NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
विस्कॉन्सिन में एक अश्वेत व्यक्ति को पुलिस के गोली मारने के बाद अमेरिका में ताजा विरोध प्रदर्शन
एक वायरल वीडियो में एक पुलिस अधिकारी द्वारा पत्नी और बच्चों की मौजूदगी में जैकब ब्लेक नाम के अश्वेत व्यक्ति को सात बार गोली मारते हुए देखा गया।
पीपल्स डिस्पैच
25 Aug 2020
विस्कॉन्सिन

एक अश्वेत व्यक्ति को पुलिस अधिकारियों द्वारा गोली मारते हुए एक ग्राफिक वीडियो वायरल होने के बाद अमेरिका के विस्कॉन्सिन में सोमवार 24 अगस्त को फिर से विरोध प्रदर्शन शुरु हो गया। जैकब ब्लेक नाम के इस शख्स को रविवार 23 अगस्त की शाम को केनोशा शहर में एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी।

गोली मारने की घटना के कुछ घंटों के भीतर सैकड़ों प्रदर्शनकारी घटना स्थल के पास जमा हो गए और इस हिंसा की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। केनोशा काउंटी प्रशासन द्वारा रात भर कर्फ्यू और आपातकाल की स्थिति की घोषणा करने के बावजूद सोमवार को प्रदर्शन जारी रहा। केनोशा पुलिस विभाग के कार्यालय के बाहर और राज्य भर के कई शहरों में प्रदर्शन हुए।

विस्कॉन्सिन के गवर्नर ने विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए सोमवार को नेशनल गार्ड्स को बुलाया था।

पुलिस लगातार दो दिनों तक केनोशा में विरोध प्रदर्शनों पर कार्रवाई की और आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने शहर के ख़राब ट्रक के ज़रिए पुलिस स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते को रोकने की भी कोशिश की। इसे लिबरेशन ने प्रकाशित किया। इसके अनुसार "ट्रक में आग लगा दी गई जबकि पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर रबर की गोलियां चलाई।"

ब्लेक को गोली मारने का ग्राफिक वीडियो सड़क के दूसरे छोड़ से लिया गया था। इसमें देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी ने अपनी कार में ब्लेक को रखते उसके पीठ पर सात बार गोलियां चलाई। परिवार की ओर के वकील के बयान के अनुसार घटना के समय ब्लेक की पत्नी और बच्चे भी मौजूद थे।

घटना की जानकारी अभी भी अस्पष्ट है। केनोशा पुलिस द्वारा थोड़ी जानकारी दी गई है। ख़बरों के मुताबिक़, पुलिस ने कहा कि घटना के समय वे इस इलाके में घरेलू हिंसा के संबंध में आए फोन को लेकर पहुंचे थे लेकिन फोन करने वाले या खुद कॉल करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

राज्य के गवर्नर टोनी एवर्स ने यह भी कहा कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद ब्लेक को वर्तमान में चिकित्सा सेवा मिल रही है। पारिवारिक दोस्तों ने कहा है कि उनकी सर्जरी हो चुकी है, लेकिन अभी भी आईसीयू में है।

मई महीने के आख़िर में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद पुलिस की हत्याओं और नस्लवाद के खिलाफ यूएस भर में विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद से गोली मारने का ये नया मामला है।

Wisconsin
Black Lives Matter
Black Lives Matter movement
America
black man in Wisconsin

Related Stories

और फिर अचानक कोई साम्राज्य नहीं बचा था

जॉर्ज फ्लॉय्ड की मौत के 2 साल बाद क्या अमेरिका में कुछ बदलाव आया?

क्या दुनिया डॉलर की ग़ुलाम है?

यूक्रेन में छिड़े युद्ध और रूस पर लगे प्रतिबंध का मूल्यांकन

पड़ताल दुनिया भर कीः पाक में सत्ता पलट, श्रीलंका में भीषण संकट, अमेरिका और IMF का खेल?

प्रधानमंत्री ने गलत समझा : गांधी पर बनी किसी बायोपिक से ज़्यादा शानदार है उनका जीवन 

लखनऊ में नागरिक प्रदर्शन: रूस युद्ध रोके और नेटो-अमेरिका अपनी दख़लअंदाज़ी बंद करें

यूक्रेन पर रूस के हमले से जुड़ा अहम घटनाक्रम

यूक्रेन की बर्बादी का कारण रूस नहीं अमेरिका है!

कोविड -19 के टीके का उत्पादन, निर्यात और मुनाफ़ा


बाकी खबरें

  • bhasha singh
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब में मामला सिर्फ आप-कांग्रेस के बीच ही नहीं, सुलगते हैं सवाल
    15 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंची डेरा बस्सी, जहां कड़ी टक्कर है मुद्दों और दावों के बीच। यहां उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नौजवान प्रत्याशी सरबजीत सिंह रॉकी वाल्मीकि से…
  • प्रतीकात्मक फोटो
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हिजाब विवाद: हिंदू लड़की को स्कूल में नथुनी पहनने के अधिकार वाले अफ्रीकी अदालत के फैसले को अदालत में संदर्भित किया गया
    15 Feb 2022
    वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत ने अपनी दलीलें रखते हुए अदालत से अपने अंतरिम आदेश को खत्म करने का आग्रह किया।
  • Hardik
    भाषा
    विसनगर दंगा मामले में अदालत पहुँचे हार्दिक पटेल, दोषसिद्धि पर रोक की माँग
    15 Feb 2022
    अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 28 फरवरी की तारीख तय की है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गुजरात : एबीजी शिपयार्ड ने 28 बैंकों को लगाया 22,842 करोड़ का चूना, एसबीआई बोला - शिकायत में नहीं की देरी
    15 Feb 2022
    नई दिल्ली: पिछले 75 सालों में देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला हुआ है। 22,842 करोड़ रुपए के इस घोटाले में गुजरात स्थित कंपनी एबीजी शिपयार्ड के खिलाफ़ सीबीआई में शिकायत दर्ज करने में एसबीआई ने किसी भी त
  • संदीपन तालुकदार
    फ्रांस की गुफा से मिले प्राचीन अवशेषों ने आदिमानव और निएंडरथल के बारे में किए नए खुलासे
    15 Feb 2022
    एक फ्रांसीसी गुफा में नए पुरातात्विक निष्कर्षों ने आधुनिक मनुष्यों और निएंडरथल की नई समझ को जन्म दिया है। नए निष्कर्ष 9 फरवरी को साइंस एडवांस में प्रकाशित हुए थे
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License