NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन
भाजपा के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।
भाषा
02 Sep 2021
राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकार को उनकी बुद्धिमता एवं पारखी नजरों के लिए याद किया और उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “श्री चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धिमता एवं परख के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीति में खुद की पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

कुशन मित्रा ने कहा कि उनके पिता पिछले कुछ वक्त से बीमार थे। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे पिता जी का कल देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कष्ट में थे।” इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है। राज्य सभा के पूर्व सदस्य को भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता था।

भाजपा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने मित्रा के साथ 1972 की एक तस्वीर पोस्ट की और कामना की कि उनका दोस्त जहां भी रहे, खुश रहे।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने अपने करीबी मित्र - पायनियर के संपादक एवं पूर्व सांसद चंदन मित्रा को आज सुबह खो दिया। हम ला मार्टिनियर के विद्यार्थियों के तौर पर एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए थे। हमने एक ही वक्त पर पत्रकारिता शुरू की थी और अयोध्या एवं भगवा लहर के उत्साह को साथ में महसूस किया था।”

दासगुप्ता ने कहा, “मैं 1972 की एक स्कूल यात्रा के दौरान की अपनी और चंदन मित्रा की तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं। मेरे प्रिय मित्र जहां भी रहो, खुश रहो। ओम शांति।”

Chandan Mitra
Chandan Mitra passes away
Ex-Rajya Sabha MP

Related Stories


बाकी खबरें

  • बंगाल चुनाव नतीजे भाजपा की सांप्रदायिकता की राजनीति को ख़ारिज करते हैं
    सैयद उबैदुर्रहमान
    बंगाल चुनाव नतीजे भाजपा की सांप्रदायिकता की राजनीति को ख़ारिज करते हैं
    06 May 2021
    भाजपा हिंदू मतदाताओं का ध्रुवीकरण करना चाहती थी, लेकिन उसकी इस कोशिश ने उन सभी लोगों को एकजुट कर दिया जो नफ़रत की विचारधारा का विरोध करते हैं, खासकर मुस्लिम समुदाय लोगों को।
  • बंगाल में हार से ली भाजपा ने सीख: भारत को और सांप्रदायिक बनाने की ज़रूरत
    अजाज़ अशरफ
    बंगाल में हार से ली भाजपा ने सीख: भारत को और सांप्रदायिक बनाने की ज़रूरत
    06 May 2021
    भाजपा हिंदुत्व की धार को तेज़ करने की कोशिश करेगी, ताकि धर्म, जाति, और वर्ग से परे इसके ख़िलाफ़ एकजुटता नहीं उभर पाये।
  • विजयन
    भाषा
    केरल : कोविड-19 से निपटने के उपायों को मज़बूत करेगा, चिकित्सा विद्यार्थियों की मदद ली जाएगी
    06 May 2021
    विजयन ने अधिकारियों के साथ हालात की समीक्षा करने के बाद कहा कि वार्ड स्तर की समितियों को मजबूत करने के निर्देश दिये जा रहे हैं तथा इलाके के मेडिकल छात्रों को त्वरित प्रक्रिया टीम में शामिल किया जाएगा।
  • अजित सिंह
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    रालोद नेता अजित सिंह का कोविड-19 से निधन, प्रधानमंत्री , राहुल गाँधी सहित कई अन्य बड़े नेताओं ने जताया दुख
    06 May 2021
    ‘चौधरी अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने आखिर तक इस महामारी से मुकाबला किया और आज सुबह, छह मई 2021 को आखिरी सांस ली।’’
  • कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 4 लाख 12 हज़ार नए मामले, एक दिन में सबसे ज़्यादा 3,980 मरीजों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 4 लाख 12 हज़ार नए मामले, एक दिन में सबसे ज़्यादा 3,980 मरीज़ों की मौत
    06 May 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,12,262 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 35 लाख 66 हज़ार 398 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License