NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
विधानसभा चुनाव
भारत
राजनीति

LIVE ब्लॉग, मणिपुर चुनाव: 5 ज़िले—38 सीट, 3 बजे तक 67.53 फ़ीसद मतदान

मणिपुर विधानसभा के लिए आज, सोमवार सुबह सात बजे पहले चरण का मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। दोपहर तीन से शाम चार बजे तक कोविड-19 के मरीज मतदान करेंगे। आज पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के लिए मतदान पांच मार्च को होगा।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Feb 2022
मणिपुर के मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी के ट्वीटर हैंडल से साभार

Live blog

15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में

10:02 IST, Feb 28

पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए 15 महिलाओं सहित 173 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 1,721 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं और 12,09,439 लोगों के पास मताधिकार है। इन 38 सीटों में से, इम्फाल पूर्व में 10 निर्वाचन क्षेत्र, इम्फाल पश्चिम में 13, बिष्णुपुर और चुराचांदपुर में छह-छह और कांगपोकपी जिले में तीन हैं। दूसरे चरण के लिए मतदान पांच मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।

मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गजों का होगा फ़ैसला

10:02 IST, Feb 28

पहले चरण के लिए जिन विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान हो रहा है, उनके प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एन बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष वाई खेमचंद सिंह, उप मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) उम्मीदवार युमनाम जॉयकुमार और कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष एन लोकेश सिंह शामिल हैं। मणिपुर के मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि कुल 173 उम्मीदवारों में से 39 का आपराधिक इतिहास है।

मणिपुर के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया मतदान

10:03 IST, Feb 28

इम्फाल (भाषा) मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पहले चरण का मतदान शुरू होने के करीब आधे घंटे के भीतर राज्यपाल ला गणेशन और मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाला।

इम्फाल पश्चिम जिले के सगोलबंद निर्वाचन क्षेत्र में टीजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केन्द्र में वोट डालने के बाद राज्यपाल गणेशन ने मणिपुर के सभी पात्र मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ हमारा देश लोकतांत्रिक है और चुनाव लोकतंत्र का प्रतीक है। निर्वाचन अधिकारियों ने अच्छी व्यवस्था की है।’’

गणेशन को सगोलबंद सीट से मतदाता बनाया गया है। उन्हें इस महीने की शुरुआत में सीईओ द्वारा ईपीआईसी (चुनावी फोटो पहचान पत्र) कार्ड सौंपा गया था। इससे पहले वह चेन्नई के थ्यगाराया नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता थे।

मुख्यमंत्री सिंह और उनकी पत्नी ने इम्फाल पूर्वी जिले के हिंगांग निर्वाचन क्षेत्र में एक ‘मॉडल’ मतदान केन्द्र में वोट डाला।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं सभी मतदाताओं से वोट डालने और शांति बनाए रखने की अपील करता हूं।’’

मणिपुर विधानसभा के लिए सुबह सात बजे पहले चरण का मतदान शुरू हुआ था। कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, कड़ी सुरक्षा के बीच पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

मणिपुर की सीटों का गणित

10:25 IST, Feb 28

मणिपुर में विधानसभा की कुल सीटें हैं 60... बहुमत के लिए चाहिए कुल 31... पूर्वोत्तर के इस  प्रमुख राज्य में पहली बार भाजपा जोड़-तोड़ की सियासत से सत्ता में है। आइए देखते हैं इस राज्य की सीटों का गणित।

 

मणिपुर की राजनीति

10:25 IST, Feb 28

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर जहां NDA यानी National Democratic Alliance बनाया है, वहीं नार्थ-ईस्ट के लिए NEDA  यानी North-East Democratic Alliance (नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक एलायंस) बनाया है। मणिपुर में इसमें NPF और NPP सभी को शामिल कर लिया गया है। एलजेपी के इकलौते विधायक करम श्याम तो अभी हाल में ही भाजपा में ही शामिल हो गए हैं। तो क्या है मणिपुर की राजनीति। आइए समझते हैं-

 

सुबह 9 बजे तक 11.68 फ़ीसद मतदान

11:04 IST, Feb 28

मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक औसतन 11.68 फ़ीसद मतदान की ख़बर है।

11 बजे तक 27.34 फ़ीसद मतदान

11:57 IST, Feb 28

मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दिन में 11 बजे तक कुल औसतन 27.34 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया है। इससे पहले सुबह 9 बजे तक औसतन 11.68 फ़ीसद मतदान हुआ था। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। दोपहर तीन से शाम चार बजे तक कोविड-19 के मरीज मतदान करेंगे।

