NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार
पचाकुटिक प्लूरिनेशनल यूनिटी मूवमेंट पार्टी के याकू पेरेज और दक्षिणपंथी क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटीज़ (सीआरईओ) पार्टी और सोशल क्रिश्चियन पार्टी (पीएससी) के गिलर्मो लास्सो के बीच दूसरे स्थान के लिए कांटे की लड़ाई है।
पीपल्स डिस्पैच
11 Feb 2021
Andrés Arauz

एक तरफ जहां प्रोग्रेसिव यूनियन फॉर होप अलायंस (यूएनईएस) के एंड्रेस अराउज ने 32% से अधिक मतों के साथ इक्वाडोर के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है वहीं दूसरे स्थान के लिए पचाकुटिक प्लूरिनेशनल यूनिटी मूवमेंट पार्टी के याकू पेरेज़ और दक्षिणपंथी क्रिएटिंग अपॉर्चुनिटीज (क्रीओ) पार्टी और सोशल क्रिश्चियन पार्टी (पीएससी) के गिलर्मो लास्सो के बीच लड़ाई जारी है।

98% से अधिक मतों की गिनती के साथ इक्वाडोर की नेशनल एलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) ने पेरेज को लास्सो पर मामूली बढ़त हासिल करते हुए दिखाया है। पेरेज़ को 20.10% वोट मिले हैं जबकि लास्सो को 19.51% वोट मिले हैं।

इस चुनावी अनिश्चितता के बीच ये उम्मीदवार लोगों को लगातार संबोधित कर रहे हैं और सोशल नेटवर्क पर अपने संदेश साझा कर रहे हैं। लास्सो ने कहा है कि वे तभी परिणामों को स्वीकार करेंगे करेगा जब 100% वोटों की गिनती हो जाती है और आधिकारिक परिणामों का इंतजार करने के लिए लोगों से आह्वान किया है।

पेरेज़ ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोर्रिया पर कथित तौर पर दूसरे दौर में उन्हें स्थान बनाने से रोकने के लिए परिणामों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया है कि वही "केवल अराउज़ को हरा सकते हैं।"

ठीक इसी समय अराउज ने कहा है कि वे उनका सामना करने के लिए तैयार हैं जिन्हें भी इक्वाडोर के लोग चुनते हैं। सीएनई के अधिकारी टैली शीट की फिर से जांच कर रहे हैं और काउंसिल को शुक्रवार 12 फरवरी को आधिकारिक परिणाम जारी करने की उम्मीद है।

7 फरवरी को हुए आम चुनावों में 2021-2025 के कार्यकाल के लिए 13 मिलियन से अधिक इक्वाडोरवासियों ने देश के अगले राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, एंडियन संसद के 137 सांसदों और 5 सदस्यों के लिए मतदान किया। दूसरे दौर का चुनाव 11 अप्रैल को होगा। इक्वाडोर के संविधान के अनुसार देश के नए प्रमुख 24 मई को इक्वाडोर के स्वतंत्रता दिवस पर पद ग्रहण करेंगे जबकि नवनिर्वाचित सांसदों को 14 मई को शपथ दिलाई जाएगी।

Andrés Arauz
Ecuador
Presidential Election
National Electoral Council

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की


बाकी खबरें

  • poverty
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता
    11 Mar 2022
    राष्ट्रवाद और विकास के आख्यान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी और उसके नेताओं ने रोटी और स्वाधीनता के विमर्श को रोटी बनाम स्वाधीनता बना दिया है।
  • farmer
    सुरेश गरीमेल्ला
    सरकारी इंकार से पैदा हुआ है उर्वरक संकट 
    11 Mar 2022
    मौजूदा संकट की जड़ें पिछले दो दशकों के दौरान अपनाई गई गलत नीतियों में हैं, जिन्होंने सरकारी कंपनियों के नेतृत्व में उर्वरकों के घरेलू उत्पादन पर ध्यान नहीं दिया और आयात व निजी क्षेत्र द्वारा उत्पादन…
  • सोनिया यादव
    पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने
    11 Mar 2022
    कांग्रेस को जो नुक़सान हुआ, उसका लगभग सीधा लाभ 'आप' को मिला। मौजूदा वक़्त में पंजाब के लोगों में नाराज़गी थी और इस कारण लोगों ने बदलाव को ही विकल्प मानते हुए आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया है।
  • विजय विनीत
    यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में विपक्ष के पास मुद्दों की भरमार रहने के बावजूद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मोदी-योगी का जादू बेअसर नहीं कर सके। बार-बार टिकटों की अदला-बदली और लचर रणनीति ने स
  • LOOSERES
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: कई दिग्गजों को देखना पड़ा हार का मुंह, डिप्टी सीएम तक नहीं बचा सके अपनी सीट
    11 Mar 2022
    उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की वापसी हो गई है, हालांकि इस प्रचंड जीत के बावजूद कई दिग्गज नेता अपनी सीट नहीं बचा पाए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License