NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
आंदोलन
भारत
राजनीति
‘पुलिसिया हिंसा’ में मारे गए वाम कार्यकर्ता के लिए कोलकाता से दिल्ली तक रोष प्रदर्शन
माकपा ने कार्यकर्ता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा की गई ‘हत्या’ करार दिया। इस मामले के व्यापक होने से और सरकार के ख़िलाफ़ गुस्सा बढ़ता देख ममता सरकार ने मृत नौजवान के परिजनों को नौकरी देने का वादा किया है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
16 Feb 2021
‘पुलिसिया हिंसा’ में मारे गए वाम कार्यकर्ता के लिए कोलकाता से दिल्ली तक रोष प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के बंकुरा क्षेत्र के वाम युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) के कार्यकर्ता मोइदुल इस्लाम मिद्दा की पुलिस के साथ झड़प में मौत से कोलकाता से लेकर दिल्ली तक गुस्सा दिखाई दे रहा है। वाम कार्यकर्ता इसे ‘पुलिस की हिंसा’ और ‘हत्या’ करार दे रहे हैं। इसके बाद से बंगाल में लगातार ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी को लेकर आज मंगलवार को दिल्ली स्थति बंग भवन पर डीवाईएफआई और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया (एसएफआई) ने प्रदर्शन किया।

वाम दल और उसके जनसंगठनों ने इसे ममता बनर्जी के शासन के दौरन विरोधियों की आवाज़ कुचलने की लिए क्रूर हमला बताया। डीवाईएफआई के अनुसार, एक अन्य कार्यकर्ता, दीपकुमार पांजा अभी भी गंभीर हालत में है।

इस मामले के व्यापक होने से और सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ता देख ममता सरकार ने मृत नौजवान के परिजनों को नौकरी देने का वादा किया है।

आपको बता दें कि 11 फरवरी को, नौकरी की मांग करते हुए, हजारों युवाओं ने उत्तरी कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट से राज्य सचिवालय की ओर मार्च किया था, लेकिन एसएन बनर्जी रोड के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। जब बैरिकेड्स कूदने के बाद मार्च ने आगे बढ़ने की कोशिश की, तो उन्हें भारी लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए। अस्पतालों और नर्सिंग होम में अभी भी सैकड़ों कार्यकर्ता भर्ती हैं।

इसी दौरान घायल हुए डीवाईएफआई कार्यकर्ता मोइदुल इस्लाम मिद्दा की मौत हो गई।

सोमवार को तनाव और बढ़ गया जब पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद, शव को मिद्दा के परिवार और साथी कार्यकर्ताओं को सौंपने से इंकार किया।

हालाँकि कार्यकर्ताओ के दबाब के कारन शव बाद में परिजनों को सौंपा गया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार डीवाईएफआई कार्यकर्ता मैदुल इस्लाम मिद्दा के परिवार के सदस्यों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।

बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कार्यकर्ता की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने सुजान चक्रवर्ती (वाम मोर्चा नेता) से बात की है और उन्हें बताया है कि मैं परिवार को नौकरी और वित्तीय सहायता देने के लिए तैयार हूं।’’

माकपा नेता डॉ. एफ हलीम ने कहा कि मिद्दा के गुर्दों ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मिद्दा का इलाज डॉ. हलीम की चिकित्सा इकाई में चल रहा था।

मिद्दा के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

पुलिस कार्रवाई के विरोध में वाम मोर्चा ने 12 फरवरी को 12 घंटे के राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया था। इस दौरान दिल्ली में एसएफआई के कार्यकर्ता दिल्ली के बंग भवन पहुंचे और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओ ने कहा एक तरफ देश में बढ़ते फ़ासीवाद के खिलाफ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा लोकसभा में क्रांतिकारी भाषण देती है लेकिन बंगाल जहाँ उनकी सरकार है वो वहां प्रगतिशील ताकतों का दमन कर रही हैं।

इस प्रदर्शन में शामिल एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव मयूख विश्वास जो खुद बंगाल से आते हैं। उन्होंने कहा जब हमारे साथी बेहतर रोजगार और शिक्षा के लिए सड़कों पर उतरे तो कोलकाता पुलिस हमारे साथियो का खून कर रही है।

उन्होंने टीएमसी को संघ की दूसरी शाखा बताया और कहा कि बीजेपी की केंद्र सरकार पूरे देश में लोगो की आवाज दबा रही है जबकि बंगाल में टीएमसी वही काम कर रही है। आज बंगाल में रोजगार नहीं है, शिक्षित लोगों को भी बेहतर भविष्य के लिए अपना राज्य छोड़ना पड़ता है, क्यों क्योंकि ममता सरकार ने रोजगार के कोई साधन नहीं दिए।

