NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
नहीं बनी बात: सरकार के पास किसानों को देने के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं, अब 9 को फिर बातचीत
किसानों और सरकार के बीच पांचवे दौर की बातचीत एक बार फिर किसी नतीजे के बिना ख़त्म हो गई। अब 9 दिसंबर को फिर बातचीत होगी। इस बीच किसान 8 दिसंबर के अपने भारत बंद पर क़ायम हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
05 Dec 2020
Farmers protest
दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को पांचवे दौर की बातचीत के दौरान सरकार से तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए हां या ना में जवाब मांगते किसान नेता। फोटो साभार ट्विटर

जैसी कि संभावना थी कि आज की बैठक में भी कोई समाधान नहीं निकल सकेगा, वही हुआ। सरकार के मंत्रियों के पास किसानों को देने के लिए कोई ठोस आश्वासन नहीं था, बस कुछ मामूली संशोधनों का प्रस्ताव था, उधर किसान भी दृढ़ हैं कि इन तीनों कानूनों को वापस लो तभी बात बनेगी। अब सरकार की ओर से अगली बातचीत के लिए 9 दिसंबर की तारीख़ का प्रस्ताव है।

तीन दिसंबर की सात घंटे से ज़्यादा की मैराथन बैठक के बाद आज एक बार फिर दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्र सरकार के मंत्रियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच पांचवें दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। सरकार अब तक बार-बार यही बताने की कोशिश करती रही कि ये कानून किसानों के फ़ायदे के हैं, और किसान उन्हें बार-बार यही समझाने की कोशिश करते रहे हैं कि उन्हें ऐसा फ़ायदा नहीं चाहिए। चौथे दौर की बात की बात आज पांचवें दौर में सरकार कानून में कुछ संशोधनों के लिए राज़ी दिखी, लेकिन किसान नेताओं ने साफ़ कर दिया कि कुछ संशोधनों से बात नहीं बनेगी। दरअसल किसानों को इन कानूनों में 37-38 आपत्तियां हैं, जबकि सरकार चार-पांच संशोधनों पर राज़ी है। इसलिए किसानों का साफ कहना है कि तीनों काले कानून वापस लेकर नए कानूनों पर बात हो।

इसे लेकर तो आज बैठक में कई बार वॉकआउट तक की नौबत आ गई। किसान नेताओं ने कहा कि जब सरकार को उनकी बात ही नहीं सुननी तो फिर बातचीत का क्या फायदा। एक समय ऐसा आया जब किसान नेताओं ने मौन व्रत रख लिया और तख़्ती पर yes or no यानी हां या ना लिखकर कानूनों के वापस लेने के बारे में सरकार की राय जाननी चाही।

अंत में कृषि मंत्री ने कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने इत्यादि पर कोई फ़ैसला लेने के लिए अन्य मंत्रालय और मंत्रियों से बात करने का समय मांगा। इसके बाद 9 दिसंबर को छठे दौर की बातचीत पर सहमति बनी। लेकिन इसी के साथ किसानों ने साफ कर दिया कि उनका 8 दिसंबर का भारत बंद होगा और साथ ही अब अगली बातचीत किसी ठोस प्रस्ताव के बाद ही होगी। यानी अब सरकार क्या करने जा रही है इसे लेकर वह पहले किसानों को प्रस्ताव दे तब बातचीत का अगल चरण होगा।    

कुल मिलाकर सरकार समय को लंबा खींचती दिख रही है, क्योंकि वह कानूनों को वापस लेना तो दूर वास्तविक संशोधन भी करना नहीं चाहती और बातचीत भी करती दिखना चाहती है। इसलिए किसानों को उसकी मंशा पर शक हो रहा है, क्योंकि वरना क्या वजह है कि एक तरफ तीसरे दौर की बातचीत से पहले प्रधानमंत्री इन कानूनों की तारीफ के पुल बांधते हुए किसानों को भ्रम में बता देते हैं और अब पांचवें दौर की बातचीत से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को कह देती हैं कि नए कृषि कानूनों को हड़बड़ी में नहीं लाया गया, इन्हें हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा और काफी विचार विमर्श के बाद लाया गया तथा इनसे किसानों को फायदा होगा।

प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री से लेकर कृषि मंत्री तक के बयानों तक से साफ है कि सरकार अभी तक यही समझ और समझा रही है कि ये कानून किसान हित में हैं और किसान इसे लेकर किसी भ्रम की स्थिति में हैं। यानी जब सरकार अब तक अपने कानूनों में विसंगतियां समझ ही नहीं रही है, उसे इनमें कुछ ग़लत लगता ही नहीं तो बिल्कुल साफ है कि वो इनमें संशोधन को लेकर बहुत तैयार नहीं है और कानूनों की वापसी की बात तो सोचना भी असल में भ्रम पालना है।

