NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईजिप्ट : डॉक्टरों ने सहयोगियों की मौत पर सरकारी लापरवाही को ज़िम्मेदार ठहराया, सामूहिक इस्तीफ़े की धमकी दी
ईजिप्शियन मेडिकल सिंडिकेट ने मेडिकल स्टाफ़ के लिए पीपीई और जांच की पर्याप्त व्यवस्था के अभाव को लेकर चिकित्सा संकट की औपचारिक चेतावनी जारी की।
पीपल्स डिस्पैच
26 May 2020
Walid Yahya

ईजिप्ट की राजधानी काहिरा के अल-मुनीरा अस्पताल के डॉक्टरों ने सोशल मीडिया पर सोमवार 25 मई को एक दिन पहले अपने एक सहयोगी की मौत के बाद सामूहिक तौर पर इस्तीफ़ा देने की धमकी दी। ज्ञात हो कि 32 वर्षीय एक डॉक्टर वालिद याहिया का रविवार 24 मई कोCOVID-19 संक्रमण के चलते निधन हो गया।

डॉक्टरों ने शिकायत की कि मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय उन्हें पर्याप्त निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) देने में विफल रहा है और क्वारंटीन के लिए प्रभावी उपायों को लेकर क़दम उठाने में विफल रहा है जिससे चिकित्सा कर्मचारियों में बड़ी संख्या में संक्रमण हुए हैं। इनमें से कुछ ने मेडिकल स्टाफ के लिए पर्याप्त जांच की कमी की भी शिकायत की है।

काहिरा के अन्य अस्पतालों के कुछ डॉक्टरों ने पहले ही उपकरण, जांच और पर्याप्त सुविधाओं की कमी के विरोध में इस्तीफा दे दिया है।

रविवार 24 मई को आई ख़बरों के अनुसार 24 घंटे के भीतर COVID-19 संक्रमण से वालिद सहित चार डॉक्टरों की मौत हो गई। इसके चलते मिश्र में डॉक्टरों के नेशनल यूनियन इजिप्टियन मेडिकल सिंडिकेट (ईएमएस)को देश में चिकित्सा संबंधी तबाही की चेतावनी को लेकर बयान जारी करने पर मजबूर किया। इस बयान में कहा गया है कि देश में "स्वास्थ्य मंत्रायलय की विफलता और लापरवाही" के कारण स्वास्थ्य प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त हो सकती है।

ईएमएस के अनुसार इस साल मार्च महीने से देश में COVID-19 संक्रमण के कारण 19 डॉक्टरों की मौत हो गई है। इनमें से कुल 350 को COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है।

कुछ डॉक्टरों ने देश में स्वास्थ्य मंत्रालय पर दोहरा रुख अपनाने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, कुछ समृद्ध लोगों को अनावश्यक सुविधाएं दी गई हैं और उन पर तवज्जो दी गई है वह भी ऐसे समय जब बीमारी के ख़िलाफ़ रोज़ ब रोज़ अपने संघर्ष में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं।

हालांकि स्वास्थ्य मंत्री हाला ज़़ैद ने शुरुआत में इस मुद्दे को कमतर बताने की कोशिश की लेकिन सोमवार 25 मई को चिकित्सा कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करने के लिए मजबूर होना पड़ा जिसमें उन्होंने चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त आपूर्ति का आश्वासन दिया।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

egypt
Coronavirus
COVID-19
PPE kit
doctor
Dr. Walid Yahya

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • leather industry
    न्यूज़क्लिक टीम
    बंद होने की कगार पर खड़ा ताज नगरी का चमड़ा उद्योग
    10 Feb 2022
    आगरा का मशहूर चमड़ा उद्योग और उससे जुड़े कारीगर परेशान है। इनका कहना है कि सरकार इनकी तरफ ध्यान नही दे रही जिसकी वजह से पॉलिसी दर पॉलिसी इन्हें नुकसान पे नुक्सान हो रहा है।
  • Lakhimpur case
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लखीमपुर कांड: मुख्य आरोपी और केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को मिली ज़मानत
    10 Feb 2022
    केंद्रीय मंत्री के बेटे की ओर से पेश वकील ने अदालत से कहा था कि उनका मुवक्किल निर्दोष है और उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं है कि उसने किसानों को कुचलने के लिए घटना में शामिल वाहन के चालक को उकसाया था।
  • uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : टिहरी बांध से प्रभावित गांव आज भी कर रहे हैं न्याय की प्रतीक्षा!
    10 Feb 2022
    उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बने टिहरी बांध के लिए ज़मीन देने वाले ग्रामीण आज भी बदले में ज़मीन मिलने की आस लगाए बैठे हैं लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
  •  Bangladesh
    पीपल्स डिस्पैच
    बांग्लादेश: सड़कों पर उतरे विश्वविद्यालयों के छात्र, पुलिस कार्रवाई के ख़िलाफ़ उपजा रोष
    10 Feb 2022
    बांग्लादेश में शाहजलाल विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के बाद, देश के कई विश्वविद्यालयों में छात्र एकजुटता की लहर दौड़ गई है। इन प्रदर्शनकारी छात्रों ने…
  • Newsletter
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    वैश्विक निरक्षरता के स्थिर संकट के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाएँ
    10 Feb 2022
    संयुक्त राष्ट्र ने नोट किया कि 'दुनिया भर में 150 करोड़ से अधिक छात्र और युवा कोविड-19 महामारी के कारण बंद स्कूल और विश्वविद्यालयों से प्रभावित हो रहे हैं या प्रभावित हुए हैं'; कम से कम 100 करोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License