NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
फ्रांस के अरबपति एवं सांसद ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत
दसॉल्ट एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

एपी/भाषा
08 Mar 2021
Olivier Dassault
साभार: ट्विटर (@ODassault)

पेरिस: फ्रांस के एक अरबपति विमानन उद्योगपति एवं संसद सदस्य ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। विमान के पायलट की भी इस हादसे में मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओलिवियर दसॉल्ट (69) एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

लिसेयुक्स के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रविवार को हुई इस दुर्घटना के मामले में न्यायिक जांच जारी है।

फ्रांसीसी राष्ट्रीय वायु दुर्घटना जांच एजेंसी ‘बीईए’ ने बताया कि एयरबस ‘एएस350’ हेलीकॉप्टर निजी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

बीईए के सदस्य सोमवार को घटनास्थल पहुंचेंगे।

पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने ओलिवियर दसॉल्ट को 2020 में सबसे अमीर 500 लोगों की सूची में जगह दी थी। ‘दसॉल्ट ग्रुप’ उनके परिवार का ही है। ओलिवियर 2002 से निचले सदन में रिपब्लिकन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि उद्योग के कप्तान, सांसद, स्थानीय निर्वाचित नेता, वायु सेना के रिजर्व अधिकारी.... उनका इस तरह निधन बड़ी क्षति है।

 
Dassault
Dassault Rafale
France

Related Stories


बाकी खबरें

  • बी. के. चतुर्वेदी
    भारत का लोकतंत्र उतना ही मज़बूत होगा, जितना इसके संस्थान ताक़तवर होंगे
    16 Jun 2021
    फ़्रांस के एक NGO 'रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' द्वारा प्रकाशित 'वर्ल्ड प्रेस फ़्रीडम इंडेक्स' 2021 में भारत को फिर 180 देशों में 142वें पायदान पर रखा गया है।
  • यूपी: एक ट्वीट पर पत्रकारों से लेकर ट्विटर तक पर मुक़दमा
    असद रिज़वी
    यूपी: एक ट्वीट पर पत्रकारों से लेकर ट्विटर तक पर मुक़दमा
    16 Jun 2021
    बुज़ुर्ग से पिटाई मामले में ट्वीट करने पर ग़ाज़ियाबाद में पुलिस ने नौ लोगों के ख़िलाफ़ दंगा भड़काने की कोशिश के आरोप में मुक़दमा लिख लिया। जिसमें तीन पत्रकार हैं, एक डिजिटल मीडिया संस्थान के अलावा…
  •  मोदी-कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच क्यों बँटी पासवान जी की पार्टी?
    न्यूज़क्लिक टीम
    मोदी-कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच क्यों बँटी पासवान जी की पार्टी?
    16 Jun 2021
    केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच ही ये बँटवारा क्यों हो गया? इसमें बिहार की राजनीति, खासकर नीतीश कुमार के जद(यू) और उसके सहयोगी दल-भाजपा के दिलचस्प सियासी समीकरणों की कितनी भूमिका है…
  • कोरोना की आने वाली तीसरी लहर से लड़ो, Twitter से नहीं।
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना की आने वाली तीसरी लहर से लड़ो, Twitter से नहीं।
    16 Jun 2021
    क्या मोदी सरकार कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार है। आज अभिसार शर्मा बात रहे हैं के मोदी सरकार ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश के जनता को गलत जानकारी दी थी और गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया था
  • फरीदाबाद : 'घर में ही रहें' की नसीहत के बीच खोरी गांव के 10 हज़ार परिवार को बेघर करने की तैयारी!
    मुकुंद झा
    फरीदाबाद : 'घर में ही रहें' की नसीहत के बीच खोरी गांव के 10 हज़ार परिवार को बेघर करने की तैयारी!
    16 Jun 2021
    सर्वोच्च न्यायालय के 'अतिक्रमण' हटाने के आदेश के बाद से हरियाणा के फरीदाबाद में अरावली क्षेत्र में बसे खोरी गांव बस्ती के 10000 से भी ज़्यादा परिवारों पर बेघर होने का ख़तरा मंडरा रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License