NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
राजनीति
दिल्ली की एक और फैक्ट्री में आग, 43 मजदूरों की  मौत
राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से अभी तक 43 लोगों की मौत हो गई है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
08 Dec 2019
Delhi Fire
image courtesy: NDTV

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से अभी तक 43 लोगों की मौत हो गई है। यह आँकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 30 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आवासीय इलाके में चलाई जा रही फैक्ट्री में आग लगने के समय 50 से अधिक लोग मौजूद थे।

दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण फंसे कई लोगों को बाहर निकालकर आरएमएल अस्पताल, लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल  एवं सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।

कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इनमें 15 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।फिलहाल फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। इलाके में लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

इसके अलावा कई नेताओं ने घटनास्थल पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को  मुआवजे का ऐलान किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी घटना स्थल पर जाकर घटना की जानकारी ली और मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का एलान किया।

सभी नेता घटना के बाद जाकर जांच की बात कर रहे है लेकिन यह कोई पहली घटना नहीं है जब मज़दूर इस तरह से कुछ लोगों के मुनाफे के लिए आग में जलकर और धुंए से दम घुटने से मरे हों।

आपको बता दे ये वो बिल्डिंग जिसमे आग लगी है उसमे कई अलग फैक्टरियां थी, इस बिल्डिंग में जैकेट, थैले और अन्य कई तरह के सामान बनते थे। जैसा कि ऐसी अन्य फैक्ट्री में होता है, मज़दूर रात को वहीं सोते है ठीक ऐसे ही यहां भी मज़दूर सो रहे थे लेकिन ये मज़दूर रविवार की सुबह नही देख पाए।

ये कोई पहली घटना नहीं है जब रात को सोया मजदूर सुबह उठ ना सका हो।

अभी कुछ महीने पहले भी शाहदरा के औद्योगिक क्षेत्र झिलमिल में इस तरह एक फैक्ट्री में आग लगने से कई मजदूरों की मौत हुई थी। इसके आलवा 2018 में इस तरह की भयावह घटना हुई थी जिसमे 20 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई थी। पिछले कई वर्षो में इस तरह की कई घटनाएं मिल जाएंगी जहां आग के कारण मजदूरों ने अपनी जान गंवाई। हर घटना के बाद जांच की बात कहीं गई लेकिन जांच के बाद क्या हुआ किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं है! सरकारों ने इस तरह की घटनाओं से कोई भी सबक नही लिया अगर लिया होता तो शायद इस तरह की घटना दोबारा नहीं होती।

मजदूर संगठन एआईसीसीटीयू के राज्य सचिव अभिषेक ने न्यूज़ क्लिक से कहा कि इस तरह की घटनाएं सरकारी तंत्र की विफलता है। यह कोई घटना नहीं बल्कि एक अपराधिक कृत्य है। क्योंकि सभी मजदूर संगठनों ने सरकार को कई बार इस तरह की घटनाओं के बारे में अवगत कराया और कहा कि मजदूरों कि सुरक्षा सुनिश्चित हो लेकिन कभी इस पर ध्यान नहीं दिया गया। आज इसी का नतीजा है जो बेकसूर मजदूरों ने अपनी जान गंवाई है।

आगे वो कहते हैं सरकार बिना किसी जांच के ही फैक्ट्री मालिकों को लाइसेंस दे रही है, जहां ना मजदूरों कि सुरक्षा और न ही किन्हीं श्रम कानूनों का पालन होता है। ये सभी गैर कानूनी काम सरकारी तंत्र की मिलीभगत से होता है। इसलिए यह एक हादसा नहीं बल्कि मजदूरों को जानबूझकर मारा जा रहा  है, इसलिए दोषियों पर अपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अनाज मंडी में एक इमारत में आग लगी। आग इतनी भयानक थी कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 से ज़्यादा गाड़ियां पहुंची।हालांकि देखते ही देखते आग बढ़ती ही चली गई।

delhi fire
Anaj Mandi
Ram Manohar Lohia HOSPITAL
Delhi factory fire
Hindu Rao Hospital

Related Stories

दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे

दिल्ली: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में फिर फैक्ट्री में लगी आग, मज़दूरों ने उठाए गंभीर सवाल

दिल्ली हिंसा: पुलिस ने अस्पतालों में तैनात पुलिस अधिकारियों के फोन नंबर साझा किए

पीरागढ़ी हादसाः सुरक्षा इंतज़ाम के बिना मज़दूर और दमकलकर्मी

दिल्ली के किराड़ी में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ की मौत

दिल्ली की फ़ैक्ट्रियों में लगातार जलते मज़दूर, कौन लेगा ज़िम्मेदारी?

अनाज मंडी अग्निकांड: सिर्फ मज़दूरों की मौत नहीं, मुनाफे के लिए हत्या?

दिल्ली अनाज मंडी अग्निकांड : मुनाफे की हवस और प्रशासन के गठजोड़ से मरते मजदूर

दिल्ली: एक और फैक्ट्री में आग, फिर तीन मज़दूरों की मौत 

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल में लगी आग, छह मरीजों को सुरक्षित बचाया


बाकी खबरें

  • budget
    अजय कुमार
    बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!
    01 Feb 2022
    बजट हिसाब किताब का मामला होता है। लेकिन भाजपा के काल में यह भंवर जाल बन गया है। बजट भाषण में सब कुछ होता है केवल बजट नहीं होता।
  • nirmla sitaraman
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बजट में अगले 25 साल के लिये अर्थव्यवस्था को गति देने का आधार: सीतारमण
    01 Feb 2022
    आमजन ख़ासकर युवा को नए आम बजट में न अपना वर्तमान दिख रहा है, न भविष्य, लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि केंद्रीय बजट ने समग्र और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ अगले 25 साल के लिये…
  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बजट में मध्यम वर्ग के साथ विश्वासघात और युवाओं की जीविका पर प्रहार: विपक्ष 
    01 Feb 2022
    “सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्यम वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ ‘विश्वासघात’ और युवाओं की जीविका पर ‘आपराधिक प्रहार’ किया है।”
  • kanpur
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: ' बर्बाद होता कानपुर का चमड़ा उद्योग'
    01 Feb 2022
    अपने चमड़े के कारोबार से कानपुर का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है। लेकिन आज चमड़ा फैक्ट्री अपने पतन की ओर है। चमड़ा व्यापारियों का कहना है कि इसका एक बड़ा कारण सरकार द्वारा गंगा नदी के प्रदूषण का हवाला…
  • varansi weavers
    दित्सा भट्टाचार्य
    यूपी: महामारी ने बुनकरों किया तबाह, छिने रोज़गार, सरकार से नहीं मिली कोई मदद! 
    01 Feb 2022
    इस नए अध्ययन के अनुसार- केंद्र सरकार की बहुप्रचारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) और प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) जैसी योजनाओं तक भी बुनकरों की पहुंच नहीं है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License