NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
ओडिशा-मध्यप्रदेश में बाढ़ का क़हर जारी, जान-माल के साथ फ़सल भी बर्बाद
ओडिशा में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं लगभग 14 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। जबकि मध्यप्रदेश के 12 जिलों के 400 से ज्यादा गांवों में बाढ़ के तबाही मचाने की ख़बर है।
सोनिया यादव
31 Aug 2020
ओडिशा-मध्यप्रदेश में बाढ़ का क़हर जारी
Image courtesy: Hindustan Times

 "इस बाढ़ में 3,256 गांव प्रभावित हुए हैं। 340 गांवों से यातायात संपर्क पूरी तरह टूट गया है। 107 सड़कों के ऊपर पानी बह रहा है। ढाई लाख से ज्यादा लोग पानी से घिरे हुए हैं।"

ओडिशा सरकार के स्वतंत्र राहत आयुक्त प्रदीप कुमार जेना ने रविवार, 30 अगस्त की शाम मीडिया से ये बातें कहीं। उन्होंने अन्य जानकारियां साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ़ से राहत और बचाव कार्य भी शुरू हो गया है। 254 नावों को इस काम में लगाया गया है। एनडीआरएफ़ की 14, एसडीआरएफ़ की 17 और अग्निशमन विभाग की 22 टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं।

बता दें कि देश में एक ओर कोरोना का संकट दिनों-दिन गहराता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में हुई तेज़ बारिश के कारण ओडिशा के कई इलाक़े बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। जबकि मध्यप्रदेश के 12 जिलों के 400 से ज्यादा गांवों में बाढ़ के तबाही मचाने की खबर है।

बाढ़ के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ ही है कुछ जगहों पर लोगों के पास पीने के लिए साफ़ पानी और खाने के लिए अनाज तक की दिक्कत हो गई है। खेतों में फसलें बाढ़ के चलते तहस-नहस पड़ी हैं, तो वहीं सड़क और यातायात के भी कुछ इलाकों में ठप्प होने की बात सामने आ रही है।

क्या हैं ओडिशा के हालात?

ओडिशा सरकार द्वार जारी आंकड़ो के मुताबिक बाढ़ की वजह से अब तक राज्य में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं लगभग 14 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। लोग जान बचाने के लिए मकान की छत पर, नदियों के बांध पर या फिर राहत शिविरों में रह रहे हैं।

ओडिशा और आस-पास के राज्यों में भारी बारिश के कारण महानदी के साथ-साथ सुबर्णरेखा, बुढाबलंग, बैतरणी और ब्राह्मणी नदी में भी बाढ़ आ गई है। महानदी से निकली काठजोड़ी, देवी, पाइका नदियां भी उफ़ान पर हैं। जिस कारण राज्य के 20 ज़िले प्रभावित हुए हैं। कटक, जाजपुर, केंद्रपड़ा, खोर्धा, पूरी और भद्रक ज़िलों में स्थिति ज़्यादा गंभीर है।

इसके अलावा हीराकुंड बांध से भी प्रशासन को बड़ी मात्रा में पानी छोड़ना पड़ रहा है। राज्य सरकार के प्रमुख शासन सचिव असित त्रिपाठी ने वीडियो जारी करके कहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में हुई तेज़ बारिश के बाद महानदी के हीराकुंड डैम में 9.11 लाख क्यूसेक पानी आ गया था। इसलिए, डैम से 46 गेटों के ज़रिये 7.65 लाख क्यूसेक पानी निकालना पड़ा है।

प्रशासन क्या कर रहा है?

बाढ़ प्रभावित इलाकों में ओडिशा सरकार खाने और अन्य जरूरत का सामान पहुंचाने की कोशिश कर रही है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, रविवार शाम तक 357 फ्री किचन खोले गए हैं जहां 57 हज़ार लोगों को खाना दिया गया है। हालांकि कई लोगों की ये भी शिकायत है कि प्रशासन की ओर से कोई भी मदद अभी तक उन तक नहीं पहुंच पाई है।

केंद्रपड़ा और जगतसिंपुर के कुछ स्थानीय निवासियों के अनुसार इस समय खेतों में सब्ज़ी और धान की फसल लगी थी, जो बाढ़ के कारण अब पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। फसल के ऊपर लगभग 3-4 फुट का पानी बह रहा है।

एक किसान बताते हैं, “मेरा घर पानी में डूब गया है, खेत में पूरा पानी लगा है। खाने के लिए हमारे पास कुछ नहीं है। हम जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर रिश्तेदार के घर में आए हैं, यहां भी अब पानी आ गया है। सरकार क्या मदद कर रही है, कहां खाना मिल रहा है, हमें कुछ नहीं पता।”

मध्य प्रदेश की क्या स्थिति है?

मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से जारी मूसलाधार बारिश के कारण होशंगाबाद सहित राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्रदेश में स्थिति से इतनी बिगड़ गई है कि जलमग्न क्षेत्रों से लोगों को बचाने के लिए शनिवार, 29 अगस्त से एनडीआरएफ के साथ सेना भी लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

इन सब के बीच 30 अगस्त, रविवार के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य में बाढ़ के हालात के बारे में बताया। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने होशंगाबाद और अन्य जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी किया।

प्रशासन का क्या कहना है?

