NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
भाषा
25 Mar 2022
Ecuador and Uruguay qualify for the World Cup

ब्राजील और अर्जेंटीना के बाद इक्वेडर और उरूग्वे ने भी दक्षिण अमेरिका से विश्व कप फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया है जिसका आयोजन इस साल के आखिर में कतर में होगा।

तीसरे स्थान की टीम इक्वेडर को गुरुवार को पराग्वे से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर काबिज उरूग्वे की पेरू पर 1-0 से जीत से विश्व कप में सीधे प्रवेश करने में सफल रहा।

इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।

दक्षिण अमेरिका से पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ में एशियाई टीम से भिड़ेगी। पेरू के 21 अंक हैं और वह मंगलवार को पराग्वे पर जीत दर्ज करके यह स्थान हासिल कर सकता है।

कोलंबिया भी बोलिविया पर 3-0 की जीत से दौड़ में शामिल हो गया है। उसे आखिरी मैच में वेनेजुएला को हराना होगा और पेरू की हार के लिये प्रार्थना करनी होगी। चिली को ब्राजील से 4-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन उसके 19 अंक हैं और वह भी पांचवें स्थान की दौड़ में है।

Ecuador
Uruguay
World Cup
Brazil
Argentina
world cup football

Related Stories

तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका

डिएगो माराडोना: अमेरिकी साम्राज्यवाद का कट्टर विरोधी खिलाड़ी

फुटबॉल के एक युग का अंत, डिएगो माराडोना का निधन


बाकी खबरें

  • वैभव रघुनंदन
    ओलंपिक में लोवलिना बोर्गोहैन और असम की बॉक्सिंग का उदय
    28 Jul 2021
    अपने पहले ओलंपिक में लोवलिना बोर्गोहैन पदक से सिर्फ़ एक जीत दूर हैं। आज बोर्गोहैन और जमुना बोरो असम बॉक्सिंग की नई पोस्टर गर्ल हैं, लेकिन उनके पीछे प्रशिक्षण केंद्रों में मौजूद दूसरी प्रतिभाएं भी…
  • पीपल्स डिस्पैच
    पश्तून तहाफ़ुज़ मूवमेंट ने अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के ख़िलाफ़ केपीके में लंबी रैली निकाली
    28 Jul 2021
    रैली में वक्ताओं ने कहा कि "इस क्षेत्र में छद्म युद्ध तुरंत समाप्त होना चाहिए" और हस्तक्षेप करने वाले देशों को अफ़ग़ान राष्ट्र की इच्छाओं का सम्मान करना चाहिए और लंबे युद्ध को तुरंत समाप्त करना चाहिए।
  • पीपल्स डिस्पैच
    दुनिया भर के शिक्षाविदों ने यूरोपीय संघ से इज़रायल के विश्वविद्यालयों की फंडिंग रोकने की अपील की
    28 Jul 2021
    इस पत्र में हस्ताक्षरकर्ताओं ने यूरोपीय संघ से अपने नियमों का विस्तार करने का आग्रह किया है जो कि क़ब्ज़े वाले फिलीस्तीनी क्षेत्रों में इज़रायली संस्थानों को अनुसंधान निधि देने पर रोक लगाते हैं।
  • pegasus
    डॉ. राजू पाण्डेय
    पेगासस मामला और उससे जुड़े बुनियादी सवाल
    28 Jul 2021
    हमें धीरे धीरे इस बात के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है कि हम नागरिक स्वतंत्रता के अपहरण और बहुलवाद के नकार को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं तीव्र गति के विकास की पहली शर्त मान लें।
  • farmers
    शंभूनाथ शुक्ल
    सरकार औपनिवेशक नीतियां न लादे!
    28 Jul 2021
    संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ता जा रहा है और सरकार किसी भी सर्वमान्य हल की तरफ़ बढ़ने का संकेत नहीं दे रही है। यह सरकार की ज़िद है और लोकतंत्र-विरोधी काम है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License