NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
भाषा
25 Mar 2022
Ecuador and Uruguay qualify for the World Cup

ब्राजील और अर्जेंटीना के बाद इक्वेडर और उरूग्वे ने भी दक्षिण अमेरिका से विश्व कप फुटबॉल के लिये क्वालीफाई कर लिया है जिसका आयोजन इस साल के आखिर में कतर में होगा।

तीसरे स्थान की टीम इक्वेडर को गुरुवार को पराग्वे से 3-1 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद वह चौथे स्थान पर काबिज उरूग्वे की पेरू पर 1-0 से जीत से विश्व कप में सीधे प्रवेश करने में सफल रहा।

इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।

दक्षिण अमेरिका से पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ में एशियाई टीम से भिड़ेगी। पेरू के 21 अंक हैं और वह मंगलवार को पराग्वे पर जीत दर्ज करके यह स्थान हासिल कर सकता है।

कोलंबिया भी बोलिविया पर 3-0 की जीत से दौड़ में शामिल हो गया है। उसे आखिरी मैच में वेनेजुएला को हराना होगा और पेरू की हार के लिये प्रार्थना करनी होगी। चिली को ब्राजील से 4-0 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन उसके 19 अंक हैं और वह भी पांचवें स्थान की दौड़ में है।

Ecuador
Uruguay
World Cup
Brazil
Argentina
world cup football

Related Stories

तीरंदाजी: विश्व कप में तीन स्वर्ण पदक जीतकर विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन बनी दीपिका

डिएगो माराडोना: अमेरिकी साम्राज्यवाद का कट्टर विरोधी खिलाड़ी

फुटबॉल के एक युग का अंत, डिएगो माराडोना का निधन


बाकी खबरें

  • किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे: सिंघू बॉर्डर पर किसानों का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन के 9 महीने पूरे: सिंघू बॉर्डर पर किसानों का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू 
    26 Aug 2021
    इस दो दिवसीय सम्मेलन में किसान, महिलाओं, युवाओं और मजदूर संगठनों के 1,500 प्रतिनिधि हिस्सा लेने जा रहे हैं।
  • तालिबान के बहाने इस्लाम को बदनाम करने की तुच्छ राजनीति!
    अजय कुमार
    तालिबान के बहाने इस्लाम को बदनाम करने की तुच्छ राजनीति!
    26 Aug 2021
    भारत में कुछ राजनीतिक पार्टियां इस जुगत में हैं कि तालिबान के सहारे इस्लाम को खूब बदनाम किया जाए। जितना इस्लाम बदनाम होगा भारतीय समाज में ध्रुवीकरण की दीवार उतनी मजबूत बनेगी और चुनावी राजनीति में…
  • यूपी सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े 77 मामले लिए वापस, नहीं बताया कोई कारण
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    यूपी सरकार ने मुज़फ़्फ़रनगर दंगे से जुड़े 77 मामले लिए वापस, नहीं बताया कोई कारण
    26 Aug 2021
    योगी सरकार ने साल 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े 77 मामले वापस ले लिये हैं, जिनका संबंध ऐसे अपराधों से है जिनमें उम्रकैद की सजा हो सकती है।
  • किसान बनाम भाजपा आईटी सेल, 9 महीने में किसान आंदोलन ने हिलाईं जड़ें
    बादल सरोज
    किसान बनाम भाजपा आईटी सेल, 9 महीने में किसान आंदोलन ने हिलाईं जड़ें
    26 Aug 2021
    किसान आंदोलन ने काफी हद तक भाजपा के उन्मादी और झूठे प्रचार की मारकता कम की है। उसने न सिर्फ इसके खंडन का काम किया  है बल्कि अपने सन्देश और तर्कों को ले जाने वाले नए जरिये भी तैयार किये हैं।
  • टिकैत
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गन्ने के एफआरपी में वृद्धि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के मुकाबले अपर्याप्त : टिकैत
    26 Aug 2021
    भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने मिलों द्वारा गन्ना किसानों को दिए जाने वाले न्यूनतम मूल्य में वृद्धि को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के मद्देनजर ‘‘अपर्याप्त’’ बताया।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License