NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
भारत
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 15 घायल
दुर्घटनास्थल कटक से करीब 10 से 12 किलोमीटर और भुवनेश्वर 35 किलोमीटर दूर है। इस हादसे के कारण रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। पटरी पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण पांच रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Jan 2020
train Accident
फोटो साभार : जागरण

भुवनेश्वर: मुंबई से भुवनेश्वर जा रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ओडिशा में कटक के पास बृहस्पतिवार सुबह भारी कोहरे के बीच एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे यात्री रेलगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए एवं तीन अन्य डिब्बे असंतुलित हो गए जिससे कम से कम 15 यात्री घायल हो गए।

रेल अधिकारियों ने पहले बताया था कि हादसे में 25 यात्री घायल हुए हैं लेकिन बाद में घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 11 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायलों को कटक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सालागांव और नीरगुंडी स्टेशनों के बीच सुबह करीब सात बजे उस समय हुआ जब यात्री ट्रेन मालगाड़ी से जा टकराई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर काफी कोहरा था लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ।

पूर्व तट रेलवे के प्रवक्ता जे पी मिश्रा ने बताया कि जांच के लिए दोनों रेलगाड़ियों के स्पीडोमीटर को जब्त कर लिया गया है। यात्रियों को उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है।

दुर्घटनास्थल कटक से करीब 10 से 12 किलोमीटर और भुवनेश्वर 35 किलोमीटर दूर है। इस हादसे के कारण रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं। पटरी पर मरम्मत का काम चल रहा है, जिसके कारण पांच रेलगाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इनमें भुवनेश्वर से मुंबई जाने वाली एलटीटी एसएफ एक्सप्रेस, पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस, धनबाद-भुवनेश्वर राज्यरानी एक्सप्रेस शामिल हैं जिनके मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

मिश्रा ने कहा, ‘पूर्व तट रेलवे स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का आभारी है जिन्होंने घायलों यात्रियों के बचाव कार्य में मदद की और महान मानवीय मूल्यों को दर्शाया।’ यात्रियों के संबंधियों को हादसे की जानकारी मुहैया कराने के लिए मध्य रेल ने पांच स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी), मुंबई में एलटीटी एवं दादर और निकटवर्ती ठाणे एवं कल्याण स्टेशनों के लिए ये नंबर शुरू किए गए हैं। ये हेल्पलाइन नंबर हैं: सीएसएमटी -55993 (रेलवे नंबर) और 022-22624040, दादर- 57390 और 022-24114836, एलटीटी- 62606 और 022-25280005, ठाणे- 61290 और 022-25334840 तथा कल्याण- 63360 और 0251-2311499

मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने बताया कि ट्रेन मुंबई से चली थी, इसलिए हमने यात्रियों के संबंधियों को जानकारी मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त हेल्पलाइन शुरू की हैं।

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ)

Lokmanya Tilak Express Accident
Lokmanya Tilak Express derailed
Train derailed Odisha
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस
Odisha common man issues
train accidents

Related Stories

पाकिस्तान में रेल दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 65 हुई

पूर्वी ताइवान में ट्रेन हादसा : 34 लोगों की मौत, कई घायल

‘श्रमिक विशेष’ ट्रेन से गिरकर मालदा में महिला की मौत

महाराष्ट्र से पैदल ही अपने गांव-घर लौट रहे 14 प्रवासी मज़दूरों की मालगाड़ी से कुचलकर मौत

कानपुर के पास पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई घायल


बाकी खबरें

  • सोनिया यादव
    भारत के लगभग आधे शहर वायु प्रदूषण की चपेट में, दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित कैपिटल सिटी: रिपोर्ट
    23 Mar 2022
    देश के 48 फीसदी शहरों में डब्लूएचओ द्वारा तय मानकों से 10 गुना ज्यादा वायु प्रदूषण का स्तर पाया गया। वहीं दुनिया के 100 सबसे प्रदूषित स्थानों की सूची में 63 भारतीय शहर शामिल रहे।
  • journalist
    कुमुदिनी पति
    रूस और यूक्रेन: हर मोर्चे पर डटीं महिलाएं युद्ध के विरोध में
    23 Mar 2022
    युद्ध हर देश के लिए बुरा है। इस लेख में हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि इस युद्ध की वजह से यूक्रेन और रूस की महिलाओं को क्या कुछ झेलना पड़ रहा है और युद्ध लम्बा खिंचा तो उनपर और उनके बच्चों पर क्या…
  • china
    कैथरीन शायर
    सऊदी अरब और चीन: अब सबसे अच्छे नए दोस्त?
    23 Mar 2022
    मध्य पूर्व का यह देश चीन की तरफ झुक रहा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ उसके लंबे समय से चले रहे मजबूत संबंधों को खत्म करने की एक धमकी है। अब देखना है कि दोनों के बीच यह अनबन कितनी गंभीर है?
  • agriculture
    श्रुति एमडी
    तमिलनाडु राज्य और कृषि का बजट ‘संतोषजनक नहीं’ है
    23 Mar 2022
    राज्य एवं कृषि दोनों ही बजट में कई चुनावी वादे अछूते ही बने रहे। इसके अलावा, मुद्रास्फीति और महंगाई को देखते हुए वित्तीय आवंटन कम था।
  • Fire
    भाषा
    हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत
    23 Mar 2022
    दमकल और पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक खुद को नहीं बचा सके क्योंकि वहां केवल एक ही सीढ़ी थी। हालांकि एक व्यक्ति कमरे से कूदकर बचने में सफल रहा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License