NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कृषि
मज़दूर-किसान
भारत
राजनीति
बंपर पैदावार के बावजूद, तिल-तिल मरता किसान!
बंपर अनाज पैदा करने वाले किसान ढंग से रोटी खाने के लिए पैसा तक नहीं कमा पाते। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि सरकार कृषि क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों पर अधिक केंद्रित है
अजय कुमार
23 Sep 2021
kisan

भारत में अनाजों की बंपर पैदावार होती आ रही है। इस साल भी कृषि मंत्रालय का अनुमान है कि खरीफ के सीजन में बंपर अनाज पैदा होगा। लेकिन विडंबना देखिए कि जो किसान बंपर अनाज पैदा कर रहे हैं वह प्रतिदिन महज ₹27 की कमाई कर रहे हैं। प्रति किसान कर्ज का बोझ तकरीबन 74 हजार रूपए है। (NSS सर्वे)

बंपर अनाज पैदा होने के बाद भी भारत की बहुत बड़ी आबादी ढंग का खाना नहीं खा पाती है। कुपोषण से बचने के लिए जिस तरह का पोषण होना चाहिए उस तरह का पोषण नहीं हो पाता है। इसमें भी सबसे बड़ा हिस्सा किसान और मजदूर वर्ग का है। खाने पीने की चीज महंगी होती जा रही हैं।

इसलिए जब भी कृषि मंत्रालय बंपर अनाज की पैदावार का अनुमान लगाता है तो सबसे अहम सवाल यह भी खड़ा होता है कि कृषि क्षेत्र के इतने कारगर होने के बावजूद भी कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की हालत इतनी बुरी क्यों रहती है? ऐसा क्यों नहीं हो पाता कि कृषि क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था का केंद्र बन जाए?

कृषि मंत्रालय की तरफ से भारत में अनाज उत्पादन से जुड़े आंकड़े पेश किए जाते हैं। कृषि मंत्रालय का अनुमान है कि साल 2021-22 खरीफ के सीजन में तकरीबन 15 करोड़ टन अनाज का उत्पादन होगा। अनाज उत्पादन के मामले में यह साल बंपर अनाज उत्पादन का रहने वाला है। खरीफ के मौसम में पिछले 5 सालों में अनाज उत्पादन का जो औसत रहा है,उससे तकरीबन 1 करोड़ 20 लाख टन अधिक अनाज उत्पादन का अनुमान लगाया गया है।  चावल का उत्पादन पिछले साल तकरीबन 10 करोड़ 40 लाख टन हुआ था। इस साल तकरीबन 10 करोड़ 70 लाख टन चावल उत्पादन का अनुमान है। दाल का उत्पादन पिछले साल से थोड़ा सा अधिक यानी करीब 90 लाख टन के आसपास रहने वाला है। तिलहन को लेकर इस साल 2 करोड़ 60 लाख टन की पैदावार का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन अब तकरीबन 30 लाख टन कम उत्पादन यानी कि 2 करोड़ 30 लाख टन तिलहन के उत्पादन का अनुमान लगाया जा रहा।

ये भी पढ़ें: “27 सितम्बर के भारत बंद को बिहार के किसान-मज़दूर बनाएंगे ऐतिहासिक”

तिलहन को छोड़कर बाकी खरीफ की सभी फसलों में बंपर पैदावार का अनुमान है। देशभर के कई इलाकों में अलग-अलग सीजन में गन्ने की फसल लगाई जाती है। खरीफ के सीजन में गन्ने के उत्पादन के अनुमान की वजह से 2021-22 के साल में गन्ने के उत्पादन में भी बंपर बढ़ोतरी का अनुमान है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कृषि उपज से जुड़ा अंतिम आंकड़ा नहीं है। केवल अनुमान वाला आंकड़ा है जो यह बता रहा है कि भारत में कृषि क्षेत्र में बंपर उत्पादन की स्थिति पिछले कई सालों से बनी हुई है। इस बार भी इसमें बंपर बढ़ोतरी होने वाली है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बंपर पैदावार की अनुमान की जानकारी पर अपने भाषण में किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि नीतियों की पीठ थपथपा दी है। लेकिन हकीकत में किसानों की अपनी उपज के लिए वाजिब दाम की गारंटी पर कुछ भी नहीं कहा है। मेहनत का इनाम किसानों के साथ हो रहे शोषण को दूर करना होना चाहिए। लेकिन यह तब होता जब कृषि क्षेत्र को कॉरपोरेट की रहनुमाई पर छोड़ने वाली नीतियां नहीं बनाई जातीं, कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के केंद्र में होता, उस पर इमानदारी से काम किया जाता।

