NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोर की इलेक्टोरल काउंसिल ने पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरीया की पार्टी को आगामी चुनावों से बाहर किया
पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरीया के नेतृत्व वाली सोशल कमिटमेंट मूवमेंट फॉर सिटिजेन रिवॉल्यूशन पार्टी ने नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) के इस फैसले को अस्वीकार कर दिया और घोषणा की कि वह 2021 के आम चुनाव भाग लेगी और जीतेगी।
पीपल्स डिस्पैच
20 Jul 2020
 राफेल कोरीया

इक्वाडोर की नेशनल इलेक्टोरल काउंसिल (सीएनई) ने 19 जुलाई को 2021 के आम चुनावों में हिस्सा लेने से चार राजनीतिक दलों को निलंबित कर दिया और इन पर रोक लगा दिया। इन पार्टियों में पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरीया के नेतृत्व वाली सोशल कमिटमेंट मूवमेंट फॉर द सिटिजेन रिवॉल्यूशन भी शामिल है।

सीएनई ने राज्य नियंत्रक महालेखाकार कार्यालय से मिले अनुरोध की प्रतिक्रिया में सोशल कमिटमेंट, लिबर्टाड एस प्यूब्लो, जस्टिसिया सोशल और पोडेमोस के पंजीकरण को निलंबित कर दिया। इस सरकारी संस्था ने इन चार राजनीतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रियाओं में अनियमितता पाया था।

सीएनई ने निलंबित इन राजनीतिक संगठनों के क़ानूनी प्रतिनिधियों को अपना बचाव करने के लिए दस दिन का समय दिया।

सोशल कमिटमेंट मूवमेंट फॉर द सिटिजेन रिवॉल्यूशन पार्टी ने इस फैसले को अस्वीकार कर दिया और घोषणा की कि वह आगामी चुनाव में भाग लेगी और जीतेगी।

पार्टी ने ट्वीट में लिखा, "सीएनई पर नियंत्रक (पाब्लो) सेली का दबाव पड़ा और सोशल कमिटमेंट के निलंबन का आदेश देते हुए चुनावी मामलों में मनमाने ढंग से और अवैध रूप से गैर-मौजूद संसाधन खोज निकाला है। इसमें कोई संदेह नहीं है: सोशल मूवमेंट 2021 में भाग लेगी और जीत हासिल करेगी।"

एक आधिकारिक बयान में इस पार्टी ने अपने सदस्यों को चुनाव में लड़ने से रोकने के एक नए प्रयास के रूप में इस निलंबन की निंदा की। बयान में ज़ोर दे कर कहा गया, "यह स्पष्ट है कि 2021 के चुनावों में भाग लेने से रोकने के लिए एक सरकारी संचालक है और इस प्रकार लाखों इक्वाडोरवासी के अधिकारों का उल्लंघन करता है जो सिटिजेन रिवॉल्यूशन का समर्थन करते हैं।"

राष्ट्रपति कोरीया ने भी इस फैसले की निंदा की। कोरिया ने लिखा, "हम फिर से लोकतंत्र को लूट रहे हैं, सीएनई पर सेली (आंतरिक मंत्री मारिया पाउला), रोमियो और सरकार से दबाव था जो सोशल कमिटमेंट को अवैध रूप से समाप्त कर देना चाहते हैं।"

इस साल की शुरुआत में 7 अप्रैल को इक्वाडोर के नेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने फ़र्ज़ी रिश्वत और भ्रष्टाचार के आरोपों में कोरीया को आठ साल की जेल की सजा सुनाई थी। उन्हें 25 साल के लिए चुनावी राजनीति से भी रोक दिया गया था।

Ecuador
Rafael Correa
Social Commitment Movement for Citizen Revolution Party
National Electoral Council

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार

इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!


बाकी खबरें

  • राज वाल्मीकि
    अब साहित्य का दक्षिण टोला बनाने की एक कोशिश हो रही है: जयप्रकाश कर्दम
    13 Feb 2022
    इतवार विशेष: दलित साहित्य और दलित लेखकों के साथ भेदभाव हो रहा है जैसे गांव में होता है न, दलित बस्ती दक्षिण टोला। दलित साहित्य को भी यह मान लीजिए कि यह एक दक्षिण टोला है। इस तरह वे लोग दलित साहित्य…
  • Saharanpur
    शंभूनाथ शुक्ल
    यूपी चुनाव 2022: शांति का प्रहरी बनता रहा है सहारनपुर
    13 Feb 2022
    बीजेपी की असली परीक्षा दूसरे चरण में हैं, जहां सोमवार, 14 फरवरी को वोट पड़ेंगे। दूसरे चरण में वोटिंग सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूँ, शाहजहांपुर ज़िलों की विधानसभा…
  • Uttarakhand
    कृष्ण सिंह
    चुनाव 2022: उत्तराखंड में दलितों के मुद्दे हाशिये पर क्यों रहते हैं?
    13 Feb 2022
    अलग उत्तराखंड राज्य बनने के बाद भी दलित समाज के अस्तित्व से जुड़े सवाल कभी भी मुख्यधारा के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रश्न नहीं रहे हैं। पहाड़ी जिलों में तो दलितों की स्थिति और भी…
  • Modi
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: अगर आरएसएस न होता...अगर बीजेपी नहीं होती
    13 Feb 2022
    "...ये तो अंग्रेजों की चापलूसी में लगे थे। कह रहे थे, अभी न जाओ छोड़ कर, कि दिल अभी भरा नहीं"
  • election
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: चुनाव आयोग की साख पर इतना गंभीर सवाल!
    13 Feb 2022
    हर हफ़्ते की कुछ खबरें और उनकी बारिकियाँ बड़ी खबरों के पीछे छूट जाती हैं। वरिष्ठ पत्रकार जैन हफ़्ते की इन्हीं कुछ खबरों के बारे में बता रहे हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License