NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की निर्वाचन आयोग ने समीक्षा की
आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुयी बैठक में मतदाता सूचियों में नये मतदाताओं के नाम शामिल कराने और संशोधन आदि कामों को समय से पूरा किये जाने की समीक्षा की गयी
भाषा
05 Nov 2019
delhi assembly polls

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिये राज्य निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर मतदाता सूचियों को अद्यतन करने सहित अन्य कामों का जायजा लिया।

आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली निर्वाचन कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सोमवार को हुयी बैठक में मतदाता सूचियों में नये मतदाताओं के नाम शामिल कराने और संशोधन आदि कामों को समय से पूरा किये जाने की समीक्षा की गयी। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना की अध्यक्षता में हुयी बैठक में चुनाव खर्च, मीडिया और अन्य विषयों से संबद्ध आयोग के महानिदेशक के अलावा दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय निकायों सहित अन्य संबद्ध विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

दिल्ली के एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि बैठक में सभी विभागों को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिये उपयुक्त कार्ययोजना बनाकर इस दिशा में अधिकारियों और कर्मचारियों को संजीदगी से अपने उत्तरदायित्व के निर्वहन के लिये प्रशिक्षित करने को कहा गया है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 फरवरी को पूरा हो रहा है। इसके लिये अगले दो महीने में चुनावी तैयारियों को मुकम्मल कर चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य है।

आयोग ने दिल्ली के अधिकारियों को नये मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिये जागरुकता शिवर लगाने और मतदाता बनने की प्रक्रिया का सहज एवं सुविधाजनक पालन सुनिश्चित करने को कहा है। संशोधित मतदात सूची के प्रारूप मसौदे का प्रकाशन 15 नवंबर तक किया जाना है।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन छह जनवरी 2020 को किया जायेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाता बनने के लिये एक जनवरी 2020 तक आवेदन किये जा सकेंगे।

चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान किये जाने के बाद इसका पहली बार पालन दिल्ली विधानसभा चुनाव से ही किया जायेगा। इसके मद्देनजर सक्सेना ने दिल्ली के अधिकारियों को ऐसे मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित कर इन्हें मतदान संबंधी सभी जरूरी सुविधायें मुहैया कराने के इंतजाम करने को भी कहा है।

election commission of India
DELHI ASSEMBLY ELECTION
Arvind Kejriwal
AAP
BJP
manoj tiwari

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

मुंडका अग्निकांड: 'दोषी मालिक, अधिकारियों को सजा दो'

मुंडका अग्निकांड: ट्रेड यूनियनों का दिल्ली में प्रदर्शन, CM केजरीवाल से की मुआवज़ा बढ़ाने की मांग


बाकी खबरें

  • सत्ता के हर दमन का मुंहतोड़ जवाब देता किसान-आंदोलन आज देश की सबसे बड़ी आशा है
    लाल बहादुर सिंह
    सत्ता के हर दमन का मुंहतोड़ जवाब देता किसान-आंदोलन आज देश की सबसे बड़ी आशा है
    09 Jun 2021
    देश आज इतिहास के एक नाजुक मोड़ पर खड़ा है, यहां से एक रास्ता भारत के de facto फासिस्ट हिन्दू राष्ट्र बनने की ओर जाता है, दूसरा रास्ता कारपोरेट-साम्प्रदयिक फासिस्ट सत्ता को निर्णायक शिकस्त देते हुए…
  • Thermal plant
    अयस्कांत दास
    तेलंगाना की पहली सुपर थर्मल पावर परियोजना को हरी झंडी देने में अहम मुद्दों की अनदेखी?
    09 Jun 2021
    राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने एनटीपीसी की रामागुंडम ताप विद्युत परियोजना के सभी प्रमुख पहलुओं के अध्ययन होने तक उसकी पर्यावरण मंजूरी को रोक दिया है।
  • chhatisgarh
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ : सिलगेर में प्रदर्शन कर रहे आदिवसियों से मिलने जा रहे एक प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका
    09 Jun 2021
    छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले के सिलगेर गांव में लगभग एक महीने से हज़ारों ग्रामीण आंदोलन कर रहे हैं। इन्हीं आंदोलनकारियों से मिलने के लिए जा रही छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन के 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को आज पुलिस…
  • paras
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    क्या आगरा के पारस अस्पताल का मामला यूपी की ‘चिकित्सा व्यवस्था’ पर एक बड़ा धब्बा है?
    09 Jun 2021
    22 मरीजों की कथित मौत के मामले में फिलहाल पारस अस्पताल को प्रशासन द्वारा सीज़ कर दिया गया है लेकिन विपक्ष राज्य की बीजेपी सरकार से इन मौतों की जिम्मेदारी पूछ रहा है।
  • पीपल्स डिस्पैच
    वर्जीनिया में वोल्वो ट्रक के कर्मचारी हड़ताल पर वापस
    09 Jun 2021
    अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में वॉल्वो ट्रक्स नॉर्थ अमेरिका प्लांट में हड़ताल का दूसरी दौर कर्मचारियों द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने में दूसरे अस्थायी समझौते को पूरी तरह खारिज करने के बाद हुआ है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License