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन के 300 दिन, सरकार किसानों की मांग पर चर्चा को भी तैयार नहीं

कृषि जानकार कहते हैं कि भारत में जलवायु की प्रकृति की वजह से बंपर उत्पादन की संभावना हमेशा रहती है। यह संभावनाएं अब पूरी भी हो रही है। लेकिन फिर भी जलवायु की वजह से ही बफर स्टॉक बनाने की भी जरूरत पड़ती है। गेहूं और चावल का ही उदाहरण देखें तो जलवायु की उठापटक को ध्यान में रखते हुए तकरीबन तीन करोड़ टन स्टॉक की जरूरत होती है। भारत के पास इससे अधिक स्टॉक मौजूद हैं। इतना अधिक स्टॉक है कि भारत में गरीबों तक सस्ते दामों में अनाज पहुंचाने का पीडीएस कार्यक्रम ढंग से चल पाता है।

कोरोना के दौर में भी ढंग से चल पाया। कोरोना में जब पूरी अर्थव्यवस्था शून्य से नीचे चली गयी थी। तब कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर तकरीबन 3 फ़ीसदी के आसपास थी। 80 करोड़ जरूरतमंद लोगो तक सस्ते दामों में अनाज पहुंच पा रहा है, यह कृषि क्षेत्र की ही देन है। लेकिन फिर भी यहां कमाई कम है, इसकी बड़ी वजह यह है कि हमारी सरकार, नीतियों और नियत कृषि क्षेत्र से भागने की तैयारी में लगी हुई है। उससे बहुत पहले किनारा काट ही चुकी हैं।

नीति आयोग के वर्तमान में सदस्य प्रोफ़ेसर रमेश चंद सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के अपने व्याख्यान में कहते हैं कि अर्थव्यवस्था का पुराना मॉडल था कि कृषि क्षेत्र पर निर्भर लोग कृषि क्षेत्र को छोड़कर औद्योगिक जगह पर काम की तलाश में जाएंगे। गैर कृषि क्षेत्र आधुनिक तकनीक की उपलब्धता की वजह से कृषि क्षेत्र से ज्यादा आकर्षक होगा। कृषि क्षेत्र सहायक की भूमिका के रूप में काम करेगा और गैर कृषि क्षेत्र प्राथमिक भूमिका में।

ये भी पढ़ें: सोयाबीन, बाजरा और तिल की फसलें बर्बाद, किसानों को उच्चित मुआवज़ा दे सरकार: माकपा

यह सोच पूरी तरह से नाकामयाब होती दिख रही है। पूरी तरह से पलट गई है। गैर कृषि क्षेत्रों में चंद लोगों के सिवाय ढेर सारे लोगों को रोजगार देने की क्षमता नहीं दिख रही। मौजूदा समय में गैर कृषि क्षेत्रों में एंटी एंप्लॉयमेंट माहौल है। लौटकर लोग कृषि क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे हैं। कृषि क्षेत्र में भी ढेर सारी आधुनिक तकनीकी आई हैं। अगर कृषि क्षेत्र भारत की 40 से 45 फ़ीसदी आबादी को सहन कर रहा है तो इसे अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाना बहुत जरूरी है। आने वाले भविष्य में पानी का संकट सबसे बड़ा संकट बनकर उभरने वाला है। कृषि क्षेत्र में 90 फ़ीसदी पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यह आंकड़ा भी बताता है कि कृषि क्षेत्र पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। अगर इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया गया तो बेरोजगारी और पर्यावरण का संकट बहुत खतरनाक तरीके से उभर कर सामने आएगा।

