NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
किसान आंदोलन : बढ़ते जनसैलाब के बीच सुरक्षा के नाम पर पुलिस की घेराबंदी
संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को कहा कि “सरकार नहीं चाहती कि वास्तविक तथ्य किसानों तक पहुँचें, न ही उनका शांतिपूर्ण आचरण दुनिया तक पहुँचे। यह किसानों के इर्द-गिर्द अपनी झूठी बात फैलाना चाहते हैं।"
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
01 Feb 2021
Kisan morcha

देशभर से किसान लगातार दिल्ली की सीमाओं पर हो रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ़ पुलिस प्रशासन आम लोगों और किसानों के रास्ते में अवरोध लगा रहे हैं। उनकी हर संभव कोशिश है जिससे किसान एकत्रित न हों, इसके लिए उन्होंने सड़कें खोदने, सड़कों पर दीवार बनाने,मेट्रो बंद करने ट्रेनों के रास्ते बदलने और यहां तक कि इंटरनेट भी बंद करने का काम किया है।

इसके अलावा आज ट्विटर इंडिया ने किसान एकता मोर्चा, कारवाँ मैगजीन, हंसराज मीणा और सी.पी.एम. नेता मोहम्मद सलीम सहित कुल 250 ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड कर दिया है।

दिल्ली की जिन सीमाओं पर प्रदर्शन हो रहा है वहां लगातार भारी पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पिछले दो महीने से अधिक से किसान दिल्ली के सिंघु, टिकरी और ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इस बीच कल रात ऐसी तस्वीर आई जिसमें पुलिसकर्मी रास्तों को जेसीबी से तोड़ते और उसमें मोटे नोकील रॉड लगाती दिख रही है। इसके साथ ही वो गाजीपुर में कॉन्क्रीट की दीवार बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन इलाकों में इंटनेट भी पूरी तरह से बंद है। जबकि किसान नेताओं ने दावा किया कि पंजाब से हरियाणा के रास्ते दिल्ली और बाक़ी राज्यों में जाने वाली ट्रेनों के रास्ते भी बदले जा रहे हैं। जबकि टिकरी की तरफ जाने वाली मेट्रो को भी रोक दिया गया है अब मेट्रो केबल टिकरी कलां तक ही जाएगी।

परिणामस्वरूप, किसान और पत्रकारों के साथ-साथ आम जनता को भी विरोध स्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। पुलिस सभी को वैकल्पिक मार्ग चुनने पर मजबूर कर रही है।

द टेलीग्राफ के अनुसार, गाज़ीपुर की सीमा पर, एक कंक्रीट की दीवार बनाने के लिए दो बैरिकेड्स के बीच सीमेंट मिश्रण डालने का काम कर रहा था, साथ ही एक कांटेदार तार की बाड़ भी रविवार को ही बनाई गई थी।

इस बीच, सूचना दी गई है कि तीनों विरोध स्थलों पर इंटरनेट निलंबन 2 फरवरी तक जारी रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने यह सुनिश्चित किया है कि सीमावर्ती विरोध स्थलों पर सुरक्षा को  किसानों और स्थानीय लोगों के बीच "आगे टकराव" से बचने के लिए किया जा रहा है।

दूसरी ओर, संयुक्त किसान मोर्चा ने पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर विभिन्न हमलों को "प्रोत्साहित" करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है, "यह स्पष्ट है कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर विभिन्न हमलों को प्रोत्साहित कर रही है।"

दूसरी ओर, जैसा कि न्यूज़क्लिक ने पहले बताया था, टिकरी बॉर्डर के पास के एक इलाके हरिदास नगर के दुकानदारों और निवासियों ने किसानों की वजह 'असुविधा' का अनुभव होने के दावों को खारिज किया है। इसी तरह की भावना अन्य दो विरोध स्थलों - सिंघू और गाजीपुर - के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों द्वारा भी व्यक्त की गई है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को कहा कि “सरकार नहीं चाहती कि वास्तविक तथ्य किसानों तक पहुँचें, न ही उनका शांतिपूर्ण आचरण दुनिया तक पहुँचे। यह किसानों के इर्द-गिर्द अपनी झूठी बात फैलाना चाहते हैं।"

Farmers Protests
farmers protest
Samyukt Kisan Morcha
Singhu Protest
Tikri
Ghazipur
Bharatiya Janata Party
delhi police
Police Clampdown on Farmers Protest
Internet Suspended in Delhi

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

मुस्लिम विरोधी हिंसा के ख़िलाफ़ अमन का संदेश देने के लिए एकजुट हुए दिल्ली के नागरिक

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

एमएसपी पर फिर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

दिल्ली दंगों के दो साल: इंसाफ़ के लिए भटकते पीड़ित, तारीख़ पर मिलती तारीख़

यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार

1982 की गौरवशाली संयुक्त हड़ताल के 40 वर्ष: वर्तमान में मेहनतकश वर्ग की एकता का महत्व

किसानों को आंदोलन और राजनीति दोनों को साधना होगा

किसानों ने 2021 में जो उम्मीद जगाई है, आशा है 2022 में वे इसे नयी ऊंचाई पर ले जाएंगे


बाकी खबरें

  • PM Ujjwala Yojana in J&K
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में गड़बड़ियों की जांच क्यों नहीं कर रही सरकार ?
    21 Sep 2021
    नौकरशाह आम लोगों के मसलों का हल प्राथमिकता के साथ इसलिए नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार और लूट जारी है।
  • French President Emmanuel Macron (L) and US President Joe Biden
    एम. के. भद्रकुमार
    AUKUS पर हंगामा कोई शिक्षाप्रद नज़ारा नहीं है
    21 Sep 2021
    ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका [AUKUS] के बीच हुए नए सुरक्षा समझौते को लेकर राजनयिक टकराव अभी शुरू होने वाला है।
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 26,115 नए मामले, 252 मरीज़ों की मौत
    21 Sep 2021
    देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 35 लाख 4 हज़ार 534 हो गयी है।
  • UP
    सबरंग इंडिया
    डेंगू, बारिश से हुई मौतों से बेहाल यूपी, सरकार पर तंज कसने तक सीमित विपक्ष?
    21 Sep 2021
    स्थानीय समाचारों में बताया गया है कि 100 से अधिक लोगों को डेंगू, वायरल बुखार ने काल का ग्रास बना लिया। बारिश से संबंधित घटनाओं में 24 लोगों की मौत का अनुमान है
  •  Collapses in Uttarakhand
    रश्मि सहगल
    उत्तराखंड में पुलों के ढहने के पीछे रेत माफ़िया ज़िम्मेदार
    21 Sep 2021
    जो अधिकारी ग़ैरक़ानूनी खनन के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हैं, उनके ख़िलाफ़ ताकतवर राजनेता मोर्चा खोल देते हैं। लेकिन स्थानीय लोग धड़ल्ले से चल रहे खनन में छुपे निजी हितों और नियमों के उल्लंघन को खुलकर सामने ला…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License