NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
भारती एयटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी गूगल, 1.28 फीसदी हिस्सेदारी भी खरीदेगी
इस करार में इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष भी शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी। गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के तहत कर रही है।
भाषा
28 Jan 2022
Google Airtel

नयी दिल्ली: इंटरनेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में एक अरब डॉलर का निवेश करेगी। 
     
इस करार में इक्विटी निवेश के साथ-साथ संभावित वाणिज्यिक समझौतों के लिए एक कोष भी शामिल है, जिसके तहत समझौतों को अगले पांच वर्षों के दौरान पारस्परिक रूप से सहमत शर्तों पर मंजूरी दी जाएगी। गूगल यह निवेश गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के तहत कर रही है।
     
एयरटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘इस निवेश सौदे में 70 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश भारती एयरटेल में 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया जाएगा।’’ कुल निवेश में से 30 करोड़ डॉलर की राशि वाणिज्यिक समझौतों के क्रियान्वयन के लिए होगी।
     
भारती एयरटेल के निदेशक मंडल ने पांच रुपये के अंकित मूल्य वाले 71,176,839 इक्विटी शेयर गूगल इंटरनेशनल एलएलसी को तरजीही आधार पर 734 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर जारी करने की मंजूरी दी है जो कुल 5,224.3 करोड़ रुपये मूल्य के हैं।
     
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने एक बयान में कहा, ‘‘एयरटेल और गूगल नवोन्मेषी उत्पादों के जरिये भारत के डिजिटल लाभांश को बढ़ाने का दृष्टिकोण साझा करती हैं। भविष्य के लिहाज से तैयार हमारे नेटवर्क, डिजिटल मंच, अंतिम-छोर तक के वितरण और भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र के साथ हम भारत के डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र के विस्तार के लिए गूगल के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।’’
     
गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा, ‘‘एयरटेल में हमारा वाणिज्यिक और इक्विटी निवेश हमारे गूगल फॉर इंडिया डिजिटाइजेशन फंड के स्मार्टफोन तक पहुंच, नए कारेबारी मॉडल को समर्थन देने के लिए कनेक्टिविटी बढ़ाने और डिजिटल रूपांतरण की यात्रा में कंपनियों के मदद देने के अनुरूप है।’’

google
Airtel

Related Stories

मोदी का मेक-इन-इंडिया बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा श्रमिकों के शोषण का दूसरा नाम

डेटा निजता विधेयक: हमारे डेटा के बाजारीकरण और निजता के अधिकार को कमज़ोर करने का खेल

इससे पहले बड़ी टेक कंपनियां क़ाबू से बाहर हो जाएं, उन पर लगाम कसने की ज़रूरत!

फेसबुक ने ऑस्ट्रेलिया में भले अपनी दुकान बंद कर ली मगर दुनिया के सामने बहुत गहरे सवाल खोल दिए!

दिवालिया टेलीकॉम कंपनियों का बक़ाया : क्या कोई चूक जियो और एयरटेल के पक्ष में जा रही है?

चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की तकनीकी जंग और 5G की युद्धभूमि

विशाल टेक कम्पनियाँ, मृत लोकतंत्र

आत्मनिर्भर भारत से "रिलायंस इंडिया" तक

JIO-FB-Google: हमारे डेटा पर किसका कंट्रोल?

भारतीय टेलीकॉम में एकाधिपत्य का लगातार बढ़ता ख़तरा


बाकी खबरें

  • दिल्ली मास्टर प्लान-2041: शहरी गरीबों का ज़िक्र नहीं
    न्यूज़क्लिक टीम
    दिल्ली मास्टर प्लान-2041: शहरी गरीबों का ज़िक्र नहीं
    03 Aug 2021
    "दिल्ली मास्टर प्लान-2041" के तहत अगले 20 सालों में दिल्ली में कई चीजों पर काम किया जाएगा। विडियो सीरीज़ के इस भाग में जानिए कि मास्टर प्लान का शहरी गरीबों की अवस्था पर क्या असर रहेगा।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    विपक्षी नेता साइकिल से संसद पहुंचे, पेगासस के शिकार पत्रकारों की SC में याचिका और अन्य ख़बरें
    03 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे पेट्रोल क़ीमत के विरोध विपक्ष की साइकिल रैली, पेगासस के ख़िलाफ़ SC में एक और याचिका दायर और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • US CDC की रिपोर्ट: डेल्टा वैरिएंट चेचक जितना संक्रामक
    न्यूज़क्लिक टीम
    US CDC की रिपोर्ट: डेल्टा वैरिएंट चेचक जितना संक्रामक
    03 Aug 2021
    कोविड के मामले पूरी दुनिया में फिर से बढ़ रहे हैं, मुख्य तौर से डेल्टा वैरिएंट के कारण, अमेरिका के सेंटर फ़ॉर डीज़ीज़ कंट्रोल (CDC) की एक रिपोर्ट में चेताया गया है कि टीकाकरण के बावजूद संक्रमित हो…
  • प्रशांत किशोर के तौर-तरीक़ों में मौजूद खामियां
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    प्रशांत किशोर के तौर-तरीक़ों में मौजूद खामियां
    03 Aug 2021
    '... किशोर की भूमिका अगर बढ़ती है और भूमिका ज़्यादा असरदार होती है, तो यह स्थिति पार्टियों और उसके नेताओं के खोखलेपन, आलस्य को दूर करने में उनकी अक्षमता और सत्ताधारी पार्टी के लिए मजबूत और गंभीर…
  • अमेरिका-ईरान के बीच JCPOA का वापस लौटना इतना आसान नहीं
    एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका-ईरान के बीच JCPOA का वापस लौटना इतना आसान नहीं
    03 Aug 2021
    इब्राहिम रैसी के औपचारिक तौर पर ईरान के राष्ट्रपति घोषित होने के बाद, अब 2015 में हुए ईरान परमाणु समझौते (JCPOA) पर चीज़ें किसी भी तरफ़ जा सकती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License