माकपा ने कार्यकर्ता की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए इसे तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा की गई "हत्या" करार दिया, जबकि राज्य में सत्ताधारी दल ने इसे "आत्महत्या" कहा।

माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा,"यह हत्या के अलावा कुछ भी नहीं है। मार्च के दौरान जिस तरह से छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, उससे पता चलता है कि टीएमसी सरकार डरी और चिंतित है। राज्य प्रशासन पूरी तरह से इस हत्या का जिम्मेदार है।"

माकपा के राज्य सचिव सूर्यकांता मिश्रा ने एक बयान में मांग की कि पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी की जाए और कार्यकर्ता की मौत के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की पहचान की जाए और उन्हें दंडित किया जाए।

kolkata
Police brutality
left activist
CPI-M
DYFI
SFI

Related Stories

ग्राउंड रिपोर्ट: चंदौली पुलिस की बर्बरता की शिकार निशा यादव की मौत का हिसाब मांग रहे जनवादी संगठन

जहाँगीरपुरी हिंसा : "हिंदुस्तान के भाईचारे पर बुलडोज़र" के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

दिल्ली: सांप्रदायिक और बुलडोजर राजनीति के ख़िलाफ़ वाम दलों का प्रदर्शन

NEP भारत में सार्वजनिक शिक्षा को नष्ट करने के लिए भाजपा का बुलडोजर: वृंदा करात

‘जेएनयू छात्रों पर हिंसा बर्दाश्त नहीं, पुलिस फ़ौरन कार्रवाई करे’ बोले DU, AUD के छात्र

जेएनयू हिंसा: प्रदर्शनकारियों ने कहा- कोई भी हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या खाना चाहिए

नोएडा : प्राइवेट कोचिंग सेंटर पर ठगी का आरोप, सीटू-डीवाईएफ़आई ने किया प्रदर्शन

दिल्ली में गूंजा छात्रों का नारा— हिजाब हो या न हो, शिक्षा हमारा अधिकार है!

SFI ने किया चक्का जाम, अब होगी "सड़क पर कक्षा": एसएफआई

रेलवे भर्ती मामला: बर्बर पुलिसया हमलों के ख़िलाफ़ देशभर में आंदोलनकारी छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने कोचिंग संचालकों पर कसा शिकंजा


बाकी खबरें

  • maha covid
    अमेय तिरोदकर
    कोविड-19 मामलों की संख्या में आये भारी उछाल से महाराष्ट्र के कमजोर तबकों को एक और लॉकडाउन का डर सताने लगा है!
    04 Jan 2022
    दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों को अपनी आजीविका के नुकसान का डर फिर से सताने लगा है। पिछले दो लॉकडाउन के दौरान वे ही इससे सबसे अधिक बुरी तरह से प्रभावित हुए थे। 
  • SAFDAR
    रवि शंकर दुबे
    सफ़दर: आज है 'हल्ला बोल' को पूरा करने का दिन
    04 Jan 2022
    सफ़दर की याद में मज़दूरों और कलाकारों का साझा कार्यक्रम- क्योंकि सफ़दर के विचार आज भी ज़िंदा हैं...
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में 37,379 नए मामले, ओमीक्रॉन के मामले बढ़कर 1,892 हुए 
    04 Jan 2022
    देश में आज फिर कोरोना के 37,379 नए मामले दर्ज किये गए हैं। वही ओमीक्रॉन के 192 नए मामलों के साथ कुल मामलो की संख्या बढ़कर 1,892 हो गयी है।
  • The Beatles
    ब्रेंडा हास
    "द बीटल्स" से नए साल की सीख
    04 Jan 2022
    जे के रोलिंग, ओप्रा विन्फ़्रे, स्टीवन स्पीलबर्ग और द बीटल्स में क्या चीज़ एक जैसी है? संकेत: यह न तो प्रसिद्धि है और न ही उनका पैसा।
  • punjab assembly
    डॉ. ज्ञान सिंह
    पंजाब विधानसभा चुनाव: आर्थिक मुद्दों की अनदेखी
    04 Jan 2022
    सर्दी में भोजन करने के बाद रेवड़ी खाने से भोजन पचाने में मदद मिलती है। पिछले कई विधानसभा चुनावों की तरह, लोगों को लंबे वादों को पचाने के लिए एक बार फिर से राजनीतिक रेवड़ियाँ बांटी जा रही हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License