NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
फ्रांस के अरबपति एवं सांसद ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत
दसॉल्ट एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

एपी/भाषा
08 Mar 2021
Olivier Dassault
साभार: ट्विटर (@ODassault)

पेरिस: फ्रांस के एक अरबपति विमानन उद्योगपति एवं संसद सदस्य ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। विमान के पायलट की भी इस हादसे में मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओलिवियर दसॉल्ट (69) एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

लिसेयुक्स के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रविवार को हुई इस दुर्घटना के मामले में न्यायिक जांच जारी है।

फ्रांसीसी राष्ट्रीय वायु दुर्घटना जांच एजेंसी ‘बीईए’ ने बताया कि एयरबस ‘एएस350’ हेलीकॉप्टर निजी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

बीईए के सदस्य सोमवार को घटनास्थल पहुंचेंगे।

पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने ओलिवियर दसॉल्ट को 2020 में सबसे अमीर 500 लोगों की सूची में जगह दी थी। ‘दसॉल्ट ग्रुप’ उनके परिवार का ही है। ओलिवियर 2002 से निचले सदन में रिपब्लिकन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि उद्योग के कप्तान, सांसद, स्थानीय निर्वाचित नेता, वायु सेना के रिजर्व अधिकारी.... उनका इस तरह निधन बड़ी क्षति है।

 
Dassault
Dassault Rafale
France

Related Stories


बाकी खबरें

  • नए मंत्री, नए फ़ैसले - कहानी वही पुरानी
    सुबोध वर्मा
    नए मंत्री, नए फ़ैसले - कहानी वही पुरानी
    12 Jul 2021
    कोविड-19 से लड़ने की ज़िम्मेदारी अभी भी राज्यों पर ही है और कृषि में निवेश केवल कॉर्पोरेट अधिग्रहण को आसान बनाने के लिए किया जा रहा है।
  • आगरा शिखर सम्मलेन: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों का अहम पड़ाव
    न्यूज़क्लिक टीम
    आगरा शिखर सम्मलेन: भारत-पाकिस्तान के रिश्तों का अहम पड़ाव
    12 Jul 2021
    भारत और पाकिस्तान के रिश्तों ने कई उतार- चढ़ाव और कई ऐतिहासिक मोड़ देखे हैंI इन्हीं में से एक था 20 साल पहले, 2001 में हुआ 'आगरा सम्मेलन'। क्या था यह सम्मलेन और क्या रहे थे इसके परिणाम, इसी पर आज…
  • पड़ताल दुनिया की- हत्या और शोषण के बीच फंसा हैती
    न्यूज़क्लिक टीम
    पड़ताल दुनिया की- हत्या और शोषण के बीच फंसा हैती
    12 Jul 2021
    ‘पड़ताल दुनिया की’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने हैती के राष्ट्रपति की हत्या के बाद गहराए संकट को ऐतिहासिक महत्व के साथ समझने की कोशिश की न्यूज़क्लिक के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ से।…
  • इतवार की कविता : 'सिर्फ़ अपना घर न बचा शहर को बचा...'
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : 'सिर्फ़ अपना घर न बचा शहर को बचा...'
    11 Jul 2021
    इतवार की कविता में आज पेश है पाकिस्तान के शायर तैमूर हसन की एक ग़ज़ल जो इंसानियत के 'शहर' को बचाने की बात करती है।
  • क्या चीन एक पूंजीवादी साम्राज्यवादी देश में तब्दील हो गया है?
    अनीश अंकुर
    क्या चीन एक पूंजीवादी साम्राज्यवादी देश में तब्दील हो गया है?
    11 Jul 2021
    मार्क्सवाद किसी चीज को ठहरे हुए रूप में नहीं बल्कि एक प्रक्रिया के रूप में देखता है। चीन कहां था? आज वो कहां पहुंचा है, अभी उसके भीतर क्या समस्यायें हैं? यह सब सवालों के उत्तर जाने बिना हमारी चीन को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License