NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोर : जनता ने लेनिन मोरेनो के नए आर्थिक उपायों को अस्वीकार किया
मोरेनो प्रशासन ने बजट में और कर्मचारियों के वेतन में की गई कटौती को यह कह कर सही साबित करने की कोशिश की है कि तेल की क़ीमतों में आई गिरावट और कोरोनावायरस की वजह से देश की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।
पीपल्स डिस्पैच
12 Mar 2020
 लेनिन मोरेनो

11 मार्च बुधवार को इक्वाडोर के राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो के नए आर्थिक उपायों के ऐलान के बाद हज़ारों इक्वाडोर वासियों ने सोशल मीडिया और सड़कों पर इन उपायों का विरोध किया। मोरेनो ने तर्क दिया था कि तेल की क़ीमतों में आई गिरावट और कोरोनावायरस की वजह से देश की आर्थिक हालत ठीक नहीं है।

राष्ट्रीय टीवी पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने बताया कि नए आर्थिक सुधारों में 3 बड़े कदम उठाए जाएंगे- पब्लिक सेक्टर में कटौती, नए बाहरी क्रेडिट और कंपनियों के आयकर में इज़ाफ़ा।

वास्तव में इससे इक्वाडोर समाज के प्रमुख क्षेत्रों पर भारी असर पड़ेगा जैसे वेतन और सामाजिक देखभाल के क्षेत्र।

उपायों में 1,400 मिलियन अमेरिकी डॉलर की बजट कटौती है; युवा सचिवालय का उन्मूलन; साथ ही चार नियामक और नियंत्रण एजेंसियां; तीन संस्थान; तीन सार्वजनिक कंपनियां; चार तकनीकी सचिवालय; और पब्लिक मीडिया कंपनी का उन्मूलन शामिल है। इनके अलावा, 2,000 मिलियन अमेरिकी डॉलर का एक बाहरी ऋण और सार्वजनिक श्रमिकों की मज़दूरी में कटौती, जो उनके वेतनमान के आधार पर उनके भुगतान के 4% से 8% के बीच वंचित होंगे।

इक्वाडोर के लोगों ने अपने "क्रूर नवउदारवादी पैकेज", जिसे लोकप्रिय रूप से "पिकेटाज़ो" कहा जाता है, की अस्वीकृति को व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया। उन्होंने मोरेनो के तर्कों को ख़ारिज कर दिया और कहा कि आर्थिक उपायों का उद्देश्य देश में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) के एजेंडे का पक्ष लेना है।

Confederation of Indigenous Nationalities of Ecuador (CONAIE) ने नए आर्थिक उपायों पर अपनी चिंता व्यक्त की। CONAIE ने ट्वीट किया, "CONAIE और पार्लियामेंट ऑफ पीपुल्स एंड सोशल ओर्गनाइजेशन आर्थिक उपायों की घोषणा के लिए अलर्ट पर हैं। हम एक और पेवेटाज़ो में उलझेंगे नहीं। अक्टूबर 2019 में वास्तविक नागरिक भागीदारी के साथ आर्थिक संकट का सामना करते हुए, हमने एक आर्थिक प्रस्ताव पेश किया जिसे लेनिन ने ध्यान में नहीं रखा।"

CONAIE इक्वाडोर का सबसे बड़ा स्वदेशी संगठन है। वह पिछले साल भी मोरेनो के नव-उदारवादी सुधारों के विरोध में सबसे आगे था। अक्टूबर 2019 में 12 दिनों के भारी विरोध के बाद, सरकार को डिक्री 883 को दोहराने के लिए मजबूर किया गया, जिसने ईंधन पर सब्सिडी को हटा दिया, जिससे बड़े पैमाने पर मूल्य वृद्धि हुई और श्रम-विरोधी उपाय हुए। इसे आईएमएफ़ के साथ 4.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर समझौते के हिस्से के रूप में भी लगाया गया था।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Lenin Moreno
Ecuador
Confederation of Indigenous Nationalities of Ecuador
CONAIE

Related Stories

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

इक्वाडोर के लोग राष्ट्रपति लासो की आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ लामबंद

इंटरकल्चरल एजुकेशन लॉ लागू करने की मांग को लेकर इक्वाडोर के शिक्षक भूख हड़ताल पर

बोलीविया सरकार ने इक्वाडोर द्वारा तख़्तापलट सरकार को हथियारों की आपूर्ति की जांच की

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

विजेता वाम उम्मीदवार ने इक्वाडोर में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनावों में बाधा डालने की योजना की चेतावनी दी

इक्वाडो : राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में एंड्रेस अराउज के प्रतिद्वंद्वी को लेकर अनिश्चितता बरक़रार

इक्वाडोर में 11 अप्रैल को राष्ट्रपति चुनावों के दूसरे दौर का मतदान

पैसा पूरी दुनिया के लोकतांत्रिक व्यवस्था को तबाह कर रहा है!


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    मुद्दा: नई राष्ट्रीय पेंशन योजना के ख़िलाफ़ नई मोर्चाबंदी
    21 Mar 2022
    एनपीएस के विरोध में आज नयी बात क्या है? यह पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे पर वापस आ गया है। और भाजपा के ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल में प्रमुख…
  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License