NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका के क्रूर फ़ैसले की वजह से वेनज़ुएला में डायरेक्ट टीवी का संचालन बंद
इस फ़ैसले ने इस क्षेत्र के कई देशों में लैटिन अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क 'टेलीसुर' के प्रसारण को भी प्रभावित किया है।
पीपल्स डिस्पैच
20 May 2020
डायरेक्ट टीवी

अमेरिका की दूरसंचार कंपनी एटीएंडटी ने पूर्व सूचना के बिना 19 मई को वेनज़ुएला में डायरेक्ट टीवी के संचालन को रोकने की घोषणा की। डायरेक्ट टीवी ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर है जो संयुक्त राज्य अमेरिका, लैटिन अमेरिका और कैरिबिया के घरों में डिजिटल उपग्रह टेलीविजन और ऑडियो प्रसारण की सुविधा देता है।

एक आधिकारिक बयान में एटीएंडटी ने कहा कि वेनज़ुएला पर अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कंपनी के लिए "दोनों देशों की क़ानूनी आवश्यकताओं का पालन करना असंभव" था और वेनज़ुएला में टीवी सेवा देने को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा।"

इस फ़ैसले ने इस क्षेत्र के कई देशों में टेलीसुर के प्रसारण को प्रभावित किया। यह एक वामपंथी लैटिन अमेरिकी टेलीविजन और ऑनलाइन समाचार नेटवर्क है जिसका मुख्यालय वेनज़ुएला के काराकास में है।

टेलीसुर संचार मल्टीप्लायर के अध्यक्ष पैट्रिसिया विलेगास ने क्यूबा की समाचार एजेंसी प्रेंसा लैटिना के साथ एक साक्षात्कार में बताया कि "डायरेक्ट टीवी के लिए सिग्नल वेनज़ुएला से इस क्षेत्र के अन्य देशों में वितरित किए गए थे, इसलिए हमारे क्षेत्रीय वितरण के लिए ये प्रभाव बहुत बड़ा है।"

अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से विलेगास ने दुनिया में रोज़मर्रा की घटनाओं से दर्शकों को अवगत कराने के लिए विकल्पों की तलाश करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने ट्वीट में लिखा "हम अपने सिग्नल को प्रसारित करने के विकल्प की तलाश जारी रखेंगे। केबल ऑपरेटर, यूट्यूब पर टेलीसुर की तलाश करें या हमारी वेबसाइट पर जाएं।"

कई सामाजिक और राजनीतिक नेताओं ने इस फ़ैसले की निंदा की है।

कोडपिंक के लैटिन अमेरिकी कैम्पेन कॉऑर्डिनेटर लियोनार्डो फ्लोर्स ने इस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण सेवाएं बंद होने के चलते वेनज़ुएला के 13 मिलियन लोग डायरेक्ट टीवी नहीं देख पा रहे हैं। यह देखते हुए कि इतने लोग COOID-19 के बारे में ख़बर और शिक्षा के लिए इस पर भरोसा करते हैं ऐसे में इस महामारी के दौरान यह क्रूरता हुई। इसमें कोई संदेह नहीं कि अमेरिकी सरकार का दबाव था।"

टेलीसुर की स्थापना वर्ष 2005 में कमांडर ह्यूगो चावेज़ के नेतृत्व में हुई थी। इसकी स्थापना कॉर्पोरेट मीडिया नैरेटिव का विकल्प तैयार करने के लिए उरुग्वे, निकारागुआ, क्यूबा और बोलीविया की सरकारों के सहयोग से की गई थी।

Venezuela
US
DirecTV
US and venezuela
US on DirecTV

Related Stories

90 दिनों के युद्ध के बाद का क्या हैं यूक्रेन के हालात

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आईपीईएफ़ पर दूसरे देशों को साथ लाना कठिन कार्य होगा

यूक्रेन युद्ध से पैदा हुई खाद्य असुरक्षा से बढ़ रही वार्ता की ज़रूरत

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

छात्रों के ऋण को रद्द करना नस्लीय न्याय की दरकार है

वेनेज़ुएला ने ह्यूगो शावेज़ के ख़िलाफ़ असफल तख़्तापलट की 20वीं वर्षगांठ मनाई

बाइडेन ने फैलाए यूक्रेन की सीमा की ओर अपने पंख

यमन के लिए यूएन का सहायता सम्मेलन अकाल और मौतों की चेतावनियों के बीच अपर्याप्त साबित हुआ

ज़ेलेंस्की ने बाइडेन के रूस पर युद्ध को बकवास बताया

अमेरिकी सरकार के साथ बैठक के बाद मादुरो का विपक्ष के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का ऐलान


बाकी खबरें

  • भाषा
    चारा घोटाला: झारखंड उच्च न्यायालय ने लालू यादव को डोरंडा कोषागार मामले में ज़मानत दी
    22 Apr 2022
    लालू प्रसाद के खिलाफ रांची में चारा घोटाले का यह अंतिम मामला था और अब उनके खिलाफ पटना में ही चारा घोटाले के मामले विचाराधीन रह गये हैं। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में…
  • अजय कुमार
    जहांगीरपुरी में चला बुल्डोज़र क़ानून के राज की बर्बादी की निशानी है
    22 Apr 2022
    बिना पक्षकार को सुने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती है। कानून द्वारा निर्धारित यथोचित प्रक्रिया को अपनाए बिना किसी तरह के डिमोलिशन की करवाई करना अन्याय है। इस तरह के डिमोलिशन संविधान के अनुच्छेद…
  • लाल बहादुर सिंह
    संकट की घड़ी: मुस्लिम-विरोधी नफ़रती हिंसा और संविधान-विरोधी बुलडोज़र न्याय
    22 Apr 2022
    इसका मुकाबला न हिन्दू बनाम हिंदुत्व से हो सकता, न ही जातियों के जोड़ गणित से, न केवल आर्थिक, मुद्दा आधारित अर्थवादी लड़ाइयों से। न ही महज़ चुनावी जोड़ तोड़ और एंटी-इनकंबेंसी के भरोसे इन्हें परास्त किया…
  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: पंचायत चुनावों को लेकर आदिवासी संगठनों का विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला
    22 Apr 2022
    कई आदिवासी संगठन पंचायती चुनावों पर रोक लगाने की मांग को लेकर राजभवन पर लगातार धरना दे रहें हैं। 
  • अनिल जैन
    मुद्दा: हमारी न्यायपालिका की सख़्ती और उदारता की कसौटी क्या है?
    22 Apr 2022
    कुछ विशेष और विशिष्ट मामलों में हमारी अदालतें बेहद नरमी दिखा रही हैं, लेकिन कुछ मामलों में बेहद सख़्त नज़र आती हैं। उच्च अदालतों का यह रुख महाराष्ट्र से लेकर पश्चिम बंगाल, पंजाब, दिल्ली और दूसरे…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License