NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
दिल्ली के पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत
दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में बिहार के रहने वाले फूल देव की जान चली गई, जो वहां काम करता था। वह जब आग लगी तो इमारत में सो रहा था और दम घुटने से उसकी जान चली गई।
भाषा
09 Jan 2020
पटपड़गंज में प्रिंटिंग प्रेस में लगी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस में गुरूवार को तड़के आग लगने से 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज यहां इसकी जानकारी दी।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को तड़के करीब दो बजकर 38 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे आग पर काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत में किसी के फंसे होने की आशंका को दूर करने के लिए उसकी तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि आग ने बेसमेंट को र्छोड़कर भूतल, पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें ‘कावेरी प्रिंटिंग प्रेस’ में आग लगने की जानकारी तड़के पौने तीन बजे प्रबंधक योगेश ने फोन कर दी थी। प्रेस के मालिक की पहचान अतुल और अनुज गोयल के तौर पर हुई है, जो सुखदेव विहार के निवासी हैं।

दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में बिहार के रहने वाले फूल देव की जान चली गई, जो वहां काम करता था। वह जब आग लगी तो इमारत में सो रहा था और दम घुटने से उसकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि उसके शव को लाल बहादूर शास्त्री अस्पताल भेजा गया है और उसके परिवार के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

New Delhi
fire in Delhi
Printing Press

Related Stories

दिल्ली के किराड़ी में आग लगने से तीन बच्चों समेत नौ की मौत

दिल्ली: सीलमपुर में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत

दिल्ली : एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन जारी, सीएम की शवयात्रा निकाली


बाकी खबरें

  •  Bihar and UP lagging behind in studies
    एम.ओबैद
    बिहार और यूपी पढ़ाई में फिसड्डी: ईएसी-पीएम
    19 Dec 2021
    रिपोर्ट में बड़े राज्यों में 9 राज्यों को शामिल किया गया है जिसमें बिहार 36.81 अंकों के साथ नौवें तथा उत्तर प्रदेश 38.46 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है। दोनों राज्य का स्थान राष्ट्रीय औसत 48.38 से…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया भर की: ओमिक्रॉन का बढ़ता ख़ौफ़ और क्या शीत युद्ध की वापसी होगी
    18 Dec 2021
    “पड़ताल दुनिया भर की” में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने शीत युद्ध की वापसी की आशंका पर न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। अमेरिका द्वारा रूस व चीन के ख़िलाफ मोर्चा खोलने और…
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव से पहले विपक्षियों पर छापे और चुनाव आयोग की सिमटती स्वतंत्रता
    18 Dec 2021
    यूपी में चुनाव से पहले सपा नेताओं के दफ्तरों और घरों पर इन्कम टैक्स छापेमारी के क्या मायने हैं? निर्वाचन आयोग क्या सरकार से अपनी स्वतंत्रता और स्वायत्तता खोता जा रहा है? #HafteKiBaat के नये अंक में…
  • police
    भाषा
    बेलागावी में संगोली रायन्ना की प्रतिमा विरूपित की गयी, धारा 144 लागू
    18 Dec 2021
    यह घटना तब हुई जब यहां राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इन घटनाओं की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि उन्होंने शांति एवं व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले लोगों के…
  • modi
    राजेंद्र शर्मा
    कटाक्ष: इंडिया वालो शर्म करो, मोदी जी का सम्मान करो!
    18 Dec 2021
    कहां तो भूटान तक मोदी जी के आगे शीष नवा रहा है। और कहां तुम हो जो भारत के नागरिक होकर भी बेचारे मोदी जी को शहर-शहर भटका रहे हो और वह भी अपने दो-कौड़ी के वोट के लिए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License