NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
गुजरात में किसानों की करंट लगने से मौत
पुलिस ने बुधवार को बताया कि तीन किसान आदिवासी बहुल पिपलसात गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि वे खेत को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई बिजली की बाड़ के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई।
भाषा
16 Sep 2021
गुजरात में किसानों की करंट लगने से मौत
फोटो साभार : पत्रिका

छोटा उदयपुर:  गुजरात में छोटा उदयपुर जिले के एक गांव में पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की करंट लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि तीन किसान आदिवासी बहुल पिपलसात गांव के निवासी थे। पुलिस ने बताया कि वे खेत को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई बिजली की बाड़ के संपर्क में आ गए जिससे उन्हें करंट लगा और उनकी मौत हो गई।

सनखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक मयूर सुतारिया ने बताया कि मंगलवार रात को ग्रामीणों को उनके शव बाड़ के पास एक खेत में पड़े मिले जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजू बरिया (47), उसका बेटा संजय बरिया (22) और एक अन्य जासू तड़वी (30) के तौर पर हुई है। वे तीनों किसान हैं।

सुतारिया ने बताया, “ तीनों की मौत बाड़ की एक तार को छूने के बाद करंट लगने से हुई है। जिस खेत के चारों ओर बाड़ लगाई गई थी, वह बरिया परिवार का है। हमने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है।”

उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Gujrat
Farmers Death
Electric shock
Electric Fence

Related Stories

गुजरात : दवाई बनाने वाली कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, चपेट में आए आसपास घर बनाकर रह रहे श्रमिक

गुजरात : अस्पताल में आग लगने से कोविड-19 के 16 मरीजों सहित दो नर्सिंग स्टाफ की मौत

गुजरात में सड़क किनारे सो रहे 15 प्रवासी मज़दूरों को ट्रक ने कुचला, सभी की मौत

चक्रवाती तूफान वायु ने बदला अपना रास्ता लेकिन अभी भी खतरा बरक़रार


बाकी खबरें

  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    सिंघू बार्डर हत्याकांड, भारत की भूख और राहुल शरणम् कांग्रेस
    16 Oct 2021
    किसान आंदोलन का सदरमुकाम समझे जाने वाले सिंघू बार्डर पर शुक्रवार की सुबह जिस व्यक्ति की नृशंस ढंग से हत्या हुई, वह तरनतारन से कुछ दिनों पहले कैसे निहंगो के टेंट में आया और क्यों आया; इसे कोई नहीं…
  • Essential Commodities Act
    न्यूज़क्लिक टीम
    Essential Commodities Act में संशोधन सलाह के बाद होने चाहिए थे
    16 Oct 2021
    पूर्व कृषि सचिव और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के चेयरमैन आशीष बहुगुणा ने न्यूज़क्लिक से एक ख़ास बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को स्टेकहोल्डरों से सलाह करने के बाद ही Essential…
  • Savarkar and Gandhi
    राजेंद्र शर्मा
    गांधी तूने ये क्या किया : ‘वीर’ को कायर कर दिया
    16 Oct 2021
    “गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका में बैठे-बैठे ही ताड़ लिया था कि उनके राष्ट्रपिता के आसन के लिए अगर किसी से खतरा हो सकता था, तो वीर सावरकर से ही हो सकता था। अगले ने सावरकर की वीरता में ही खोट डलवा दिया…
  • Urban Company
    न्यूज़क्लिक टीम
    Urban Company: बिज़नेस मॉडल पर उठते सवाल
    16 Oct 2021
    होम सर्विस मुहैया करवाने वाले प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी के खिलाफ बीती 8 अक्टूबर को महिला कर्मचारियों का एक बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला. अर्बन कंपनी, इन महिलाओं को कर्मचारी न मानकर 'पार्टनर्स' की श्रेणी…
  • hunger
    अजय कुमार
    भारत वैश्विक भूख सूचकांक में शामिल 116 देशों के बीच 101 वें पायदान पर
    16 Oct 2021
    केवल 15 देश भारत से बुरे हाल में हैं जिनमें अफगानिस्तान, नाइजीरिया, मोजांबिक, सोमालिया जैसे देश शामिल हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License