NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
गोवा चुनावः डेढ़ महीने में एक चौथाई विधायकों का इस्तीफ़ा
गोवा में दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 10 विधायक इस्तीफा देकर दल बदल कर चुके हैं। इस समय गोवा में क्या चुनावी हलचल है? क्या घटनाक्रम चल रहा है? आइये! नज़र डालते हैं।
राज कुमार
14 Jan 2022
Michael Lobo Resignation
कालंगुट से भाजपा विधायक और मंत्री माइकल लोबो अपना इस्तीफा सौंपते हुए। साभार ट्वीटर माइकल लोबो।

उत्तर प्रदेश से लेकर गोवा तक मंत्रियों और विधायकों की बग़ावत या दल बदल जारी है। अगर हम गोवा की बात करें तो दिसंबर 2021 से लेकर अब तक 10 विधायक इस्तीफा देकर दल बदल कर चुके हैं। यानी मात्र एक महीने के भीतर गोवा के एक चौथाई विधायक इस्तीफा देकर पार्टी बदल चुके हैं। इस समय गोवा में क्या चुनावी हलचल है? क्या घटनाक्रम चल रहा है? आइये! नज़र डालते हैं।

दल बदल का क्रमानुसार ब्योरा

दिसंबर 2021 से लेकर अब तक गोवा विधानसभा के 10 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। जिनमें से चार विधायक भाजपा के हैं जो भाजपा छोड़कर अन्य पार्टी में शामिल हुए हैं। दो विधायक कांग्रेस से, गोवा फारवर्ड और एनसीपी से एक-एक विधायक और दो आज़ाद विधायक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें मंत्रियों से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। जैसे ही चुनाव नज़दीक आ रहा है और पार्टियां अपने उम्मीदवारों की सूचियों को फाइनल करने की तरफ बढ़ रही है, वैसे ही विधायकों में अफरा-तफरी मच गई है। गोवा में 2 दिसंबर 2021 से विधायकों के इस्तीफे और दल बदल का सिलसिला शुरु हुआ जो रुकने का नाम नहीं ले रहा। नीचे क्रमानुसार पिछले एक महीने के इस्तीफों और दल बदल का ब्योरा दिया गया है।

2 दिसंबर 2021 को सालिगांव विधानसभा क्षेत्र से गोवा फारवर्ड पार्टी के विधायक जयेश सालगांवकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने का बाद जयेश 3 दिसंबर 2021 को भाजपा में शामिल हो गये।

7 दिसंबर 2021 को गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि नाइक ने स्पीकर को इस्तीफा सौंपा। रवि नाइक पोंडा विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। रवि नाइक 8 दिसंबर 2021 को भाजपा में शामिल हो गये।

13 दिसंबर 2021 को बेनौलिम से नेशनल कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ये जानकारी दी कि एनसीपी के विधायी समूह को भंग करके तृणमूल कांग्रेस में विलय कर दिया गया है।

15 दिसंबर 2021 को स्वतंत्र विधायक रोहन खाउंटे ने अपने पद से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हो गये। रोहन खाउंटे पोरवोरिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

16 दिसंबर 2021 को कोर्तालिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक अलिना सलदान्हा ने अपने पद और भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अलिना 17 दिसंबर 2021 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं।

20 दिसंबर 2021 को कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक अलेक्सो रेजिनाल्डो इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।

21 दिसंबर 2021 को वास्को-द-गामा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक कार्लोस अल्मेदा ने अपने पद और पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया और कांग्रेस में शामिल हो गये।

9 जनवरी 2022 को संगुएम विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र विधायक प्रसाद गांवकर ने अपने पद से इस्तीफा दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये।

10 जनवरी 2022 को कालंगुट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक एवं मंत्री माइकल लोबो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 12 जनवरी को माइकल लोबो कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये।

10 जनवरी 2022 को मायेम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक प्रवीण ज़ांते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वो किस पार्टी में शामिल होंगे अभी इसकी कोई सार्वजनिक सूचना नहीं दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रवीण महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी में जा सकते हैं।

क्या सिद्धांत और कौनसी नैतिकता?

