NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति ओट्टो सोनेनहोल्ज़्नर ने इस्तीफ़ा दिया
राष्ट्रपति लेनिन मोरेनो के चार साल के कार्यकाल में सोनेनहोल्ज़्नर तीसरे उपराष्ट्रपति थे।
पीपल्स डिस्पैच
08 Jul 2020
पीपल्स डिस्पैच

इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति ओट्टो सोनेनहोल्ज़्नर ने 7 जुलाई को अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। वे इस पद पर दिसंबर 2018 से थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार कई सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी असहमति ने उन्हें ये निर्णय लेने के लिए मजबूर किया।

ऐसी अफ़वाहें हैं कि सोनेनहोल्ज़्नर साल 2021 के राष्ट्रपति चुनावों में संभावित उम्मीदवार की योजना बना रहे हैं। देश के संविधान के अनुसार उनका ये इस्तीफ़ा उन्हें इस पद की उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने की अनुमति देता है। हालांकि, अपने भाषण में उन्होंने पुष्टि की कि फिलहाल, उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह चुनाव में भाग लेंगे, लेकिन इक्वाडोर के इतिहास में आगामी चुनावों के महत्व पर ज़ोर ज़रूर दिया।

सोनेनहोल्ज़्नर लेनिन मोरेनो के कार्यकाल में तीसरे उपराष्ट्रपति थे। उन्होंने मारिया एलेजांद्रा विसुना की जगह ली थी जिन्होंने 11 महीने (जनवरी से दिसंबर 2018 तक) पद संभालने के बाद एक भ्रष्टाचार घोटाले के मामले में इस्तीफ़ा दे दिया था। उन्होंने जॉर्ज ग्लैस के बाद कार्यभार संभाला था जिन्होंने अप्रैल 2017 में मोरेनो के साथ चुनाव जीता था। ग्लैस को अगस्त 2017 में उनके पद से निलंबित कर दिया गया था। वे जघन्य ओडेब्रेच्ट मामले में अपनी कथित भूमिका के लिए 6 साल की सजा काट रहे हैं।

मोरेनो अब उन संभावित उम्मीदवारों की सूची नेशनल एसेंबली को भेजेंगे जिसके पास उपाध्यक्ष को मनोनित करने का अधिकार है। ये घोषणा आर्थिक, राजनीतिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट को बढ़ाती है जो साल 2017 में मोरेनो के पद संभालने के बाद से गहरा रहा है। कोर्रिया प्रशासन की प्रगतिशील और साम्राज्यवाद-विरोधी नीतियों से अलग उनके विपरीत फैसले ने पाया है कि इक्वाडोर पर अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों का काफी ऋण जमा हो गया है जो साल 2019 में 4.2 बिलियन डॉलर आईएमएफ ऋण था, इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यक्रमों जैसी प्रमुख सेवाओं के सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तपोषण में बड़ी कटौती की गई।

मोरेनो प्रशासन द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र की निरंतर अनदेखी ने COVID-19 महामारी का सामना करने के लिए देश को पूरी तरह पंगु बना दिया है और इक्वाडोर को अधिक संक्रमण और मौत का सामना करना पड़ा। 7 जुलाई तक इक्वाडोर में 62,380 से अधिक मामले सामने आए और वहीं 4,821 से अधिक इससे मौत हुई है। इक्वाडोर के कई लोगों का आरोप है कि यह संख्या वास्तविकता से बहुत कम है क्योंकि जांच बहुत कम हुई है।

 

Anti-IMF protests in Ecuador
Austerity policies in Ecuador COVID-19 in Ecuador
Ecuadorian National Assembly
Guayaquil
International Monetary Fund
IMF
Jorge Glas
Lenin Moreno
Odebrecht
Otto Sonnenholzner

Related Stories

श्रीलंका की मौजूदा स्थिति ख़तरे से भरी

इक्वाडोर के नारीवादी आंदोलनों का अप्रतिबंधित गर्भपात अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प

श्रीलंकाई संकट : राजनीति, नीतियों और समस्याओं की अराजकता

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

यूक्रेन के संकट का आईएमएफ कनेक्शन

साम्राज्यवाद अब भी ज़िंदा है

इस बजट की चुप्पियां और भी डरावनी हैं

लेबनान में ड्राइवरों और परिवहन कर्मचारियों को लेकर सरकारी उदासीनता के ख़िलाफ़ हड़ताल

पाकिस्तान में राजनीतिक अशांति की आर्थिक जड़ों को समझना ज़रूरी है

टीका रंगभेद के बाद अब टीका नवउपनिवेशवाद?


बाकी खबरें

  • Rafale and Augusta
    न्यूज़क्लिक टीम
    रफ़ाल और अगुस्ताः अभी और कितने 'कंकाल' बाहर आएंगे Mr. PM
    09 Nov 2021
    खोज ख़बर में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने इटली की अगुस्ता VVIP हेलिकॉप्टर सौदे में ब्लैकलिस्टेड कंपनी फिनमिक्का को क्लीन चिट देने और रफ़ाल सौदे में रिश्वत के नये खुलासे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
  • Tripura Violence
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    त्रिपुरा हिंसा : एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी ने की यूएपीए वापस लेने की मांग, सीपीआइएमएल का प्रदर्शन
    09 Nov 2021
    त्रिपुरा हिंसा के बाद वकीलों और पत्रकारों पर प्रदेश की पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यूएपीए को वापस लेने की मांग एडिटर्स गिल्ड, आइडब्ल्यूपीसी व सीपीआइएमएल ने की है।
  • Pegasus
    एस एन साहू 
    पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला गांधी, राम मोहन राय के नज़रिये की अभिव्यक्ति है
    09 Nov 2021
    कई जाने-माने भारतीयों के फ़ोन की निगरानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने महात्मा गांधी की उस बात का मज़बूती से समर्थन किया है कि अदालतों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए, बल्कि इंसाफ़ देना चाहिए।
  • Arun Kumar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "नकदी हटा देने से काला धन गायब नहीं हुआ": प्रोफेसर अरुण कुमार
    09 Nov 2021
    भारत सरकार के अर्थव्यवस्था से जुड़े आँकड़ों में पाँच साल पहले लागू नोटबंदी के भयानक असर दिखाई नहीं देतेI न्यूज़क्लिक से एक खास बातचीत में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कहा कि इस अचानक लिए फैसले ने देश की…
  • Param Bir Singh
    भाषा
    परमबीर सिंह वसूली प्रकरण: दो पुलिस अधिकारी सात दिनों के लिए सीआईडी हिरासत में भेजे गये
    09 Nov 2021
    सीआईडी ने सोमवार को पुलिस निरीक्षक नंदकुमार गोपाले और निरीक्षक आशा कोरके को गिरफ्तार किया था। ये दोनों पहले मुंबई की अपराध शाखा में तैनात थे।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License