NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
फिल्में
कला
रंगमंच
भारत
फिल्म लेखक और समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
जयप्रकाश चौकसे ने ‘‘शायद’’ (1979), ‘‘कत्ल’’ (1986) और ‘‘बॉडीगार्ड’’ (2011) सरीखी हिन्दी फिल्मों की पटकथा तथा संवाद लिखे थे। चौकसे ने हिन्दी अखबार ‘‘दैनिक भास्कर’’ में लगातार 26 साल ‘‘परदे के पीछे’’ के शीर्षक से रोजाना स्तंभ लिखा।
भाषा
02 Mar 2022
फिल्म लेखक और समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का निधन
TV9

इंदौर (मध्यप्रदेश): फिल्म लेखक और समीक्षक जयप्रकाश चौकसे का इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से 82 वर्ष की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। वह फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।

चौकसे के बेटे राजू चौकसे ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘‘घर में आराम कर रहे मेरे पिता को अचानक दिल का दौरा पड़ा। उनके बेसुध होने पर मेरी डॉक्टर पत्नी ने जांच की, तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है।’’

राजू चौकसे ने बताया कि उनके पिता पिछले सात साल से फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित थे और विगत तीन महीने से उनकी तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी।

जयप्रकाश चौकसे ने ‘‘शायद’’ (1979), ‘‘कत्ल’’ (1986) और ‘‘बॉडीगार्ड’’ (2011) सरीखी हिन्दी फिल्मों की पटकथा तथा संवाद लिखे थे। उन्होंने महाभारत पर आधारित एक टीवी धारावाहिक के लेखन विभाग के प्रमुख का जिम्मा भी संभाला था।

चौकसे ने हिन्दी अखबार ‘‘दैनिक भास्कर’’ में लगातार 26 साल ‘‘परदे के पीछे’’ के शीर्षक से रोजाना स्तंभ लिखा जिसमें वह फिल्म संसार के अलग-अलग पहलुओं पर बात करते थे।

खराब सेहत से जूझ रहे फिल्म समीक्षक ने अपनी मृत्यु से पांच दिन पहले ही इस स्तंभ की आखिरी किस्त लिखकर इसे विराम दिया था।

इस बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चौकसे के देहांत पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘‘अद्भुत लेखन प्रतिभा के धनी, हिन्दी फिल्म जगत पर लगभग तीन दशक तक लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश चौकसे जी के निधन की खबर दुखद है।’’

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर आगे लिखा, ‘‘ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। अपनी रचनाओं से आप (चौकसे) सदैव हमारे बीच बने रहेंगे।’’

चौकसे, फिल्म वितरकों के संगठन सेंट्रल सर्किट सिने एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे थे।

 

Film writer
Critic
Jaiprakash Chouksey
Passes Away
Indore

Related Stories


बाकी खबरें

  • अफ़ग़ानिस्तान पर क्षेत्रीय अलगाव से बचने के लिए भारत ने साधा रूस से संपर्क 
    एम. के. भद्रकुमार
    अफ़ग़ानिस्तान पर क्षेत्रीय अलगाव से बचने के लिए भारत ने साधा रूस से संपर्क 
    30 Aug 2021
    राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन को नरेन्द्र मोदी का फोन करना अपने क्षेत्रीय अलगाव को दूर करने की हताशा में किया गया एक प्रयास है।
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बढ़ता जा रहा है बीजेपी नेताओं का विरोध, विधायक की कार का घेराव
    30 Aug 2021
    मुज़फ़्फ़रनगर में 5 सितंबर की किसान महापंचायत की तैयारी तेज़ हो गई है साथ ही हरियाणा के करनाल में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज की घटना को लेकर लोगों में और गुस्सा बढ़ गया है।
  • हिंसा करने वालों को इनाम क्यों BJP?
    न्यूज़क्लिक टीम
    हिंसा करने वालों को इनाम क्यों BJP?
    30 Aug 2021
    आज न्यूज़चक्र में अभिसार शर्मा सवाल उठा रहे हैं के आखिर भाजपा हिंसा करने वाले लोगों को इनाम क्यों देती है और उसके ज़रिए कैसा समाज बनाना चाहती है।
  • आने वाले जर्मन चुनाव का भारत पर क्या होगा असर?
    एलेना काहले
    आने वाले जर्मन चुनाव का भारत पर क्या होगा असर?
    30 Aug 2021
    इस लेख में 26 सितंबर के बाद भारत-जर्मनी के संबंधों में आने वाले बदलाव की संभावना का विश्लेषण किया गया है।
  • झारखंड सरकार ने निजी कंपनियों से किया एमओयू करार, उठ रहे हैं कई बड़े सवाल
    अनिल अंशुमन
    झारखंड सरकार ने निजी कंपनियों से किया एमओयू करार, उठ रहे हैं कई बड़े सवाल
    30 Aug 2021
    दिल्ली के होटल ताज़ में दो दिनों तक चले इस निवेश सम्मलेन के आखिरी दिन देश की कई दिग्गज निजी कंपनियों के साथ 10 हज़ार करोड़ निवेश पर सहमति बनी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License