भाजपा छोड़ने वाले विधायकों का कहना है कि भाजपा अब वो पार्टी नहीं रही जो मनोहर पर्रिकर के समय हुआ करती थी। वो अपने सिद्धांतों को भूल चुकी है। जो विधायक कांग्रेस में या तृणमूल कांग्रेस में जा रहे हैं उनका कहना है कि भाजपा को हर सूरत में सत्ता से बाहर करना है। कोई विधायक टिकटों के बंटवारे को लेकर असंतुष्ट है तो कोई अपनी पत्नी के लिए किसी विशेष विधानसभा सीट से टिकट ना मिलने से नाराज़ है। कोई कुछ और बेहतर हासिल करने की फिराक में अभी भी बारगेन कर रहे हैं। कुल मिलाकर बारगेनिंग चल रही है कि किसको क्या मिले या दिया जाए।

इस्तीफा देने और पार्टी बदलने वाले हर विधायक की अपनी एक कहानी है। उन्होंने क्या सोचकर कोई पार्टी ज्वॉयन की थी, क्यों छोड़ी, क्या सैद्धांतिक टकराव थे, किस सैद्धांतिक आधार पर अब किसी और पार्टी में शामिल हो रहे हैं? इन सवालों के सही-सही जवाब कोई नहीं दे रहा। बस इस्तीफे के साथ एक बाइट दे देते हैं और बात ख़त्म।

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार है।)

इसे भी पढ़ें : गोवा चुनावः  34 साल में 22 मुख्यमंत्री

goa
Goa elections 2022
MLAs resign
BJP
congress aap
NCP

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: भाजपा के साथ-साथ महंगाई-बेरोज़गारी भी रच रही है इतिहास
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ के शपथ के लिए लखनऊ में भव्य तैयारियां की गई हैं, कुछ वैसी ही भव्यता पेट्रोल टंकियों के मीटर में भी दिखाई पड़ रही हैं, जहां एक बार फिर नंबर बढ़ते ही जा रहे हैं। इसके अलावा अन्य सामान भी…
  • अभिवाद
    केरल: एचएलएल के निजीकरण के ख़िलाफ़ युवाओं की रैली
    25 Mar 2022
    रैली को संबोधित करते हुए डीवाईएफ़आई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एए रहीम ने कहा कि एचएलएल जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के निजीकरण से युवाओं को रोजगार की संभावनाओं में अड़चनों का सामना करना पड़ेगा और यह…
  • भाषा
    इक्वेडर और उरूग्वे ने विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
    25 Mar 2022
    इक्वेडर और उरूग्वे दोनों के 25 अंक हो गये हैं और अब किसी अन्य टीम के यहां तक पहुंचने की संभावना नहीं हैं। ब्राजील और अर्जेंटीना पहले ही विश्व कप में अपनी जगह सुरक्षित कर चुके थे।
  • भाषा
    योगी आदित्यनाथ आज शाम चार बजे दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
    25 Mar 2022
    योगी आदित्यनाथ को बृहस्पतिवार को बतौर पर्यवेक्षक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सह पर्यवेक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की मौजूदगी में एक बार फिर सर्वसम्मति से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा…
  • विजय विनीत
    यूपी के एमएलसी चुनाव में खुलेआम मारपीट और गुंडई, भाजपा ने खेला बाहुबलियों पर दांव !
    25 Mar 2022
    भाजपा ने एमएलसी चुनाव में बाहुबलियों से अपने रिश्ते को उजागर किया है। इसके नेता एक तरफ अपराधियों के खिलाफ बुल्डोजर वाली सरकार होने का दावा करते हैं तो दूसरी ओर घोषित अपराधियों को अपनी पार्टी का…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License