NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
आर्थिक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिये सरकार का जोर एनआरसी पर: माकपा
माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के ताजा अंक के संपादकीय लेख में पार्टी ने मौजूदा सरकार को ‘हिंदुत्ववादी शासक’ बताते हुये कहा कि यह सरकार समाज में सांप्रदायिक विभाजन पैदा कर रही है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
17 Oct 2019
NRC

नई दिल्ली: माकपा ने सरकार पर देश की आर्थिक स्थिति से लोगाों का ध्यान भटकाने का आरोप लगाते हुये गुरुवार को कहा कि इसके लिये राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर सरकार जोर दे रही है।

माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के ताजा अंक के संपादकीय लेख में पार्टी ने मौजूदा सरकार को ‘हिंदुत्ववादी शासक’ बताते हुये कहा कि यह सरकार समाज में सांप्रदायिक विभाजन पैदा कर रही है।

पार्टी ने कहा, ‘ऐसे समय में जबकि देश की अर्थव्यवस्था मंदी के दौर से गुजर रही है और लोगों की नौकरियां जा रही हैं, लोगों की क्रयशक्ति घट रही है, हिंदुतववादी शासकों को अपने भीतर के दुश्मन को तलाशना चाहिये।’

पार्टी ने कहा कि एक तरफ सरकार दावा करती है कि एनआरसी की मदद से बंगलादेशी मुस्लिम घुसपैठियों को देश से बाहर कर दिया जायेगा, वहीं दूसरी तरफ सरकार नागरिकता कानून में संशोधन कर हिंदू शरणार्थियों को नागरिकता देने का भी भरोसा दिला रही है।

अगले साल अप्रैल में एनआरसी की प्रक्रिया शुरु करने से पहले मोदी सरकार नागरिकता कानून में संशोधन प्रस्ताव लेकर आयेगी। इससे पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान से धार्मिक अल्पसंख्यक के रूप में अवैध तरीके से भारत आये हिंदू, बौद्ध, ईसाइ और सिख शरणार्थियों को निर्धारित समयसीमा में भारतीय नागरिकता मिल जायेगी। संशोधन प्रस्ताव में धार्मिक अल्पसंख्यक की श्रेणी से मुस्लिमों को बाहर कर दिया है।

संपादकीय में माकपा ने सरकार पर राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर एक के बाद एक विभाजनकारी मुद्दे को उठाने का आरोप लगाते हुये कहा कि इससे सत्तापक्ष के दो मकसद पूरे होते हैं। पहला, देश में असुरक्षा और भय का वातावरण पैदा होता है और दूसरा, आर्थिक मुद्दों सहित अन्य जरूरी मुद्दों से लोगों का ध्यान भटक जाता है। 

NRC
NRC Crisis
Economic Recession
CPI-M
Hindutva ruler
Communal division
BJP
RSS

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • language
    न्यूज़क्लिक टीम
    बहुभाषी भारत में केवल एक राष्ट्र भाषा नहीं हो सकती
    05 May 2022
    क्या हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देना चाहिए? भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष से लेकर अब तक हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की जद्दोजहद कैसी रही है? अगर हिंदी राष्ट्रभाषा के तौर पर नहीं बनेगी तो अंग्रेजी का…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "राजनीतिक रोटी" सेकने के लिए लाउडस्पीकर को बनाया जा रहा मुद्दा?
    05 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार सवाल उठा रहे हैं कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिकता से आखिर फ़ायदा किसका हो रहा है।
  • चमन लाल
    भगत सिंह पर लिखी नई पुस्तक औपनिवेशिक भारत में बर्तानवी कानून के शासन को झूठा करार देती है 
    05 May 2022
    द एग्ज़िक्युशन ऑफ़ भगत सिंह: लीगल हेरेसीज़ ऑफ़ द राज में महान स्वतंत्रता सेनानी के झूठे मुकदमे का पर्दाफ़ाश किया गया है। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल
    05 May 2022
    राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाला फ़ैसला आता है, तो एक ही जेंडर में शादी करने जैसे दूसरे अधिकार भी ख़तरे में पड़ सकते हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अंकुश के बावजूद ओजोन-नष्ट करने वाले हाइड्रो क्लोरोफ्लोरोकार्बन की वायुमंडल में वृद्धि
    05 May 2022
    हाल के एक आकलन में कहा गया है कि 2017 और 2021 की अवधि के बीच हर साल एचसीएफसी-141बी का उत्सर्जन बढ़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License