NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
बंद कर दिए गए क्वारंटीन सेंटरों के चलते गांव लौटे प्रवासी मज़दूर खुले में दिन-रात बिताने को मजबूर
गांव से बाहर जिस स्कूल को क्वारंटीन सेंटर में बदला गया था उसे अब बंद कर दिया गया है। यानी अब बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने भरोसे ही क्वारंटीन होना पड़ेगा। जिनके घर में काफी जगह है उनके लिए तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन जिनके पास ऐसी सुविधा नहीं उनके लिए 14 दिन खुले में गुजारना कम चुनौतीपूर्ण नहीं है।
सरोजिनी बिष्ट
06 Jun 2020
तेजबहादुर और परशुराम

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पिपरा काजी गांव के परशुराम वर्मा आख़िरकार अपने गांव पहुंच ही गए। लेकिन गांव आने पर उन्हें पता चला कि प्रशासन की ओर से जिस स्कूल को क्वारंटीन सेंटर में बदला गया था अब उसे बंद कर दिया गया है यानी अब बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को अपने भरोसे ही क्वारंटीन होना पड़ेगा। उनके लिए यह स्थिति असहज थी क्योंकि घर में इतनी जगह नहीं की अलग से  कमरे का इंतजाम हो सके, उस पर घर में चौरासी वर्षीय  वृद्ध मां जिनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना था सो उन्होंने घर के बाहर बगिया में ही चारपाई डाल कर वहीं अलग रहना उचित समझा। और अब इस धूप और बारिश के बीच खुले आसमान के नीचे उन्हें दिन काटने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

सत्तावन वर्षीय परशुराम वर्मा दिल्ली में एक बर्तन की दुकान में काम करते थे। लॉकडाउन हुआ तो काम से हाथ धो बैठे। लंबे इंतजार के बाद जब ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ तो गांव वापसी की ओर बढ़ गए। उन्होंने बताया कि दो महीने तो इस उम्मीद में घर  वापस नहीं आए कि शायद हालात सुधरें और दुकान का कामकाज दोबारा चालू हो जाए पर अब जब हौसले ने जवाब दे दिया तो  गांव लौटने से बेहतर और कोई उपाय नहीं लगा और अब वापसी की मजबूरी भी हो चली थी क्योंकि जब तक पैसा था थोड़ा बहुत खर्चा चलता रहा लेकिन अब तो हाथ में पैसा भी नहीं बचा था।

IMG-20200606-WA0010.jpg

परशुराम जी ने बताया कि दिल्ली से घर तक की दूरी लगभग चौदह घंटे की है लेकिन जैसा हो रहा है, यात्रियों को बिना जानकारी दिए ट्रेन का रास्ता बदल दिया गया और चौदह घंटे का सफर चालीस घंटे में पूरा करके किसी तरह गांव पहुंचे पर यहां पहुंचने पर पता चला कि गांव से बाहर जिस स्कूल को क्वारंटीन सेंटर में बदला गया था उसे अब बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा ऐसा नहीं होना चाहिए था अभी दूसरे राज्यों से लोगों का आना जारी है ऐसे में क्वारंटीन सेंटरों को बंद कर देना बिलकुल सही नहीं। उनके मुताबिक उनके गांव में कुछ लोग और भी हैं जो घर के बाहर ही रह रहे हैं। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए बताया कि "हमारे घर के बाहर जगह है तो यहीं खटिया डाल दी हालांकि खुले आसमान के नीचे दिन रात रहना आसान नहीं, खतरे कई हैं लेकिन और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं। अब किसी तरह चौदह दिन कट जाएं तो गनीमत है।"

IMG-20200606-WA0011.jpg

परशुराम जी की तरह ही इसी गांव के रामसूरत वर्मा और तेजबहादुर भी घर के बाहर दिन गुजार रहे हैं। तेजबहदुर दिल्ली में एक मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में वर्कर थे । जब  गांव वापस लौटने की सोची तो पैदल ही निकाल पड़े अस्सी किलोमीटर पैदल चले तब कहीं जाकर रास्ते में कोई वाहन मिला। जेब में मामूली पैसे और पेट में भूख लेकर अपने गांव आखिरकार किसी तरह पहुंचे।

इसी तरह रामसूरत वर्मा मुंबई में टेलरिंग का काम करते थे लेकिन लॉकडाउन ने सब चौपट कर दिया सो गांव चले आए अब लोगों के सामने भी यही समस्या थी कि क्वारांटाइन सेंटर बंद होने की सूरत में कहां क्वारंटाइन हुआ जाए घर में अलग स्पेस न होने के कारण इन्होंने भी खुले आसमान के नीचे ही दिन बिताना उचित समझा।

गांव के लोगों ने बताया कि पहले हर बाहर से आने वाले को स्कूल में रखा जा रहा था लेकिन एकाएक यूं क्वारंटाइन सेंटरों को बंद करने का कारण समझ नहीं आता जबकि अभी भी लोग बाहर प्रदेशों से गांव की ओर आ ही रहे हैं। जिनके घर में काफी जगह है उनके लिए तो कोई दिक्कत की बात नहीं लेकिन जिनके पास ऐसी सुविधा नहीं उनके लिए चौदह दिन खुले में गुजारना कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। कभी बारिश, कभी धूप परेशानी का सबब बन रहे हैं। जब गांव की प्रधान  कृष्णवती जी से इस बाबत बात की तो उन्होंने बताया कि हां, यह सही है कि सरकार के आदेशानुसार अब सेंटरों की बंद कर दिया गया है और सब को होम क्वारंटीन होने के लिए कहा गया है क्योंकि अब सेंटरों की देखरेख साफ-सफाई और अन्य खर्चे वहन करना सरकार की ओर से नहीं हो पा रहा।

