NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
खेल
अंतरराष्ट्रीय
इंग्लैंड और पाकिस्तान क्वार्टर फाइनल में, बांग्लादेश ने जीत से वापसी की
बासेटेरे के कोनारी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गये मैच में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश ने कनाडा को आठ विकेट से हराकर वापसी की। 
भाषा
21 Jan 2022
2022 ICC Under-19 Cricket World Cup

बासेटेरे (सेंट कीट्स): कप्तान टॉम प्रेस्ट के नाबाद 154 रन की मदद से पूर्व चैंपियन इंग्लैंड ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 189 रन से करारी शिकस्त देकर अंडर-19 विश्व कप सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

प्रेस्ट ने अपनी शानदार फॉर्म बरकरार रखी। उन्होंने 119 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके और चार छक्के लगाये। उनके अलावा जैकब बेथेल ने 62, विलियम लक्सटन ने 47 और जार्ज थामस ने 41 रन का योगदान दिया जिससे इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 362 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 

इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लेग स्पिनर रेहान अहमद (30 रन देकर चार विकेट) की अगुवाई में अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए यूएई को 38.2 ओवर में 173 रन पर आउट कर दिया। यूएई की तरफ से सातवें नंबर के बल्लेबाज अली नासिर ने सर्वाधिक 54 रन बनाये।

उधर टारोबा में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 24 रन से हराकर सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

ग्रुप सी के इस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को नौ विकेट पर 239 रन ही बनाने दिये लेकिन उसके बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाये और उसकी टीम निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 215 रन ही बना पायी। 

अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों बिलाल सईदी (81 गेंदों पर 42), नांगेलिया खरोटे (32 गेंदों पर 12) और अल्लाह नूर (49 गेंदों पर 28) ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की जिसका टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। 

एजाज अहमद अहमदजई ने 39 और नूर अहमद ने 18 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 29 रन बनाकर स्थिति संभालने की कोशिश की लेकिन वे हार का अंतर ही कम कर पाये। अवैश अली ने पाकिस्तान की तरफ से 36 रन देकर तीन विकेट लिये।

इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल फसीह ने सर्वाधिक 68 रन बनाये जबकि मोहम्मद शहजाद ने 43, माज सदाकत ने नाबाद 42 और कप्तान कासिम अकरम ने नाबाद 38 रन का योगदान दिया। 

अफगानिस्तान के लिये इजहारतुल्लाह नावीद ने तीन जबकि नूर अहमद और नावीद जादरान ने दो – दो विकेट लिये। 

बासेटेरे के कोनारी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गये मैच में मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश ने कनाडा को आठ विकेट से हराकर वापसी की। 

ऑफ स्पिनर एसएम मेहरोब और तेज गेंदबाज रिपन मंडल ने चार – चार विकेट लिये जिससे बांग्लादेश ने ग्रुप ए के इस मैच में कनाडा को 136 रन ढेर कर दिया। कनाडा की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज अनूप चीमा ने 117 गेंदों पर 63 रन बनाये। 

बांग्लादेश ने 30.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके आसान जीत दर्ज की। उसकी तरफ से इफ्तिखार हुसैन ने 61 जबकि प्रणतीक नवरोज ने 33 और आइच मोल्लाह ने नाबाद 20 रन बनाये। 

2022 ICC Under-19 Cricket World Cup
ICC Under-19 Cricket World Cup

Related Stories


बाकी खबरें

  • एपी
    क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने को लेकर ऑस्कर ने विल स्मिथ पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया
    09 Apr 2022
    स्मिथ की हरकत पर अकादमी के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की बैठक के बाद यह फैसला किया गया है। हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें भविष्य में इन पुरस्कारों के लिए नामित किया जाएगा या नहीं।
  • kashmiri student
    नासीर ख़ुएहामी
    घोर ग़रीबी के चलते ज़मानत नहीं करा पाने के कारण कश्मीरी छात्र आगरा जेल में रहने के लिए मजबूर
    09 Apr 2022
    विश्वास की कमी और वित्तीय दबाव उन परिवारों के रास्ते में आड़े आ रहे हैं, जिनके बच्चों को क्रिकेट विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों भारत की शिकस्त के बाद जेल में डाल दिया गया था, हालांकि उन्हें ज़मानत…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फरीदाबाद : आवास के मामले में सैकड़ों मजदूर परिवारों को हाईकोर्ट से मिली राहत
    09 Apr 2022
    पिछले कुछ सालों में दिल्ली एनसीआर और उसके पास के क्षेत्रों में सरकारों ने बड़ी तेज़ी से मज़दूर बस्तियों को उजाड़ना शुरू किया। ख़ासकर कोरोना काल में सरकार ने बड़े ही चुपचाप तरीके से अपने इस अभियान को चलाया…
  • गुरसिमरन बख्शी
    मांस खाने का राजनीतिकरण करना क्या संवैधानिक रूप से सही है?
    09 Apr 2022
    मांस पर प्रतिबंध लगाना, किसी भी किस्म के व्यापार करने के मामले में मौलिक अधिकार का उल्लंघन कहलाता है और किसी वैधानिक क़ानून के समर्थन के अभाव में, यह संवैधानिक जनादेश के मामले में कम प्रभावी हो जाता…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,150 नए मामले, 83 मरीज़ों की मौत
    09 Apr 2022
    देश में अब तक कोरोना से पीड़ित 98.76 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 1 हजार 196 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License