 

Dear voters let’s be more participative.#ECI #ElectionCommissionOfIndia #CEOManipur #SVEEP #Election2022 #ManipurVotes2022 #CovidSafeElections pic.twitter.com/91yd5ORDRb

— The CEO Manipur (@CeoManipur) February 28, 2022

5 ज़िले—38 सीट, दोपहर 1 बजे तक 48.88 फ़ीसद मतदान

14:47 IST, Feb 28

मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। दोपहर एक बजे तक 48.88 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। दोपहर तीन से शाम चार बजे तक कोविड-19 के मरीज मतदान करेंगे।

 

Dear voter let’s get the numbers higher.#ECI #ElectionCommissionOfIndia #CEOManipur #SVEEP #Election2022 #ManipurVotes2022 #CovidSafeElections pic.twitter.com/gqo74wpGsU

— The CEO Manipur (@CeoManipur) February 28, 2022

5 ज़िले—38 सीट, अपराह्न 3 बजे तक 67.53 फ़ीसद मतदान

15:56 IST, Feb 28

मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। इसमें भी दोपहर तीन से शाम चार बजे तक का समय कोविड-19 के मरीज़ों के लिए तय किया गया था। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था।

पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए वोट डाले गए। अपराह्न तीन बजे तक के आंकड़ों के अनुसार औसतन 67.53 फ़ीसद मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।

 

Polling Percentage Update
Manipur, let’s keep the numbers up!#ECI #ElectionCommissionOfIndia #CEOManipur #SVEEP #Election2022 #ManipurVotes2022 #CovidSafeElections pic.twitter.com/xQmH2YrTB4

— The CEO Manipur (@CeoManipur) February 28, 2022

Manipur Election 2022
Assembly Election 2022
First phase polling

Related Stories

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल

जनादेश-2022: यूपी समेत चार राज्यों में बीजेपी की वापसी और पंजाब में आप की जीत के मायने

गोवाः बहुमत के आंकड़े से पिछड़ी बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

आज़मगढ़: फ़र्ज़ी एनकाउंटर, फ़र्ज़ी आतंकी मामलों को चुनावी मुद्दा बनाया राजीव यादव ने

चुनाव में, याद उन वीरों की जिन्होंने मणिपुर को बनाया सेकुलर

मणिपुर चुनाव: भाजपा के धनबल-भ्रष्ट दावों की काट है जनता का घोषणापत्र

मणिपुरः जो पार्टी केंद्र में, वही यहां चलेगी का ख़तरनाक BJP का Narrative

उत्तर प्रदेश चुनाव: जनता गुस्से में है सरकार की विफलताओं पर

उत्तर प्रदेश चुनाव: 'कमंडल' पूरी तरीके से फ़ेल: विजय कृष्ण


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के ख़िलाफ़ याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
    06 Jun 2022
    वक्फ की ओर से प्रस्तुत अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि यह एक जीवंत मस्जिद है, जो कि एक राजपत्रित वक्फ संपत्ति भी है, जहां लोग नियमित रूप से नमाज अदा कर रहे थे। हालांकि, अचानक 15 मई को भारतीय पुरातत्व…
  • भाषा
    उत्तरकाशी हादसा: मध्य प्रदेश के 26 श्रद्धालुओं की मौत,  वायुसेना के विमान से पहुंचाए जाएंगे मृतकों के शव
    06 Jun 2022
    घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शिवराज ने कहा कि मृतकों के शव जल्दी उनके घर पहुंचाने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वायुसेना का विमान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था, जो स्वीकार कर लिया…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    आजमगढ़ उप-चुनाव: भाजपा के निरहुआ के सामने होंगे धर्मेंद्र यादव
    06 Jun 2022
    23 जून को उपचुनाव होने हैं, ऐसे में तमाम नामों की अटकलों के बाद समाजवादी पार्टी ने धर्मेंद्र यादव पर फाइनल मुहर लगा दी है। वहीं धर्मेंद्र के सामने भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं।
  • भाषा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ‘पार्टीगेट’ मामले को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का करेंगे सामना
    06 Jun 2022
    समिति द्वारा प्राप्त अविश्वास संबंधी पत्रों के प्रभारी सर ग्राहम ब्रैडी ने बताया कि ‘टोरी’ संसदीय दल के 54 सांसद (15 प्रतिशत) इसकी मांग कर रहे हैं और सोमवार शाम ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में इसे रखा जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 
    06 Jun 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 6 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है और क़रीब ढाई महीने बाद एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हज़ार से ज़्यादा 25,782 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License