भारतीय कृषक समाज के चेयर पर्सन अजयवीर झाकर का मानना हैं कि कृषि क्षेत्र की परेशानियां मूलत: सरकारी नीतियों से पैदा हुई परेशानियां हैं। कृषि क्षेत्र का दुख दर्द सरकारी नीतियों का बनाया हुआ दुख दर्द है। भारत जैसे देश में अभी भी केंद्र और राज्य सरकार को बहुत लंबे समय तक कृषि क्षेत्र की मदद करने की जरूरत है। कई सारे आंकड़े बता रहे हैं कि भारत में पोषण का स्तर गिर रहा है। पोषक तत्वों से भरा भरपेट खाना खाने की हैसियत बहुत बड़ी आबादी के पास नहीं है। यह वैसे देश में हो रहा है जहां पर बंपर अनाज उगता है। अगर लोगों की जेब में पैसा ही नहीं रहेगा तो खरीदेंगे क्या। किसानों को जब अपनी मेहनत का वाजिब मेहनताना नहीं मिलेगा तब वह कुपोषित बनने के लिए मजबूर होंगे। किसानों की आबादी को वाजिब हक देना पूरी अर्थव्यवस्था के लिए बहुत जरूरी है। यह सब सरकारी नीतियों की दूरदर्शिता की वजह से ही संभव है। उस दूरदर्शिता में कृषि क्षेत्र को केंद्र में रखने से संभव होगा। नहीं तो हालत यह हो गई है कि कृषि क्षेत्र को सस्ते मजदूरों वाला क्षेत्र बनाकर छोड़ दिया गया है।

देशभर में अनाज और खाद्यान्न को लेकर के बेहतर प्रबंधन की कमी है। अगर प्रबंधन होता तो पूरे देश को इकोलॉजी के लिहाज से अनाज उत्पादन के लिए इस्तेमाल किया जाता। अगर वाजिब कीमत मिलती तो हर जगह वही अनाज उत्पादित होता जो वहां का भूगोल उत्पादित करने के लिए कहता है। लेकिन आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। ऐसा ना करने की वजह से बहुत बड़ी परेशानियां देश सहते आ रहा है। देश भर के तमाम कृषि विश्वविद्यालयों में तकरीबन 40 फ़ीसदी पोस्ट खाली हैं। यह पद कोई पिछले 30 साल से खाली पड़े हैं। जबकि बहुत बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। हम क्या खाते हैं? यही हमारे स्वस्थ होने का पैमाना तय करता है. शरीर के भीतर क्या आ रहा है वही शरीर से जुड़ी बीमारियों का बड़ा कारण है। कृषि क्षेत्र की इतनी महत्वपूर्ण भूमिका होने के बाद कोई भी अर्थशास्त्री और नीति निर्माता यही कहेगा कि कृषि क्षेत्र को केंद्र में रखकर अर्थव्यवस्था के बारे में सोचने की जरूरत है। लेकिन क्या ऐसा किया जाता है?

