NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति
चुनाव 2022: गोवा में दिखा उत्साह, यूपी और उत्तराखंड में सामान्य मतदान
आज हुए चुनाव में गोवा में 40 सीटों के लिए हालांकि सबसे ज़्यादा 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ लेकिन यह भी 2017 का आंकड़ा नहीं छू पाया। 2017 में यहां 83 फ़ीसदी मतदान हुआ था। इसी तरह उत्तराखंड में 2017 के 65.60 प्रतिशत के मुकाबले कुल 59.50 प्रतिशत मतदान हुआ। यूपी में भी 2017 के मुकाबले कम वोट पड़े हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
14 Feb 2022
election
सभी तस्वीरें राज्य निर्वाचन आयोग के ट्विटर हैंडल से साभार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 विधानसभा सीट के लिए सोमवार को शाम पांच बजे तक 60.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शाम 6 बजे तक हुआ। अंतिम आंकड़े मिलने बाकी हैं।

दूसरे चरण में प्रदेश के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर की 55 सीट पर 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया जो शाम छह बजे तक चला। शाम पांच बजे तक औसतन 60.44 प्रतिशत वोट पड़े।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक सहारनपुर (67.13 प्रतिशत), बिजनौर (61.48 प्रतिशत), मुरादाबाद (64.88 प्रतिशत), संभल (56.93 प्रतिशत), रामपुर (60.30 प्रतिशत), अमरोहा (66 19 प्रतिशत), बदायूं (55.91 प्रतिशत), बरेली (57.88 प्रतिशत) और शाहजहांपुर में (55.25 प्रतिशत) वोट पड़े। इन जिलों में 2017 के विधानसभा चुनाव में औसतन 65.53 प्रतिशत और 2019 के लोकसभा चुनाव में 63.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को 62.4 फीसदी मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में जिन 55 सीट पर मतदान हो रहा है, उनमें 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 38, सपा को 15 और कांग्रेस को दो सीट पर जीत मिली थी। सपा और कांग्रेस ने पिछला विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ा था। सपा की जीती गईं 15 सीट में से 10 पर मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी।

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 59.37 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा ​सीट के लिए 59.50 प्रतिशत मतदान हुआ। यह भी साल 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम है। 2017 में उत्तराखंड का कुल मतदान प्रतिशत 65.60 रहा था।

प्रदेश के निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद 13 जिलों में शाम पांच बजे तक 59.37 फीसदी लोग अपने मत डाल चुके थे। प्रदेश में मतदान का समय छह बजे तक था।

शाम पांच बजे तक सर्वाधिक 67.58 फीसदी मतदान हरिद्वार जिले में दर्ज किया गया जबकि उत्तरकाशी जिले में 65.55 फीसदी, उधमसिंह नगर जिले में 65.13 फीसदी और नैनीताल में 63.12 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान का सबसे कम प्रतिशत अल्मोड़ा में 50.65 प्रतिशत रहा।

गोवा सबसे आगे: शाम 5 बजे तक 75 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान

गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए सोमवार को हुए चुनाव में 78.94 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुआ। 2017 की बात की जाए तो उस समय यहां विधानसभा के लिए करीब 83 फ़ीसदी मतदान हुआ था।

गोवा में बहुकोणीय मुकाबला है। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी (आप), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य छोटे दल चुनाव मैदान में हैं। पिछली बार यहां कांग्रेस ज़्यादा सीट पाकर भी सत्ता से चूक गई थी और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बना ली थी।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

UP Assembly Elections 2022
Uttarakhand Assembly Elections 2022
GOA Assembly elections 2022
BJP
Congress
SP
BSP
UP 2nd phase Voting
2nd phase Voting

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

हार के बाद सपा-बसपा में दिशाहीनता और कांग्रेस खोजे सहारा

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

BJP से हार के बाद बढ़ी Akhilesh और Priyanka की चुनौती !

यूपी के नए राजनीतिक परिदृश्य में बसपा की बहुजन राजनीति का हाशिये पर चले जाना

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल


बाकी खबरें

  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    संतूर के शहंशाह पंडित शिवकुमार शर्मा का मुंबई में निधन
    10 May 2022
    पंडित शिवकुमार शर्मा 13 वर्ष की उम्र में ही संतूर बजाना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम बंबई में 1955 में किया था। शिवकुमार शर्मा की माता जी श्रीमती उमा दत्त शर्मा स्वयं एक शास्त्रीय…
  • न्यूजक्लिक रिपोर्ट
    ग़ाज़ीपुर के ज़हूराबाद में सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर पर हमला!, शोक संतप्त परिवार से गए थे मिलने
    10 May 2022
    ओमप्रकाश राजभर ने तत्काल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम, गाजीपुर के एसपी, एसओ को इस घटना की जानकारी दी है। हमले संबंध में उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया। उन्होंने कहा है कि भाजपा के…
  • कामरान यूसुफ़, सुहैल भट्ट
    जम्मू में आप ने मचाई हलचल, लेकिन कश्मीर उसके लिए अब भी चुनौती
    10 May 2022
    आम आदमी पार्टी ने भगवा पार्टी के निराश समर्थकों तक अपनी पहुँच बनाने के लिए जम्मू में भाजपा की शासन संबंधी विफलताओं का इस्तेमाल किया है।
  • संदीप चक्रवर्ती
    मछली पालन करने वालों के सामने पश्चिम बंगाल में आजीविका छिनने का डर - AIFFWF
    10 May 2022
    AIFFWF ने अपनी संगठनात्मक रिपोर्ट में छोटे स्तर पर मछली आखेटन करने वाले 2250 परिवारों के 10,187 एकड़ की झील से विस्थापित होने की घटना का जिक्र भी किया है।
  • राज कुमार
    जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप
    10 May 2022
    सम्मेलन में वक्ताओं ने उन तबकों की आज़ादी का दावा रखा जिन्हें इंसान तक नहीं माना जाता और जिन्हें बिल्कुल अनदेखा करके आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन तबकों की स्थिति सामने रखी जिन तक आज़ादी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License