प्रशासन के मुताबिक, होशंगाबाद में लगभग 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि छिंदवाड़ा में वायुसेना के एक हेलीकाप्टर से बाढ़ में फंसे पांच लोगों को सुरक्षित निकला गया है। 12 जिलों के 411 गांवों से बाढ़ से तबाही की जानकारी है, जबकि अबतक 8 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है। प्रदेश के सीहोर और छिंदवाड़ा सहित सात से अधिक जिलों में भारी बारिश के कारण तालाब और नदी, नाले उफान पर हैं।

मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जबकि उज्जैन में शिप्रा और शिवनी में गंगा नदी उफान पर हैं। बाढ़ के पानी के चलते वैनगंगा नदी के दो बड़े पुल पानी में बह गए। कई जगह पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। बाढ़ बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित छिंदवाड़ा, सिहोर, नरसिंघपुर होशंगाबाद और शाजापुर जिले हैं।

सरकारी मदद की आस में लोग

गौरतलब है कि अपने एक ट्वीट में मुख्यमंत्री ने बताया कि मां नर्मदा का ऐसा रौद्र रूप 20 साल बाद देखने को मिला है। नदी के बेसिन में हुई भारी बारिश की वजह से 12 जिलों के 454 गांव बाढ़ के पानी में घिरे हुए हैं, लेकिन जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, सेना और वायुसेना के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 11 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि बाढ़ के चलते अपनी तक किसी की जान नहीं गई और लोगों की हर संभव मदद की जा रही है लेकिन कई समाजिक कार्यकर्ताओँ और स्थानिय लोगों के मुताबिक इस वक्त राज्य के हालात बद से बदतर हो गए हैं।

नरसिंहपुर के एक निवासी के अनुसार गांव और बस्तियां पानी में पूरी तरह से डूब गई हैं। कई इलाकों में तो पक्के मकान जलमग्न हो गए हैं और कच्चे ढह भी गए हैं। इसके अलावा कई मकानों की एक मंजिल पानी से डूब गई है जिसके चलते लोगों को ऊपरी मंजिल पर जाकर जान बचानी पड़ रही है। होशंगाबाद से पिपरिया-हरदा, सिवनी-मालवा, बैतूल का सड़क मार्ग से संपर्क कट गया। सरकारी सुविधाएं कुछ ही इलाकों तक पहुंच पा रही हैं, बाकी लोग अभी भी सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं।

उधर, नर्मदा नदी के उफान पर होने के कारण सरदार सरोवर बांध के 23 गेट को खोलकर 5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। इसके अलावा पानी इंदिरा सागर और ओंकारेश्वर बांध से भी आ रहा है। पानी बढ़ने के साथ नर्मदा घाटी में विरोध भी शुरू हो गया है। ग्राम पिछोड़ी में डूब प्रभावितों ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं के साथ क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। रोजाना 10 प्रभावित अनशन पर बैठेंगे। प्रभावितों की मांग की है पहले सभी का पुनर्वास किया जाए। इसके बाद डूब थोपी जाए। 

Odisha
Madhya Pradesh
floods
Coronavirus
COVID-19
heavy rains
Heavy rain and storm
Narmada River

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

नर्मदा के पानी से कैंसर का ख़तरा, लिवर और किडनी पर गंभीर दुष्प्रभाव: रिपोर्ट

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    डिजीपब पत्रकार और फ़ैक्ट चेकर ज़ुबैर के साथ आया, यूपी पुलिस की FIR की निंदा
    04 Jun 2022
    ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर पर एक ट्वीट के लिए मामला दर्ज किया गया है जिसमें उन्होंने तीन हिंदुत्व नेताओं को नफ़रत फैलाने वाले के रूप में बताया था।
  • india ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट
    03 Jun 2022
    India की बात के इस एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश, अभिसार शर्मा और भाषा सिंह बात कर रहे हैं मोहन भागवत के बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को मिली क्लीनचिट के बारे में।
  • GDP
    न्यूज़क्लिक टीम
    GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफ़ा-नुक़सान?
    03 Jun 2022
    हर साल GDP के आंकड़े आते हैं लेकिन GDP से आम आदमी के जीवन में क्या नफा-नुकसान हुआ, इसका पता नहीं चलता.
  • Aadhaar Fraud
    न्यूज़क्लिक टीम
    आधार की धोखाधड़ी से नागरिकों को कैसे बचाया जाए?
    03 Jun 2022
    भुगतान धोखाधड़ी में वृद्धि और हाल के सरकारी के पल पल बदलते बयान भारत में आधार प्रणाली के काम करने या न करने की खामियों को उजागर कर रहे हैं। न्यूज़क्लिक केके इस विशेष कार्यक्रम के दूसरे भाग में,…
  • कैथरिन डेविसन
    गर्म लहर से भारत में जच्चा-बच्चा की सेहत पर खतरा
    03 Jun 2022
    बढ़ते तापमान के चलते समय से पहले किसी बेबी का जन्म हो सकता है या वह मरा हुआ पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कड़ी गर्मी से होने वाले जोखिम के बारे में लोगों की जागरूकता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License