NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन
भाजपा के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।
भाषा
02 Sep 2021
राज्य सभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का निधन

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद एवं अनुभवी पत्रकार चंदन मित्रा का 65 की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे कुशन मित्रा ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह ‘पायनियर’ समाचार-पत्र के संपादक थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकार को उनकी बुद्धिमता एवं पारखी नजरों के लिए याद किया और उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “श्री चंदन मित्रा जी को उनकी बुद्धिमता एवं परख के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीति में खुद की पहचान बनाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।”

कुशन मित्रा ने कहा कि उनके पिता पिछले कुछ वक्त से बीमार थे। उन्होंने ट्वीट किया, “मेरे पिता जी का कल देर रात निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से कष्ट में थे।” इस संबंध में अन्य ब्योरों की प्रतीक्षा की जा रही है। राज्य सभा के पूर्व सदस्य को भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी का करीबी माना जाता था।

भाजपा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने मित्रा के साथ 1972 की एक तस्वीर पोस्ट की और कामना की कि उनका दोस्त जहां भी रहे, खुश रहे।

उन्होंने ट्वीट किया, “मैंने अपने करीबी मित्र - पायनियर के संपादक एवं पूर्व सांसद चंदन मित्रा को आज सुबह खो दिया। हम ला मार्टिनियर के विद्यार्थियों के तौर पर एक साथ थे और सेंट स्टीफंस और ऑक्सफोर्ड गए थे। हमने एक ही वक्त पर पत्रकारिता शुरू की थी और अयोध्या एवं भगवा लहर के उत्साह को साथ में महसूस किया था।”

दासगुप्ता ने कहा, “मैं 1972 की एक स्कूल यात्रा के दौरान की अपनी और चंदन मित्रा की तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं। मेरे प्रिय मित्र जहां भी रहो, खुश रहो। ओम शांति।”

Chandan Mitra
Chandan Mitra passes away
Ex-Rajya Sabha MP

Related Stories


बाकी खबरें

  • कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले, लगातार पांचवे दिन भी रिकॉर्ड 2,023 मरीज़ों की मौत
    21 Apr 2021
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,95,041 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 लाख 57 हज़ार 538 हो गयी है।
  • झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन
    भाषा
    झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से 22 अप्रैल से एक सप्ताह का लॉकडाउन
    21 Apr 2021
    सोरेन ने बताया कि इस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे राज्य में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के निश्चित कार्यालयों के अलावा सभी कार्यालय बंद रहेंगे और कोई भी बिना आवश्यक कार्य के घर…
  • corona
    रश्मि सहगल
    कोविड के इलाज़ के लिए विकेंद्रीकृत व्यवस्था बेहतर - डॉ॰ के॰ श्रीनाथ रेड्डी
    21 Apr 2021
    पब्लिक हेल्थ फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष बता रहे हैं कि भारत को क्यों वायरस के प्रसार को तेज़ी से रोकने की जरूरत है।
  • shivraj
    रूबी सरकार
    कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने में नाकाम हो रही शिवराज सरकार
    21 Apr 2021
    उज्जैन में तो तीन बेटियां डॉक्टरों के कहने पर अपने मां के इलाज के लिए एक लाख रुपये में छह रेमडेसिविर इंजेक्शन खरीदती हैं। लेकिन मां की मौत हो जाती है। बाद पता चलता है कि मां कोरोना संक्रमित नहीं थीं…
  •  हज़ारों प्रवासी कामगार अपने घरों के लिए रवाना, कोरोना अपडेट और अन्य
    न्यूज़क्लिक टीम
    हज़ारों प्रवासी कामगार अपने घरों के लिए रवाना, कोरोना अपडेट और अन्य
    20 Apr 2021
    आज के डेली राउंड-अप में शुरुआत करेंगे दिल्ली से जहाँ, Lockdown के चलते बीते दिन हजारों प्रवासी कामगारों को अपने घर रवाना होने के लिए बस पाने की कोशिश करते देखा गया। साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा (…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License