NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
घटना-दुर्घटना
अंतरराष्ट्रीय
फ्रांस के अरबपति एवं सांसद ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत
दसॉल्ट एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

एपी/भाषा
08 Mar 2021
Olivier Dassault
साभार: ट्विटर (@ODassault)

पेरिस: फ्रांस के एक अरबपति विमानन उद्योगपति एवं संसद सदस्य ओलिवियर दसॉल्ट की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। विमान के पायलट की भी इस हादसे में मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओलिवियर दसॉल्ट (69) एक शक्तिशाली पारिवारिक व्यापारिक साम्राज्य के उत्तराधिकारी थे, जिनकी कम्पनी ने निजी विमान ‘फाल्कन’ और लड़ाकू विमान ‘रफाल’ का निर्माण किया और जो समाचार पत्र ‘ला फिगारो’ सहित कई अन्य व्यवसायों के मालिक थे।

लिसेयुक्स के क्षेत्रीय अभियोजक कार्यालय के अनुसार, रविवार को हुई इस दुर्घटना के मामले में न्यायिक जांच जारी है।

फ्रांसीसी राष्ट्रीय वायु दुर्घटना जांच एजेंसी ‘बीईए’ ने बताया कि एयरबस ‘एएस350’ हेलीकॉप्टर निजी हवाई क्षेत्र से उड़ान भरने के तुरंत बाद ही दुर्घटना ग्रस्त हो गया।

बीईए के सदस्य सोमवार को घटनास्थल पहुंचेंगे।

पत्रिका ‘फोर्ब्स’ ने ओलिवियर दसॉल्ट को 2020 में सबसे अमीर 500 लोगों की सूची में जगह दी थी। ‘दसॉल्ट ग्रुप’ उनके परिवार का ही है। ओलिवियर 2002 से निचले सदन में रिपब्लिकन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने ट्वीट किया कि उद्योग के कप्तान, सांसद, स्थानीय निर्वाचित नेता, वायु सेना के रिजर्व अधिकारी.... उनका इस तरह निधन बड़ी क्षति है।

 
Dassault
Dassault Rafale
France

Related Stories


बाकी खबरें

  • इस साल और कठिन क्यों हो रही है उच्च शिक्षा की डगर?
    शिरीष खरे
    इस साल और कठिन क्यों हो रही है उच्च शिक्षा की डगर?
    16 Sep 2021
    केंद्र सरकार का उच्च शिक्षा के निवेश में साल-दर-साल कटौती किए जाने से गरीब परिवारों के बच्चों के लिए परिस्थिति पहले से विकट हुई हैं। इसकी पुष्टि केंद्र के शिक्षा बजट से कर सकते हैं। केंद्र ने वर्ष…
  • केरल में वाममोर्चे की ऐतिहासिक  जीत से विपक्ष में अफरा-तफरी
    अज़हर मोईदीन
    केरल में वाममोर्चे की ऐतिहासिक जीत से विपक्ष में अफरा-तफरी
    16 Sep 2021
    केरल में विधानसभा चुनावों के पहले जो कांग्रेस, भाजपा द्वारा तोड़े जाने की आशंका से ग्रस्त थी, अब वह भारी अंतर्कलह से गुजर रही है। वहीं, मुस्लिम लीग भी एक के बाद एक विवादों में फंसती जा रही है। ऐसे…
  • अगर तालिबान मजबूत हुआ तो क्षेत्रीय समीकरणों पर पड़ेगा असर?
    एम. के. भद्रकुमार
    अगर तालिबान मजबूत हुआ तो क्षेत्रीय समीकरणों पर पड़ेगा असर?
    16 Sep 2021
    कुलमिलाकर, तालिबान सरकार ने यदि जल्द ही सत्ता पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली और अन्य क्षेत्रीय राज्यों ने काबुल से सीधे सबंधों को विकसित करने का विकल्प चुन लिया तो ताजिकिस्तान को अपनी दिशा को बदलने के लिए…
  • प्रतिदिन प्रति व्यक्ति महज़ ₹27 किसानों की कमाई का आंकड़ा सुनकर आपको कैसा लगता है?
    अजय कुमार
    प्रतिदिन प्रति व्यक्ति महज़ ₹27 किसानों की कमाई का आंकड़ा सुनकर आपको कैसा लगता है?
    16 Sep 2021
     इस सर्वे के मुताबिक साल भर कृषि पर निर्भर होकर कृषि उपज को बेचकर ₹4000 से अधिक कमाने वाले किसान कामगारों की कुल संख्या तकरीबन 9 करोड़ है।। और वैसे लोग जो साल भर कृषि पर तो निर्भर रहते हैं लेकिन ₹…
  • जो बनाना जानता है वो गिरना भी जानता है: आमरा राम
    न्यूज़क्लिक टीम
    जो बनाना जानता है वो गिरना भी जानता है: आमरा राम
    16 Sep 2021
    सीकर में हो रही आम जन सभा में न्यूज़क्लिक के रवि कौशल ने किसान नेता आमरा राम से बात कर के जानना चाहा की किसान आंदोलन आगे क्या रुख लेगा.
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License