NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन
भाजपा के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।
भाषा
02 Sep 2021
राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकार को उनकी बुद्धिमता एवं पारखी नजरों के लिए याद किया और उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “श्री चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धिमता एवं परख के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीति में खुद की पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

कुशन मित्रा ने कहा कि उनके पिता पिछले कुछ वक्त से बीमार थे। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे पिता जी का कल देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कष्ट में थे।” इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है। राज्य सभा के पूर्व सदस्य को भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता था।

भाजपा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने मित्रा के साथ 1972 की एक तस्वीर पोस्ट की और कामना की कि उनका दोस्त जहां भी रहे, खुश रहे।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने अपने करीबी मित्र - पायनियर के संपादक एवं पूर्व सांसद चंदन मित्रा को आज सुबह खो दिया। हम ला मार्टिनियर के विद्यार्थियों के तौर पर एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए थे। हमने एक ही वक्त पर पत्रकारिता शुरू की थी और अयोध्या एवं भगवा लहर के उत्साह को साथ में महसूस किया था।”

दासगुप्ता ने कहा, “मैं 1972 की एक स्कूल यात्रा के दौरान की अपनी और चंदन मित्रा की तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं। मेरे प्रिय मित्र जहां भी रहो, खुश रहो। ओम शांति।”

Chandan Mitra
Chandan Mitra passes away
Ex-Rajya Sabha MP

Related Stories


बाकी खबरें

  • कोविशिल्ड की कीमतों का रहस्य 
    प्रोसेनजीत दत्ता
    कोविशील्ड की कीमतों का रहस्य 
    24 Apr 2021
    केंद्र-राज्य सरकारों  एवं निजी अस्पतालों के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन के अलग-अलग और बढ़े हुए दामों की सीरम इंस्टीट्यूट की  घोषणा ने अशांत कर देने वाले कुछ सवाल खड़े कर दिये हैं। 
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    Covid-19 टीकाकरण अभियान, विरार में अस्पताल में आग और अन्य
    23 Apr 2021
    आज बात करेंगे “कोविड-19 टीकाकरण अभियान’’ के सन्दर्भ में जहाँ प्रोग्रेसिव मेडिकोज एंड साइंटिस्ट्स फोरम ने एक बयान में कहा कि केंद्र का कदम, “निश्चित ही टीकों की कीमतों में हेरफेर कर निजी लाभों को…
  • कार्टून
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: धीरे-धीरे बोल कोई सुन न ले...
    23 Apr 2021
    आज जब समय की मांग है कि कोरोना से निपटने का पूरा एक्शन प्लान पूरी पारदर्शिता के साथ देश के सामने हो, केंद्र सरकार गोपनीयता पर ज़ोर दे रही है।
  • अब इकॉनमी आप के भरोसे
    न्यूज़क्लिक टीम
    अब इकॉनमी आप के भरोसे
    23 Apr 2021
    COVID को रोकने में मोदी सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। अब हमें खुद सावधानी बरत कर इस महामारी को रोकना पड़ेगा। नहीं तो हमारी इकॉनमी एक और साल पीछे चली जाएगी । और इसमें सबसे ज़रूरी है मास्क।
  • कोरोना संकट: ग़रीबों को मई, जून में मुफ़्त अनाज देगी सरकार, लेकिन नहीं मिलेगी दाल
    भाषा
    कोरोना संकट: ग़रीबों को मई, जून में मुफ़्त अनाज देगी सरकार, लेकिन नहीं मिलेगी दाल
    23 Apr 2021
    पीएमजीकेएवाई के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पंजीकृत लाभार्थियों को प्रत्येक परिवार के हिसाब से पांच किलो गेहूं और चावल के साथ एक किलो दाल दी जाती थी। लेकिन इस साल सिर्फ अनाज दिया जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License