NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त
80.701% मतों की गिनती हुई है। प्रारंभिक परिणामों के अनुसार के साथ अतिदक्षिणपंथी उम्मीदवार कीको फुजीमोरी ने 51.523% मत प्राप्त किए हैं जबकि वामपंथी उम्मीदवार पेड्रो कैस्टिलो ने 48.477% मत प्राप्त किए हैं।
पीपल्स डिस्पैच
07 Jun 2021
पेरू के राष्ट्रपति पद चुनावों में दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणाम में फुजीमोरी को कैस्टिलो पर मामूली बढ़त

6 जून को पेरू में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर के प्रारंभिक परिणामों के अनुसार अतिदक्षिणपंथी पॉपुलर फोर्स पार्टी के कीको फुजीमोरी वामपंथी फ्री पेरू पार्टी के पेड्रो कैस्टिलो से मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। 80.701% मतों की गिनती के साथ फुजीमोरी को 51.523% मत मिले हैं जबकि कैस्टिलो को 48.477% मत मिले हैं।

नेशनल ऑफिस ऑफ इलेक्टोरल प्रोसेस (ओएनपीई) के अध्यक्ष पिएरो कॉर्वेटो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव परिणामों का पहला सेट पेश करते हुए कहा कि ये परिणाम शहरी मतदान केंद्रों से हैं और "ग्रामीण क्षेत्र और बाहर के वोटों की गिनती अभी बाकी है।”

इस बीच, इप्सोस पोलस्टर द्वारा क्विक काउंट ने फुजीमोरी और कैस्टिलो के बीच तकनीकी बराबरी को दिखाया है लेकिन कैस्टिलो को बढ़त है। क्विक काउंट के अनुसार कैस्टिलो को 50.2% वोट मिले, जबकि फुजीमोरी को 49.8% वोट मिले।

इप्सोस के पिछले सर्वेक्षण ने भविष्यवाणी की थी कि कैस्टिलो देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जीत हासिल करेंगे, जबकि फुजीमोरी लीमा के महानगरीय क्षेत्र में बहुमत हासिल करेंगे जहां लगभग एक तिहाई आबादी रहती है।

25 मिलियन से अधिक पेरूवासी 2021-2026 की अवधि के लिए वोट देने और अपने अगले राष्ट्रपति और दो उपराष्ट्रपति का चुनाव करने के पात्र थे। ओएनपीई के अनुसार लगभग 78% आबादी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य के नए प्रमुख और उपराष्ट्रपति जुलाई को पदभार ग्रहण करेंगे।

Peru
Presidential Election
National Office of Electoral Process

Related Stories

लैटिन अमेरिकी मूवमेंट ने पेरू में तख़्तापलट की चेतावनी दी

पेरू और सेंट लूसिया ने वेनेज़ुएला-विरोधी लीमा समूह से हटने की घोषणा की

पेरू में वामपंथी उम्मीदवार कैस्टिलो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, फुजीमोरी ने हार मानी

पेरूः कैस्टिलो ने राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता, फुजीमोरी का मानने से इनकार

पेरूः राष्ट्रपति पद की मतगणना में कैस्टिलो को बढ़त मिलने पर फुजीमोरी का धोखाधड़ी का आरोप

बशर अल-असद ने 95% से ज़्यादा वोट से जीता सीरिया का राष्ट्रपति चुनाव

दुनिया भर की: अमेरिकी महाद्वीप में समाजवादी व्यवस्थाओं का इम्तिहान

लेफ़्ट उम्मीदवार पेड्रो कास्टिलो ने पेरू में राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में जीत दर्ज की

दक्षिणपंथी गुइलर्मो लास्सो ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता

सेनेगल : राजनीतिक तनाव के बाद विपक्ष के विधायक ज़मानत पर रिहा


बाकी खबरें

  • modi
    अनिल जैन
    खरी-खरी: मोदी बोलते वक्त भूल जाते हैं कि वे प्रधानमंत्री भी हैं!
    22 Feb 2022
    दरअसल प्रधानमंत्री के ये निम्न स्तरीय बयान एक तरह से उनकी बौखलाहट की झलक दिखा रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पांचों राज्यों में जनता उनकी पार्टी को बुरी तरह नकार रही है।
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: अलग कृषि बजट किसानों के संघर्ष की जीत है या फिर चुनावी हथियार?
    22 Feb 2022
    किसानों पर कर्ज़ का बढ़ता बोझ और उसकी वसूली के लिए बैंकों का नोटिस, जमीनों की नीलामी इस वक्त राज्य में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। ऐसे में गहलोत सरकार 2023 केे विधानसभा चुनावों को देखते हुए कोई जोखिम…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, चौथा चरण: केंद्रीय मंत्री समेत दांव पर कई नेताओं की प्रतिष्ठा
    22 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में 624 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा, साथ ही भारतीय जनता पार्टी समेत समाजवादी पार्टी की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। एक ओर जहां भाजपा अपना पुराना प्रदर्शन दोहराना चाहेगी,…
  • uttar pradesh
    एम.ओबैद
    यूपी चुनाव : योगी काल में नहीं थमा 'इलाज के अभाव में मौत' का सिलसिला
    22 Feb 2022
    पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि "वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा सुविधा बेहद नाज़ुक और कमज़ोर है। यह आम दिनों में भी जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त…
  • covid
    टी ललिता
    महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  
    22 Feb 2022
    दूसरे कोविड-19 लहर के दौरान सरकार के कुप्रबंधन ने शहरी नियोजन की खामियों को उजागर करके रख दिया है, जिसने हमेशा ही श्रमिकों की जरूरतों की अनदेखी की है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License