ये भी पढ़ें: हरियाणा का नया भूमि अधिग्रहण कानून : किसानों पर एक और प्रहार

यही वजह है कि कृषि क्षेत्र में कई तरह की संरचनात्मक कमियां हैं। महज 6 से 15 फ़ीसदी लोगों तक MSP की पहुंच बन पाती है। सरकारी नीतियां कहती हैं कि हर 80 किलोमीटर पर एक सरकारी मंडी होनी चाहिए लेकिन हकीकत में हर 450 किलोमीटर पर मंडिया मिलती हैं।  इस तरह की तमाम संरचनात्मक कमियां कृषि क्षेत्र के भीतर मौजूद हैं। इन संरचनात्मक कमियों की वजह से कृषि क्षेत्र में बंपर पैदावार होती है लेकिन उतना ही बेकार प्रबंधन। चूंकि कृषि क्षेत्र का अंतिम उत्पाद अनाज है, यह अनाज कृषि क्षेत्र पर निर्भर महज 40 फ़ीसदी लोगों से नहीं जुड़ा बल्कि पूरे हिंदुस्तान से जुड़ा है, इसलिए कृषि क्षेत्र के बेकार प्रबंधन से उपजी कई तरह की संरचनात्मक कमियों का असर भारत की पूरी आबादी सहन करती है। जिस आबादी में वह लोग भी शामिल हैं जो कृषि क्षेत्र को कोने में छोड़कर आगे बढ़ने की नीतियां बनाते हैं। उन्हें पलट कर सोचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सीतापुर महापंचायत: अवध में दस्तक के बाद पूर्वांचल की राह पकड़ेगा किसान आंदोलन

Food grain in India
Bumper food grain in India
Low farmer income
farmer loan
Farmer protest
MSP
farmer policy
Ajay Vir jhakahr
NITI Aayog
Farmer income and food surplus
Food surplus
Indian Government farmer policy
Agriculture
Agriculture in undia
Agriculture Policy

Related Stories

किसानों और सत्ता-प्रतिष्ठान के बीच जंग जारी है

पंजाब: आप सरकार के ख़िलाफ़ किसानों ने खोला बड़ा मोर्चा, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर डाला डेरा

अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?

बिहार : गेहूं की धीमी सरकारी ख़रीद से किसान परेशान, कम क़ीमत में बिचौलियों को बेचने पर मजबूर

किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़

MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?

सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 

ग़ौरतलब: किसानों को आंदोलन और परिवर्तनकामी राजनीति दोनों को ही साधना होगा

सरकारी इंकार से पैदा हुआ है उर्वरक संकट 

यूपी चुनाव : किसानों ने कहा- आय दोगुनी क्या होती, लागत तक नहीं निकल पा रही


बाकी खबरें

  • aicctu
    मधुलिका
    इंडियन टेलिफ़ोन इंडस्ट्री : सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के ख़राब नियोक्ताओं की चिर-परिचित कहानी
    22 Feb 2022
    महामारी ने इन कर्मचारियों की दिक़्क़तों को कई गुना तक बढ़ा दिया है।
  • hum bharat ke log
    डॉ. लेनिन रघुवंशी
    एक व्यापक बहुपक्षी और बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता
    22 Feb 2022
    सभी 'टूटे हुए लोगों' और प्रगतिशील लोगों, की एकता दण्डहीनता की संस्कृति व वंचितिकरण के ख़िलाफ़ लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, क्योंकि यह परिवर्तन उन लोगों से ही नहीं आएगा, जो इस प्रणाली से लाभ उठाते…
  • MGNREGA
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    ग्रामीण संकट को देखते हुए भारतीय कॉरपोरेट का मनरेगा में भारी धन आवंटन का आह्वान 
    22 Feb 2022
    ऐसा करते हुए कॉरपोरेट क्षेत्र ने सरकार को औद्योगिक गतिविधियों के तेजी से पटरी पर आने की उसकी उम्मीद के खिलाफ आगाह किया है क्योंकि खपत की मांग में कमी से उद्योग की क्षमता निष्क्रिय पड़ी हुई है। 
  • Ethiopia
    मारिया गर्थ
    इथियोपिया 30 साल में सबसे ख़राब सूखे से जूझ रहा है
    22 Feb 2022
    इथियोपिया के सूखा प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 70 लाख लोगों को तत्काल मदद की ज़रूरत है क्योंकि लगातार तीसरी बार बरसात न होने की वजह से देहाती समुदाय तबाही झेल रहे हैं।
  • Pinarayi Vijayan
    भाषा
    किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है : विजयन
    22 Feb 2022
    विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License