NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
ईजिप्ट की मशहूर कार्यकर्ता सना सैफ़ को 18 महीने जेल की सज़ा सुनाई गई
सैफ़ के ख़िलाफ़ ये फैसला ऐसे समय आया है जब दुनिया के 31 देश ईजिप्ट से ये आग्रह करते हुए एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर कर रहे हैं कि "बिना भय के काम करने के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं सहित नागरिक समाज के लोगों के लिए स्थान की गांरटी दे"।
पीपल्स डिस्पैच
18 Mar 2021
ईजिप्ट की मशहूर कार्यकर्ता सना सैफ़ को 18 महीने जेल की सज़ा सुनाई गई

ईजिप्ट की राजधानी काहिरा की एक आपराधिक अदालत ने ईजिप्ट की मानवाधिकार और राजनीतिक कार्यकर्ता सना सेफ को बुधवार 17 मार्च को एक साल और छह महीने की जेल की सजा सुनाई है। अल जज़ीरा ने ये रिपोर्ट प्रकाशित किया है।

फेसबुक पर एक पोस्ट में "सरकारी संस्थानों के खिलाफ जनमत को भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी खबर फैलाने", "सुरक्षा और शांति भंग करने और राज्य के संस्थानों को अपने कार्यों से विचलित करने" और "एक पुलिस अधिकारी का अपमान करने" के आरोप में सैफ पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें सजा सुनाई गई। इन सभी आरोपों को वे शुरु से ही स्पष्ट तौर पर खारिज कर चुकी है।

अचानक पहले अपहरण की बात सामने आने बाद सेफ को पिछले साल 23 जून को प्रोसेक्यूटर जनरल के कार्यालय के बाहर से गिरफ्तार किया गया था जहां वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक दिन पहले टोरा जेल के बाहर हुई उन पर हमले की शिकायत दर्ज कराने गई थी। परिवार रोजाना जेल के बाहर धरना हुए था कि उन्हें उनके भाई कार्यकर्ता और ब्लॉगर आला अब्देल फतह से मिलने और बातचीत करने की अनुमति दी जाए। आला फतह सितंबर 2019 से सरकार विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेने के चलते जेल में हैं।

सना को ईजिप्ट के अधिकारियों द्वारा मुकदमा चलाया गया और कैद किया गया है। साल 2016 में "न्यायपालिका का अपमान" करने के लिए उन्हें 6 महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी और इससे पहले साल 2014 में "गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन" में भाग लेने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया था तब उन्हें तीन साल की जेल की सजा दी गई थी। पंद्रह महीने की जेल सजा काटने के बाद 2015 में रिहा किया गया था। उन्हें राष्ट्रपति की ओर से क्षमादान किया गया था।

ईजिप्ट और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों द्वारा उनकी इस जेल की सजा की व्यापक रूप से निंदा की गई। विद्वान नोआम चॉम्स्की सहित कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई हस्तियों ने भी उनकी गिरफ्तारी की निंदा की और पिछले साल उनकी रिहाई की मांग करते हुए एक पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

उनकी सजा की घोषणा के बाद एल नदिम सेंटर, इजिप्टियन फ्रंट फॉर ह्यूमन राइट्स सहित ईजिप्ट के आठ प्रमुख संगठनों ने उनकी तत्काल रिहाई की मांग करते हुए एक बयान जारी किया था। इन संगठनों ने "सेफ के खिलाफ की गई दोषपूर्ण सुनवाई और जांच प्रक्रिया की निंदा की जो अंतर्राष्ट्रीय कानून में निहित निष्पक्ष सुनवाई का उल्लंघन करता है।"

egypt
International Human Rights Organizations

Related Stories

सूडान: सैन्य तख़्तापलट के ख़िलाफ़ 18वें देश्वयापी आंदोलन में 2 की मौत, 172 घायल

इजिप्ट : राजनीतिक क़ैदियों के समर्थन में मशहूर हस्तियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान

इजिप्ट की संसद ने आतंकवादी समूहों से कथित संबंधों वाले सरकारी कर्मचारियों को बर्ख़ास्त करने के लिए क़ानून पारित किया

इतिहासकार की हिरासत को लेकर व्यापक आलोचना के बाद इजिप्ट ने ज़मानत पर रिहा किया

ईजिप्ट की आयरन एंड स्टील कंपनी बेचने का विरोध करने पर कर्मचारियों से सख़्ती

युद्धविराम की घोषणा के बाद गाज़ा में इज़रायली हमले समाप्त

ईजिप्ट : पुलिस स्टेशन पर 2013 के हमले के मामले में एक ही दिन में 17 लोगों को फांसी

मिस्र में मानवाधिकार उल्लंघन के रिकॉर्ड को देख अधिकार संगठनों का अमरीका से उसकी सैन्य सहायता रोकने का आह्वान

ईजिप्ट के मशहूर पत्रकार ख़ालिद दाऊद 18 महीने की हिरासत के बाद रिहा

जॉर्डन में तख़्तापलट की कोशिशों ने छोड़े सबूत


बाकी खबरें

  • कोरोना और कॉलेज छात्राओं की घर वापसी
    राज कुमार
    कोरोना और कॉलेज छात्राओं की घर वापसी
    26 Aug 2021
    घर की चारदीवारी ने लड़कियों के व्यक्तित्व के साथ सदियों तक क्या किया है वो किसी से छिपा नहीं है। अब फिर से लड़कियां महामारी की वजह से घरों में बंद हो रही हैं।
  • क्रीमी लेयर को केवल आर्थिक आधार पर तय नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
    अजय कुमार
    क्रीमी लेयर को केवल आर्थिक आधार पर तय नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
    26 Aug 2021
    हरियाणा सरकार ने 17 अगस्त 2016 को क्रीमी लेयर के मानदंड से जुड़ी एक अधिसूचना जारी की थी। हरियाणा सरकार ने नियम बनाया कि जिनकी वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक होगी उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत क्रीमी लेयर…
  • नीरज चोपड़ा
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मेरी टिप्पणियों को अपने गंदे एजेंडा को आगे बढ़ाने का माध्यम न बनायें : नीरज चोपड़ा
    26 Aug 2021
    ‘‘खेल हम सबको एकजुट होकर साथ रहना सिखाता है और कुछ भी टिप्पणी करने से पहले खेल के नियम जानना जरूरी होता है। मेरी हालिया टिप्पणी पर लोगों की कुछ प्रतिक्रियायें देखकर बहुत निराश हूं। ’’
  • राजस्थान के एक अफसर ने महिलाओं से स्वेच्छा से भूमि अधिकार छोड़ने को कहा
    द लीफ़लेट
    राजस्थान के एक अफसर ने महिलाओं से स्वेच्छा से भूमि अधिकार छोड़ने को कहा
    26 Aug 2021
    महिला संगठनों की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विश्व बैंक के मुताबिक़ भारत में एकल महिला मुखिया वाले परिवार की वृद्धि दर 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।
  • उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त, न्यायमूर्ति नागरत्ना 2027 में बन सकती है पहली महिला प्रधान न्यायाधीश
    भाषा
    उच्चतम न्यायालय में नौ नए न्यायाधीश नियुक्त, न्यायमूर्ति नागरत्ना 2027 में बन सकती है पहली महिला प्रधान न्यायाधीश
    26 Aug 2021
    उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है और इस समय शीर्ष अदालत में 10 पद रिक्त हैं। आगामी दिनों में नए न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण करने के बाद शीर्ष अदालत में केवल एक रिक्त पद रह…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License