NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
वेतन वृद्धि के बाद फिनलैंड के पेपर कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त
25 महीने की अवधि में पेपर कर्मचारियों के वेतन में 3.3% की वृद्धि पर सहमति हुई है।
पीपल्स डिस्पैच
13 Feb 2020
Paper workers strike -Finnland
फिनिश पेपर वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर हड़ताल में लगभग 9000 श्रमिकों ने हिस्सा लिया (फोटो: पैप न्यूज)

फिनलैंड में पेपर श्रमिकों द्वारा चलायी जा रही दो सप्ताह की लंबी हड़ताल 10 फरवरी यानी सोमवार को उस वक्त समाप्त हो गई जब यूनियनों ने फिनिश फॉरेस्ट उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ एक समझौता किया। इस समझौते के अनुसार इस क्षेत्र के श्रमिकों के वेतन में 25 महीने की अवधि में 3.3% की वृद्धि होगी। इस हड़ताल का आह्वान फिनिश पेपर वर्कर्स यूनियन द्वारा दिया गया था।

पैप न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार भले ही श्रमिक वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को लेकर खुश हैं, लेकिन जून के आखिर में मिडसमर स्टॉपेज को कम करने के माध्यम से कारखानों के वार्षिक उत्पादन समय को 24 घंटे तक बढ़ाने का भी समझौता हुआ है।

फिनिश पेपर वर्कर्स यूनियन की चेयरपर्सन पेट्री वन्हला ने दोनों पक्षों के लिए नए समझौते को "थोड़ा क्रीम वाले" एक केक के रूप में बताया।

इस बीच, प्रो यूनियन से जुड़े इस सेक्टर के उच्च पदों पर तैनात कर्माचारियों ने वॉक आउट को जारी रखने का फैसला किया क्योंकि अधिकारी अपने अनुबंधों को लेकर किसी प्रकार का समझौता करने में विफल रहे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 27 जनवरी से शुरू हुई इस हड़ताल में इस सेक्टर के लगभग 9000 श्रमिकों ने हिस्सा लिया है। इस हड़ताल ने फिनलैंड के प्रमुख निर्यातों में से एक लुगदी और पेपर के उत्पादन को रोक दिया है।

साभार : पीपल्स डिस्पैच

Finland
Pay Hike
Employee strike
Finnish Paper Workers Union
Chairperson Petri Vanhala

Related Stories


बाकी खबरें

  • भाषा
    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मामले में फ़ैसला सुरक्षित
    06 May 2022
    अदालत ने बृहस्पतिवार को इस मामले की पोषणीयता पर फैसला सुरक्षित रखते हुए निर्णय सुनाने के लिए 19 मई की तिथि नियत की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    लंबे समय के बाद RBI द्वारा की गई रेपो रेट में बढ़ोतरी का क्या मतलब है?
    06 May 2022
    रेपो दरों में 40 बेसिस पॉइन्ट की बढ़ोतरी मतलब है कि पहले के मुकाबले किसी भी तरह का क़र्ज़ लेना महंगा होगा। अब तक सरकार को तकरीबन 7 से 7.5 फीसदी की दर से क़र्ज़ मिल रहा था। बैंक आरबीआई से 4.40 फ़ीसदी दर पर…
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    WHO और भारत सरकार की कोरोना रिपोर्ट में अंतर क्य़ों?
    06 May 2022
    कोरोना में हुई मौतों पर डब्ल्यूएचओ ने रिपोर्ट जारी की है, जो भारत सरकार द्वारा पेश की गई रिपोर्ट से बिल्कुल अलग है।
  • भाषा
    पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा को गिरफ़्तार किया, हरियाणा में रोका गया क़ाफ़िला
    06 May 2022
    भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा के पिता को पीटे जाने के आरोप में राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
  • सारा थानावाला
    क्या लिव-इन संबंधों पर न्यायिक स्पष्टता की कमी है?
    06 May 2022
    न्यायालयों को किसी व्यक्ति के बिना विवाह के किसी के साथ रहने के मौलिक अधिकार को मान्यता देनी होगी। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License