NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने नये सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला
जनरल नरवाने इससे पहले उप सेना प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है।
भाषा
31 Dec 2019
General Manoj Mukund Naravane
फोटो साभार : एनडीटीवी ख़बर

दिल्ली: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने ने मंगलवार को थल सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। उन्होंने जनरल बिपिन रावत का स्थान लिया है।
जनरल नरवाने इससे पहले उप सेना प्रमुख रह चुके हैं।

अपनी 37 वर्षों की सेवा में जनरल नरवाने जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर में पीस, फील्ड और उग्रवाद विरोधी अभियानों और कई कमानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

वह जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन तथा पूर्वी मोर्चे पर इंफेंट्री ब्रिगेड में भी सेवा दे चुके हैं।

उप सेना प्रमुख नियुक्त होने से पहले जनरल नरवाने सेना की पूर्वी कमान का नेतृत्व कर रहे थे जो चीन के साथ लगती भारत की लगभग 4,000 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करती है।

नये सेना प्रमुख के नेतृत्व में सेना के नयी ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद : जनरल बिपिन रावत

निवर्तमान सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने विदाई सलामी गारद के बाद उम्मीद जताई कि नये सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने के नेतृत्व में सेना नयी ऊंचाइयों को छुएगी।

उनसे जब यह पूछा गया कि क्या सेना देश के सामने खड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए अब ज्यादा अच्छे से तैयार है, उन्होंने कहा, “हां हम ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार हैं।”

जनरल रावत ने साउथ ब्लॉक के प्रांगण में सलामी गारद लेने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी।

उन्होंने कहा, “मैं सभी सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो हमारे सशस्त्र बलों की परंपराओं के अनुरूप, चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अटल रहते हैं और अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हैं। ’’

जनरल रावत को भारत का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी नियुक्त किया गया है जो सैन्य मामलों के नवगठित विभाग का कार्य देखेंगे। सीडीएस के तहत तीनों सेनाओं की एजेंसियां, संगठन एवं साइबर एवं स्पेस से जुड़े कमान आएंगे और वह परमाणु कमान प्राधिकरण के सैन्य सलाहकार के तौर पर भी कार्य करेंगे।

सीडीएस के तौर पर उनकी प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं फिलहाल सेना प्रमुख के तौर पर अपने कार्य पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं अपनी अगली नौकरी के बारे में तब विचार करुंगा जब मैं अगला पद संभालूंगा।”

जनरल रावत ने 31 दिसंबर, 2016 को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार संभाला था और उत्कृष्ट सेवा के बाद वह इस पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

सेना प्रमुख बनने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा (एलओसी), चीन के साथ लगने वाली नियंत्रण रेखा (एलएसी) और पूर्वोत्तर समेत कई इलाकों में अभियान संबंधी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

General Manoj Mukund Naravane
General Bipin Rawat
Indian army
Indian Army Chief

Related Stories

जनरल मनोज पांडे ने थलसेना प्रमुख के तौर पर पदभार संभाला

जवानों की बढ़ती आत्महत्या का असल ज़िम्मेदार कौन?

जम्मू-कश्मीर : रणनीतिक ज़ोजिला टनल के 2024 तक रक्षा मंत्रालय के इस्तेमाल के लिए तैयार होने की संभावना

मुद्दा: कश्मीर में लाशों की गिनती जारी है

नए आदेश से जम्मू-कश्मीर अपनी सीमित कृषि भूमि भी गंवा देगा

कश्मीर : एनकाउंटर के 1 साल बाद भी परिवारों को नहीं दिये गए बच्चों के शव

जम्मू-कश्मीर: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से उपजे संकट से निपटने के लिए मांगी गई सेना की मदद

मुद्दा: कश्मीर में लिंचिंग के दिन आने वाले हैं

भारत के निर्णयों को प्रभावित करने वाले नैरेटिव और ज़मीनी हक़ीक़त में इतना अंतर क्यों है? 

कोर्ट की दखल के बाद सरकार ने NDA में लड़कियों की भर्ती का रास्ता किया साफ़, लेकिन जीत अभी भी अधूरी!


बाकी खबरें

  • नीलांजन मुखोपाध्याय
    यूपी: योगी 2.0 में उच्च-जाति के मंत्रियों का दबदबा, दलितों-पिछड़ों और महिलाओं की जगह ख़ानापूर्ति..
    02 Apr 2022
    52 मंत्रियों में से 21 सवर्ण मंत्री हैं, जिनमें से 13 ब्राह्मण या राजपूत हैं।
  • अजय तोमर
    कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह
    02 Apr 2022
    भारी संख्या में दिहाड़ी मज़दूरों का पलायन देश भर में श्रम के अवसरों की स्थिति को दर्शाता है।
  • प्रेम कुमार
    सीबीआई पर खड़े होते सवालों के लिए कौन ज़िम्मेदार? कैसे बचेगी CBI की साख? 
    02 Apr 2022
    सवाल यह है कि क्या खुद सीबीआई अपनी साख बचा सकती है? क्या सीबीआई की गिरती साख के लिए केवल सीबीआई ही जिम्मेदार है? संवैधानिक संस्था का कवच नहीं होने की वजह से सीबीआई काम नहीं कर पाती।
  • पीपल्स डिस्पैच
    लैंड डे पर फ़िलिस्तीनियों ने रिफ़्यूजियों के वापसी के अधिकार के संघर्ष को तेज़ किया
    02 Apr 2022
    इज़रायल के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों में और विदेशों में रिफ़्यूजियों की तरह रहने वाले फ़िलिस्तीनी लोग लैंड डे मनाते हैं। यह दिन इज़रायली क़ब्ज़े के ख़िलाफ़ साझे संघर्ष और वापसी के अधिकार की ओर प्रतिबद्धता का…
  • मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद ज़ीशान अहमद
    भारत को अपने पहले मुस्लिम न्यायविद को क्यों याद करना चाहिए 
    02 Apr 2022
    औपनिवेशिक काल में एक उच्च न्यायालय के पहले मुस्लिम न्यायाधीश, सैयद महमूद का पेशेवराना सलूक आज की भारतीय न्यायपालिका में गिरते मानकों के लिए एक काउंटरपॉइंट देता है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License