar 2022
Drive My Car

मशहूर लेखक हारुकी मुराकामी की लघु कथा पर आधारित निर्देशक यूसुके हमागुची की जापानी भाषा की फिल्म ‘ड्राइव माय कार’ को ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
     
इस श्रेणी में ‘ड्राइव माय कार’ के अलावा, डेनमार्क से ‘फ्ली’, इटली से ‘द हैंड ऑफ गॉड’, भूटान से ‘लुनाना: ए याक इन द क्लासरूम’ (भूटान) और नॉर्वे से ‘द वर्स्ट पर्सन इन द वर्ल्ड’ भी दौड़ में थी।
     
हमागुची ने पुरस्कार मिलने पर कहा, ‘‘ मैं यहां पहुंचे सभी अभिनेताओं को धन्यवाद करना चाहता हूं और जो यहां नहीं पहुंच पाए उनका भी धन्यवाद करता हूं।’’
     
हिदेतोशी निशिजिमा और टोको मिउरा अभिनीत यह फिल्म मानवीय संबंधों पर आधारित है।
     
फिल्म की कहानी एक प्रसिद्ध मंच अभिनेता एवं निर्देशक युसुके काफुकु (निशिजिमा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें अपनी पत्नी की आकस्मिक मृत्यु के दो साल बाद हिरोशिमा में एक थिएटर फेस्टिवल में आंतोन चेखव के नाटक ‘अंकल वान्या’ के निर्देशन का प्रस्ताव मिलता है। वहां, उनकी मुलाकात एक युवती मिसाकी वतारी (मिउरा) से होती हैं और उनकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं।
‘ड्राइव माय कार’, 1985 में आई अकीरा कुरोसावा की ‘रैन’ (1985) के बाद सबसे अधिक श्रेणी में नामांकित दूसरी जापानी फिल्म है।
     
फिल्म को इससे पहले ‘गोल्डन ग्लोब’ और ‘बाफ्टा’ पुरस्कार में भी सम्मानित किया गया था।
     
‘ड्राइव माय कार’ का 2021 ‘कान्स फिल्म महोत्सव’ में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था, जहां इसने सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार जीता था। फिल्म को ‘मूबी इंडिया’ पर देखा जा सकता है।

Drive My Car
Best International Film
Oskar Awards

Related Stories

ऑस्कर 2022: स्मिथ और जेसिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता व अभिनेत्री, ‘ड्राइव माय कार’ सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म

ऑस्कर में ‘नोमैडलैंड’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित

ऑस्कर में ‘पैरासाइट’ का जलवा, पहली गैर-अंग्रेजी फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म अवार्ड 

‘हमारी फिल्मों का ‘ऑस्कर’ वाला ख्व़ाब’!


बाकी खबरें

  • एम. के. भद्रकुमार
    डोनबास में हार के बाद अमेरिकी कहानी ज़िंदा नहीं रहेगी 
    26 Apr 2022
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस को बेहद अहम बताया है।
  • दमयन्ती धर
    गुजरात : विधायक जिग्नेश मेवानी की गिरफ़्तारी का पूरे राज्य में विरोध
    26 Apr 2022
    2016 में ऊना की घटना का विरोध करने के लिए गुजरात के दलित सड़क पर आ गए थे। ऐसा ही कुछ इस बार हो सकता है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पिछले 5 साल में भारत में 2 करोड़ महिलाएं नौकरियों से हुईं अलग- रिपोर्ट
    26 Apr 2022
    क़ानूनी कामकाजी उम्र के 50% से भी अधिक भारतवासी मनमाफिक रोजगार के अभाव के चलते नौकरी नहीं करना चाहते हैं: सीएमआईई 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 
    26 Apr 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,483 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 62 हज़ार 569 हो गयी है।
  • श्रिया सिंह
    कौन हैं गोटाबाया राजपक्षे, जिसने पूरे श्रीलंका को सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है
    26 Apr 2022
    सैनिक से नेता बने गोटाबाया राजपक्षे की मौजूदा सरकार इसलिए ज़बरदस्त आलोचना की ज़द में है, क्योंकि देश का आर्थिक संकट अब मानवीय संकट का रूप लेने लगा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License