NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
एक्टिविस्ट ने प्रमुख बीडीएस एक्टिविस्ट महमूद नवाजा की तत्काल रिहाई की मांग की
फिलिस्तीन में बीडीएस के राष्ट्रीय समिति के महासचिव नवाजा को गुरुवार तड़के इज़रायली क़ब्ज़े वाली सेना ने गिरफ़्तार कर लिया।
पीपल्स डिस्पैच
31 Jul 2020
 महमूद नवाजा

इज़रायली सैनिक 30 जुलाई की सुबह क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के रामल्ला में फिलिस्तीनी बायकॉट, डाइवेस्टमेंट एंड सैंक्शन (बीडीएस) मूवमेंट की राष्ट्रीय समिति के महासचिव महमूद नवाजा के घर में घुस गए और उन्हें गिरफ़्तार कर लिया।

नवाजा (34) इज़रायल के क़ब्ज़े के मुखर विरोधी हैं और फिलिस्तीनी लोगों के ख़िलाफ़ इसके रंगभेद नीति के विरोधी रहे हैं। उन्होंने "21वीं सदी के रंगभेद नीति" के बढ़ने को लेकर वेस्ट बैंक के क़ब्ज़े वाले हिस्सों को इज़रायल द्वारा प्रस्तावित एनेक्सेशन की आलोचना की है। इसके ख़िलाफ़ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की मांग की है।

बीडीएस मूवमेंट द्वारा जारी बयान के अनुसार बड़ी संख्या में इज़रायल की सेना ने सुबह क़रीब साढ़े तीन बजे नवाजा के घर में घुस आए और उन्हें ले जाने से पहले उनकी पत्नी और तीन बच्चों के सामने आंखों पर पट्टी बांधकर नवाजा को हथकड़ी लगा दी। आख़िरी रिपोर्टों के अनुसार गिरफ़्तारी के 24 घंटे बाद भी उनका पता नहीं है कि उन्हें कहा ले जाया गया है।

नवाजा उन 17 अन्य फिलिस्तीनियों में से एक थें जिन्हें गुरुवार और बुधवार को क़ब्ज़े वाले फिलिस्तीन के विभिन्न हिस्सों से इज़रायली सैनिकों ने गिरफ़्तार किया था।

दक्षिण अफ्रीकी रंगभेद विरोधी आंदोलन से प्रभावित फिलिस्तीनियों ने 2005 में इज़रायल के आर्थिक और सांस्कृतिक बहिष्कार के लिए एक वैश्विक अभियान के रूप में बीडीएस आंदोलन शुरू किया ताकि वह अपने क़ब्ज़े और रंगभेद नीति को समाप्त करने के लिए दबाव बना सके। हालांकि यह आंदोलन पूरी तरह से शांतिपूर्ण है लेकिन इज़रायल ने सक्रिय रूप से इनके आंदोलन को दबाने की कोशिश की और यहूदी-विरोधी कहकर इनके एजेंडे को बदनाम किया।

बीडीएस मूवमेंट के सह-संस्थापक उमर बरगौटी ने नवाजा की गिरफ़्तारी की ख़बर के बाद एक बयान जारी किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। बयान में वह कहते हैं कि, "इस आंदोलन के विकास को कम करने में विफल होने के बाद इज़रायल के सैन्य क़ब्ज़े वाले शासन, बसने वाले उपनिवेशवाद और रंगभेद की वजह से फिलिस्तीनी बीडीएस एक्टिविस्टों और उनके परिवारों को आतंकित करने की कोशिश की जा रही है। हम सभी बीडीएस एक्टिविस्टों को हर जगह इज़रायल को जवाबदेह ठहराने के लिए बीडीएस अभियान को मज़बूत करने का आह्वान करते हैं।"

Mahmoud Nawajaa
BDS National Committee
BDS
Palestine
Israel

Related Stories

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

अमेरिका ने रूस के ख़िलाफ़ इज़राइल को किया तैनात

इज़रायली सुरक्षाबलों ने अल-अक़्सा परिसर में प्रार्थना कर रहे लोगों पर किया हमला, 150 से ज़्यादा घायल

लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया

अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई

ईरान नाभिकीय सौदे में दोबारा प्राण फूंकना मुमकिन तो है पर यह आसान नहीं होगा

शता ओदेह की गिरफ़्तारी फ़िलिस्तीनी नागरिक समाज पर इस्राइली हमले का प्रतीक बन गया है

141 दिनों की भूख हड़ताल के बाद हिशाम अबू हव्वाश की रिहाई के लिए इज़रायली अधिकारी तैयार


बाकी खबरें

  • बी. सिवरामन
    मुद्दा: नई राष्ट्रीय पेंशन योजना के ख़िलाफ़ नई मोर्चाबंदी
    21 Mar 2022
    एनपीएस के विरोध में आज नयी बात क्या है? यह पूरी तरह से राजनीतिक एजेंडे पर वापस आ गया है। और भाजपा के ट्रेड यूनियन को छोड़कर सभी ट्रेड यूनियनों द्वारा 28-29 मार्च की दो दिवसीय हड़ताल में प्रमुख…
  • नाइश हसन
    मुबारक: नए दिन की शुरुआत है नौरोज़
    21 Mar 2022
    भारत की इस बहुरंगी सभ्यता संस्कृति को कुचल कर आगे निकल जाने की होड़ में हम तमाम ऐसे खूबसूरत रस्म रिवाजों से महरूम होते जा रहे हैं जिनके मिलने से हिंदुस्तान एक खूबसूरत हिंदुस्तान बनता है।
  • भाषा
    भारतीय अर्थशास्त्री जयती घोष संयुक्त राष्ट्र आर्थिक-सामाजिक समिति के उच्च स्तरीय सलाहकार बोर्ड में शामिल
    21 Mar 2022
    घोष को 12 सदस्यीय बोर्ड में नामित किया गया है, जिसके काम में महासचिव के शासकीय कार्यालय के करीबी समन्वय के साथ संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय के नीति अनुसंधान केंद्र द्वारा सहयोग दिया जाएगा।
  • न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,549 नए मामले, 31 मरीज़ों की मौत
    21 Mar 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.06 फ़ीसदी यानी 25 हज़ार 106 हो गयी है।
  • प्रबीर पुरकायस्थ
    यूक्रेन और वैश्विक आर्थिक युद्ध: बर्बरता या सभ्यता?
    21 Mar 2022
    इतना तो तय है कि दुनिया एक दोराहे पर है। इस सब के चलते या तो रूसी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी, या फिर इससे एक नयी विश्व आर्थिक व्यवस्था बनेगी, जिसके आसार पहले से बन रहे थे और जिसमें सैन्य…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License