पास के गॉव की एक सफाईकर्मी ने बताया कि  प्रशासन की ओर से उन्हें आदेश है कि अब क्वारंटीन स्थलों की सफाई  करने आने की ज़रूरत नहीं क्योंकि अब सरकार उन्हें अलग से इस काम के लिए पैसा देने की स्थिति में नहीं।

बाहर से आए  प्रवासी श्रमिकों का कहना है कि उनसे कहा गया था कि उन्हें सरकार की ओर से एक हजार रुपये और पैंतीस किलो अनाज दिया जाएगा लेकिन अभी तक कुछ नहीं दिया गया। श्रमिकों का कहना था कि शायद इसलिए ही क्वारंटीन सेंटर बंद कर दिए गए कि न तो किसी का ब्यौरा ही प्रशासन के पास रहेगा और न ही कुछ देने की नौबत रहेगी।

ज़ाहिर है ये उन प्रवासी श्रमिकों का गुस्सा है जो दूसरे प्रदेशों में अपना सब कुछ गंवा कर आए हैं।  हम जानते हैं कि क्वारंटीन सेंटरों की हालात पहले भी अच्छी नहीं थी लेकिन जितना भी था कम से कम बाहर से आने वाले श्रमिकों, कामगारों के सिर पर एक छत तो थी जो उन्हें कई तकलीफों से बचा रही थी फिर जो अपना सब कुछ गवां कर आए हों उनके लिए सेंटरों में दो वक़्त का खाना मिलना भी उनकी तकलीफों पर मरहम लगाने से कम न था, लेकिन अब वह बी नहीं रहा।

(सरोजिनी बिष्ट स्वतंत्र पत्रकार हैं।)

Coronavirus
COVID-19
Lockdown
migrants
Quarantine
Self quarantine
Migrant workers
UttarPradesh
Yogi Adityanath
yogi sarkar

Related Stories

मनरेगा मज़दूरों के मेहनताने पर आख़िर कौन डाल रहा है डाका?

ब्लैक राइस की खेती से तबाह चंदौली के किसानों के ज़ख़्म पर बार-बार क्यों नमक छिड़क रहे मोदी?

ग्राउंड रिपोर्ट: किसानों के सामने ही ख़ाक हो गई उनकी मेहनत, उनकी फसलें, प्रशासन से नहीं मिल पाई पर्याप्त मदद

कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

यूपी चुनाव: पूर्वी क्षेत्र में विकल्पों की तलाश में दलित

बनारस की जंग—चिरईगांव का रंज : चुनाव में कहां गुम हो गया किसानों-बाग़बानों की आय दोगुना करने का भाजपाई एजेंडा!

यूपी चुनाव: बग़ैर किसी सरकारी मदद के अपने वजूद के लिए लड़तीं कोविड विधवाएं

यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 


बाकी खबरें

  • loksabha
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    संसद में चर्चा होना देशहित में- मोदी, लेकिन कृषि क़ानून निरस्त करने का बिल बिना चर्चा के ही पास!
    29 Nov 2021
    सरकार की कथनी-करनी का फ़र्क़ एक बार फिर तुरंत देश के सामने आ गया। आज सुबह संसद सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से कहा कि संसद में चर्चा होना देशहित में है और सरकार हर सवाल का जवाब…
  • TN
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु इस सप्ताह: राज्य सरकार ने सस्ते दामों पर बेचे टमाटर, श्रमिकों ने किसानों के प्रति दिखाई एकजुटता 
    29 Nov 2021
    इस सप्ताह, तमिलनाडु ने 52,549 करोड़ रूपये की 82 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए सभी क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। इसके साथ ही सरकार ने थूथुकड़ी, नागापट्टिनम और…
  • alok dhanwa
    अनिल अंशुमन
    ‘जनता का आदमी’ के नाम ‘जनकवि नागार्जुन स्मृति सम्मान’: नए तेवर के कवि आलोक धन्वा हुए सम्मानित
    29 Nov 2021
    यह सम्मान 2020 में ही दिल्ली में नागार्जुन जी के स्मृति दिवस पर दिया जाना था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसलिए महामारी प्रकोप के कम होते ही यह सम्मान आलोक धन्वा के प्रिय शहर…
  • Assam
    संदीपन तालुकदार
    असम: नागांव ज़िले में स्वास्थ्य ढांचा उपलब्ध होने के बावजूद कोविड मरीज़ों को स्थानांतरित किया गया
    29 Nov 2021
    महामारी ने स्वास्थ्य सुविधा संकट की परतें खोलकर रख दी हैं और बताया कि कैसे एम्स की सुविधा होने पर नागांव बेहतर तरीक़े से महामारी का सामना कर सकता था।
  • Bahgul River
    तारिक़ अनवर
    यूपी के इस गाँव के लोग हर साल बांध बना कर तोड़ते हैं, जानिए क्यों?
    29 Nov 2021
    हालांकि सरकार ने पिछले साल एक स्थायी जलाशय बनाने के लिए 57.46 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन इस परियोजना को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है और इस साल भी मिट्टी से बांध बनाने की प्रक्रिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License