NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
चुनाव 2022
भारत
राजनीति
गोवा चुनाव: विधायकों पर दल-बदल न करने का दबाव बना रही जनता, पार्टियां भी दिला रहीं शपथ
पिछले विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। जबकि भाजपा ने 13 सीटें जीतकर भी सरकार बना ली थी। अंत तक आते-आते कांग्रेस के 12 विधायक भाजपा में ही शामिल हो गये। इस बार भी नेताओं का सभी पार्टियों में आवागमन जारी है।
राज कुमार
03 Feb 2022
Goa election

गोवा में दल बदल एक बड़ा मुद्दा है। विधायक रातों-रात एक पार्टी से दूसरी पार्टी में चले जाते हैं और वोटर ठगे से देखते रह जाते हैं। प्रत्याशियों को इस बात का भी गुमान रहता है कि वोटर पार्टी को नहीं उम्मीदवार को वोट करेंगे। इस दल-बदल और आया राम गया राम के चलते, चुनाव का पूरा जनादेश बदल जाता है। आपको याद होगा कि पिछले विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी। जबकि भाजपा 13 सीटें जीतकर भी सरकार बना गई थी। अंत तक आते-आते कांग्रेस के 12 विधायक भाजपा में ही शामिल हो गये। इस बार भी सभी पार्टियों में आवागमन जारी है। इस आवागमन को सिर्फ चुनाव से पहले तक ही सीमित करके ना देखें, बल्कि चुनाव के बाद भी इसकी संपूर्ण संभावनाएं हैं। इस बात को गोवा की जनता अच्छे से जानती है। यही वजह है कि इस बार तमाम पार्टियों और प्रत्याशियों पर ये दबाव बन रहा है कि वो जनता को कैसे यकीन दिलाएं कि वो दल-बदल नहीं करेंगे।

गोवा के मतदाताओं में भाजपा के खिलाफ एक लहर साफ देखी जा सकती है। लेकिन लोगों में एक ये आशंका भी है कि कहीं जिस प्रत्याशी को हम वोट देंगे कहीं वो बाद में भाजपा में तो शामिल नहीं हो जाएगा। क्योंकि पिछले चुनाव में लोग ये अनुभव कर चुके हैं। ऐसे में तमाम विपक्षी दल लोगों को विश्वास दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो चुनाव जीतने के बाद दल-बदल नहीं करेंगे।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशियों ने जारी किया शपथ पत्र

कल अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार के लिए गोवा में थे। इस मौके पर उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस की। उनकी उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने एफिडेविट पर हस्ताक्षर किए हैं कि वो दल बदल नहीं करेंगे। उन्होंने शपथ ली कि वो मतदाताओं के प्रति इमानदार रहेंगे और जीतने के बाद आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी अन्य पार्टी में नहीं जाएंगे। आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशी इन शपथ-पत्रों की प्रतियां अपने डोर टू डोर कंपेन में हर घर में वितरित करेंगे। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अगर हमारा प्रत्याशी दल बदल करता है तो मतदाता उनके खिलाफ कोर्ट में केस कर सकते हैं। 

गोवा फ़ॉर्वर्ड पार्टी ने मंदिर में ली शपथ, नहीं करेंगे दल-बदल

31 जनवरी को गोवा फ़ॉर्वर्ड पार्टी के प्रत्याशियों ने मापसा के बोधगेश्वर मंदिर में शपथ ली कि वो चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि गोवा फ़ॉर्वर्ड पार्टी का कांग्रेस का साथ गठबंधन है। गोवा में कांग्रेस 37 और गोवा फ़ॉर्वर्ड पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में गोवा फ़ॉर्वर्ड की तीन सीटों आईं थीं और गोवा फ़ॉर्वर्ड पार्टी नें भाजपा को समर्थन कर दिया था।

कांग्रेस दल-बदल पर सख़्त

गोवा कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भी दल-बदल के खिलाफ शपथ ले चुके हैं कि वो गोवा की जनता और पार्टी के प्रति ईमानदार रहेंगे। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने महालक्ष्मी मंदिर, हम्ज़ा शाह दरगाह और बांबोलिम क्रोस चर्च में पार्टी और जनता के प्रति वफादारी की शपथ ली। गौरतलब है कि दल बदल का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस ही को ही उठाना पड़ा था। इससे कांग्रेस की छवि पर भी बहुत गलत प्रभाव पड़ा था। इस बार कांग्रेस इस पर काफी सख़्त दिखाई पड़ रही है।

साउथ गोवा में एक चुनावी सभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने आत्मालोचना करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ने वालों को टिकट देना कांग्रेस का एक शर्मनाक चैप्टर था। इसे रिपीट नहीं होने दिया जाएगा।

क्या है इसके मायने?

