NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
यूरोपीय संघ अपनी सुरक्षा नीति में अमेरिकी हस्तक्षेप कम करना चाहता है
विरोध प्रदर्शन के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने नाटो के लिए एक विकल्प का प्रस्ताव रखा है जो सुरक्षा को लेकर यूरोपीय संघ-अमेरिका के बीच दरार का संकेत देता है। प्रदर्शनकारियों ने इसे युद्धोन्मादी सम्मेलन कहा है।
पीपल्स डिस्पैच
17 Feb 2020
anti-nato protest-Munich
शनिवार को म्यूनिख में 5000 लोगों ने मार्च किया।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने जर्मनी में आयोजित वार्षिक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में यूरोपीय संघ (ईयू) के लिए अधिक स्वतंत्रता का मामला उठाया है। वे शीत युद्ध की स्थिति को लेकर आलोचनात्मक थें जिस दौरान यूरोप की परमाणु शक्ति को अमेरिका द्वारा नियंत्रित किया गया था। यह सम्मेलन 14 से 16 फरवरी के बीच तीन दिनों तक चला।

नाटो से इतर स्वतंत्र रुप से कार्रवाई करने में सक्षम बताते हुए मैक्रॉन ने यूरोपीय संघ को एक बड़े समूह के रूप में पेश किया। नाटो एक अमेरिकी नेतृत्व वाला समूह है जिसका यूरोपीय देशों की सुरक्षा पर अधिक नियंत्रण है।

इस बीच, शनिवार 15 फरवरी को युद्धोन्माद पैदा करने वाला मंच करार देते हुए हजारों लोगों ने शहर में इस सम्मेलन के खिलाफ मार्च किया। 5000 से अधिक लोग युद्ध-विरोधी, नाटो-विरोधी संगठनों द्वारा बुलाए गए इस मार्च में शामिल हुए। लोगों ने इसे यूरोपीय संघ और नाटो के युद्धोन्मादी की बैठक करार दिया है। जर्मन कम्युनिस्ट पार्टी (डीकेपी), सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स यूथ (एसडीएजे), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ ग्रीस (केकेई), तुर्की कम्युनिस्ट पार्टी (टीकेपी, आदि के कार्यकर्ता भी इस विरोध में शामिल हुए। रप्टली ने रिपोर्ट किया कि सुरक्षा बलों ने इस रैली को बलपूर्वक कुचलने की कोशिश की।

शनिवार के मार्च में शामिल कम्युनिस्ट पार्टियों सहित 'रेड ब्लॉक' ने साम्राज्यवाद, युद्ध और उड़ान को समाप्त करने का आह्वान किया है! उन्होंने जर्मन सरकार से सैन्यकरण और यूरोपीय संघ-नाटो के युद्ध गतिविधियों (सामाजिक खर्च में कटौती करके) को अपना फंडिंग रोकने के लिए कहा। रेड ब्लॉक ने अमेरिका-यूरोपीय संघ की सेनाओं द्वारा डिफेंडर यूरोप 2020 सैन्य अभ्यास के खिलाफ अपना विरोध भी जताया और रूस तथा चीन के साथ शांति का आह्वान किया।

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा नीति पर एक वार्षिक सम्मेलन है जो 1963 से म्यूनिख में आयोजित किया गया है। इस वर्ष के तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर के विभिन्न देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अपने चीन-विरोधी प्रचार के लिए इस मंच का इस्तेमाल किया जिसे चीन द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। 
साभार : पीपल्स डिस्पैच

Anti-nato protest-Munich
European Union
America
Donand Trump
France
Emmanuel Macron

Related Stories

डेनमार्क: प्रगतिशील ताकतों का आगामी यूरोपीय संघ के सैन्य गठबंधन से बाहर बने रहने पर जनमत संग्रह में ‘न’ के पक्ष में वोट का आह्वान

रूसी तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने के समझौते पर पहुंचा यूरोपीय संघ

यूक्रेन: यूरोप द्वारा रूस पर प्रतिबंध लगाना इसलिए आसान नहीं है! 

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

यूक्रेन में संघर्ष के चलते यूरोप में राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव 

रूसी तेल की चिकनाहट पर लड़खड़ाता यूरोपीय संघ 

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

मैक्रों की जीत ‘जोशीली’ नहीं रही, क्योंकि धुर-दक्षिणपंथियों ने की थी मज़बूत मोर्चाबंदी

फ्रांस में मैक्राँ की जीत से दुनियाभर में राहत की सांस

नाटो देशों ने यूक्रेन को और हथियारों की आपूर्ति के लिए कसी कमर


बाकी खबरें

  • भाषा
    किसी को भी कोविड-19 टीकाकरण कराने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता : न्यायालय
    02 May 2022
    पीठ ने कहा, “संख्या कम होने तक, हम सुझाव देते हैं कि संबंधित आदेशों का पालन किया जाए और टीकाकरण नहीं करवाने वाले व्यक्तियों के सार्वजनिक स्थानों में जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जाए। यदि पहले से…
  • नाइश हसन
    कितने मसलक… कितनी टोपियां...!
    02 May 2022
    सुन्नी जमात हैं तो गोल टोपी... बरेलवी से हैं तो हरी टोपी...., अज़मेरी हैं तो ख़ादिम वाली टोपी.... जमाती होे तो जाली वाली टोपी..... आला हज़रत के मुरीद हों तो लम्बी टोपी। कौन सी टोपी चाहती हैं आप?
  • शिरीष खरे
    कोरोना महामारी अनुभव: प्राइवेट अस्पताल की मुनाफ़ाखोरी पर अंकुश कब?
    02 May 2022
    महाराष्ट्र राज्य के ग़ैर-सरकारी समूहों द्वारा प्रशासनिक स्तर पर अब बड़ी तादाद में शिकायतें कोरोना उपचार के लिए अतिरिक्त खर्च का आरोप लगाते हुए दर्ज कराई गई हैं। एक नजर उन प्रकरणों पर जहां कोरोनाकाल…
  • सुबोध वर्मा
    पेट्रोल/डीज़ल की बढ़ती क़ीमतें : इस कमर तोड़ महंगाई के लिए कौन है ज़िम्मेदार?
    02 May 2022
    केंद्र सरकार ने पिछले आठ वर्षों में सभी राज्य सरकारों द्वारा करों के माध्यम से कमाए गए 14 लाख करोड़ रुपये की तुलना में केवल उत्पाद शुल्क से ही 18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
  • ज़ाहिद खान
    सत्यजित रे : सिनेमा के ग्रेट मास्टर
    02 May 2022
    2 मई, 1921 को कोलकाता में जन्मे सत्यजित रे सिनेमा ही नहीं कला की तमाम विधाओं में निपुण थे। उनकी जयंती पर पढ़िये यह विशेष लेख।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License