हालांकि चौथे दौर की बातचीत के दौरान बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने विभिन्न किसान संगठनों के 40 किसान नेताओं के समूह को आश्वासन दिया था कि सरकार किसान संगठनों की चिंताओं को दूर करने के प्रयास के तहत मंडियों को मजबूत बनाने, प्रस्तावित निजी बाजारों के साथ समान परिवेश सृजित करने और विवाद समाधान के लिये किसानों को ऊंची अदालतों में जाने की आजादी दिये जाने जैसे मुद्दों पर विचार करने को तैयार है। उन्होंने यह भी कहा था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद व्यवस्था जारी रहेगी।

लेकिन किसानों की आपत्तियां ज़्यादा हैं और सरकार की मंशा किसी तरह किंतु-परुंतु करके इन कानूनों को बनाए रखने की है।

आज पांचवें दौर वार्ता में भी सरकारी पक्ष का नेतृत्व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किया और उनके साथ खाद्य मंत्री पीयूष गोयल एवं वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोमप्रकाश भी रहे।

MSP
farmers protest
AIKSCC
AIKS
Bharat Bandh

Related Stories

राम सेना और बजरंग दल को आतंकी संगठन घोषित करने की किसान संगठनों की मांग

देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर

दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन

देशव्यापी हड़ताल का दूसरा दिन, जगह-जगह धरना-प्रदर्शन

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का दिखा दम !

क्यों मिला मजदूरों की हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का समर्थन

क्यों है 28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल?

28-29 मार्च को आम हड़ताल क्यों करने जा रहा है पूरा भारत ?

मोदी सरकार की वादाख़िलाफ़ी पर आंदोलन को नए सिरे से धार देने में जुटे पूर्वांचल के किसान

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा


बाकी खबरें

  • rakeh tikait
    लाल बहादुर सिंह
    यूपी चुनाव: किसान-आंदोलन के गढ़ से चली परिवर्तन की पछुआ बयार
    11 Feb 2022
    पहले चरण के मतदान की रपटों से साफ़ है कि साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण वोटिंग पैटर्न का निर्धारक तत्व नहीं रहा, बल्कि किसान-आंदोलन और मोदी-योगी का दमन, कुशासन, बेरोजगारी, महंगाई ही गेम-चेंजर रहे।
  • BJP
    वर्षा सिंह
    उत्तराखंड चुनाव: भाजपा के घोषणा पत्र में लव-लैंड जिहाद का मुद्दा तो कांग्रेस में सत्ता से दूर रहने की टीस
    11 Feb 2022
    “बीजेपी के घोषणा पत्र का मुख्य आकर्षण कथित लव जिहाद और लैंड जिहाद है। इसी पर उन्हें वोटों का ध्रुवीकरण करना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घोषणा पत्र पर अपनी प्रतिक्रिया में लव-लैड जिहाद को…
  • LIC
    वी. श्रीधर
    LIC आईपीओ: सोने की मुर्गी कौड़ी के भाव लगाना
    11 Feb 2022
    जैसा कि मोदी सरकार एलआईसी के आईपीओ को लांच करने की तैयारी में लगी है, जो कि भारत में निजीकरण की अब तक की सबसे बड़ी कवायद है। ऐसे में आशंका है कि इस बेशक़ीमती संस्थान की कीमत को इसके वास्तविक मूल्य से…
  • china olampic
    चार्ल्स जू
    कैसे चीन पश्चिम के लिए ओलंपिक दैत्य बना
    11 Feb 2022
    ओलंपिक का इतिहास, चीन और वैश्विक दक्षिण के संघर्ष को बताता है। यह संघर्ष अमेरिका और दूसरे साम्राज्यवादी देशों द्वारा उन्हें और उनके तंत्र को वैक्लपिक तंत्र की मान्यता देने के बारे में था। 
  • Uttarakhand
    मुकुंद झा
    उत्तराखंड चुनाव : जंगली जानवरों से मुश्किल में किसान, सरकार से भारी नाराज़गी
    11 Feb 2022
    पूरे राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, मंडी, बढ़ती खेती लागत के साथ ही पहाड़ों में जंगली जानवरों का प्रकोप और लगातार बंजर होती खेती की ज़मीन जैसे तमाम मुद्दे लिए अहम हैं, जिन्हें इस सरकार ने…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License