पार्टियों पर इस तरह का दबाव बनने का मतलब है कि ये पार्टियां जनता को विश्वास दिलाना चाहती हैं कि उनके प्रत्याशी भाजपा में शामिल नहीं होंगे। ये स्पष्ट तौर पर संकेत है कि जनता में भाजपा के खिलाफ लहर है। क्योंकि ऐसा माना जाने लगा है कि चुनाव में जीत चाहे किसी की भी हो सरकार भाजपा की ही बनेगी। पिछली बार गोवा की जनता ये देख चुकी है। भाजपा के खिलाफ स्पष्ट जनादेश के बावजूद भी भाजपा ने विधायकों के साथ डील की और सरकार बना ली। सभी जानते हैं कि विधायकों का ये दल बदल किसी सिद्धांत के लिए नहीं था बल्कि निहित स्वार्थों के आधार पर था। कायदे से भाजपा को बताना चाहिये कि विधायकों के साथ क्या डील थी? पद का प्रलोभन, प्रोपर्टी, पैसा, फाइल खुलना या बंद होना, क्या किया गया था? लेकिन इस चुनाव में सब पार्टियां इस मामले पर सख्त दिखाई दे रही हैं और शपथ-पत्र जारी कर रही हैं। लेकिन क्या भाजपा शपथ-पत्र जारी करेगी कि वो विधायकों की खरीद-फरोख्त नही करेगी।?

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार है।)

ये भी पढ़ें: गोवा चुनावः डेढ़ महीने में एक चौथाई विधायकों का इस्तीफ़ा

goa
Goa elections 2022
Congress
BJP
AAP

Related Stories

यूपी : आज़मगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा की साख़ बचेगी या बीजेपी सेंध मारेगी?

त्रिपुरा: सीपीआई(एम) उपचुनाव की तैयारियों में लगी, भाजपा को विश्वास सीएम बदलने से नहीं होगा नुकसान

यूपीः किसान आंदोलन और गठबंधन के गढ़ में भी भाजपा को महज़ 18 सीटों का हुआ नुक़सान

जनादेश-2022: रोटी बनाम स्वाधीनता या रोटी और स्वाधीनता

पंजाब : कांग्रेस की हार और ‘आप’ की जीत के मायने

यूपी चुनाव : पूर्वांचल में हर दांव रहा नाकाम, न गठबंधन-न गोलबंदी आया काम !

जनादेश—2022: वोटों में क्यों नहीं ट्रांसलेट हो पाया जनता का गुस्सा

उत्तराखंड में भाजपा को पूर्ण बहुमत के बीच कुछ ज़रूरी सवाल

गोवा में फिर से भाजपा सरकार

त्वरित टिप्पणी: जनता के मुद्दों पर राजनीति करना और जीतना होता जा रहा है मुश्किल


बाकी खबरें

  • yogi bulldozer
    सत्यम श्रीवास्तव
    यूपी चुनाव: भाजपा को अब 'बाबा के बुलडोज़र' का ही सहारा!
    26 Feb 2022
    “इस मशीन का ज़िक्र जिस तरह से उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियानों में हो रहा है उसे देखकर लगता है कि भारतीय जनता पार्टी की तरफ से इसे स्टार प्रचारक के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।”
  • Nagaland
    अजय सिंह
    नगालैंडः “…हमें चाहिए आज़ादी”
    26 Feb 2022
    आफ़्सपा और कोरोना टीकाकरण को नगालैंड के लिए बाध्यकारी बना दिया गया है, जिसके ख़िलाफ़ लोगों में गहरा आक्रोश है।
  • women in politics
    नाइश हसन
    पैसे के दम पर चल रही चुनावी राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामुमकिन
    26 Feb 2022
    चुनावी राजनीति में झोंका जा रहा अकूत पैसा हर तरह की वंचना से पीड़ित समुदायों के प्रतिनिधित्व को कम कर देता है। महिलाओं का प्रतिनिधित्व नामुमकिन बन जाता है।
  • Volodymyr Zelensky
    एम. के. भद्रकुमार
    रंग बदलती रूस-यूक्रेन की हाइब्रिड जंग
    26 Feb 2022
    दिलचस्प पहलू यह है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ख़ुद भी फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से सीधे पुतिन को संदेश देने का अनुरोध किया है।
  • UNI
    रवि कौशल
    UNI कर्मचारियों का प्रदर्शन: “लंबित वेतन का भुगतान कर आप कई 'कुमारों' को बचा सकते हैं”
    26 Feb 2022
    यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया ने अपने फोटोग्राफर टी कुमार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई पत्रकार संगठनों के कर्मचारी भी मौजूद थे। कुमार ने चेन्नई में अपने दफ्तर में ही वर्षों से वेतन न मिलने से तंग आकर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License