NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अभूतपूर्व आर्थिक संकट का कारण सरकार का ‘सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद’ : येचुरी
येचुरी ने कहा, ‘‘देश में आज अभूतपूर्व आर्थिक संकट बना हुआ है और इसकी वजह है भाजपा सरकार का सांठगांठ वाला पूंजीवाद, गैर निष्पादित परिसंपत्तियां, जीएसटी तथा नोटबंदी। ’’
भाषा
14 Oct 2019
sitaram yechuri
फोटो साभार : money control

पालघर : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि देश ‘‘अभूतपूर्व आर्थिक संकट’’ का सामना कर रहा है और इसकी वजह नोटबंदी, जीएसटी तथा भाजपा नीत राजग सरकार का सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद है।

वह रविवार को महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू में माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और इसके नागरिकों को बचाना है तो भाजपा और शिवसेना को हराना जरूरी है।

येचुरी ने कहा, ‘‘देश में आज अभूतपूर्व आर्थिक संकट बना हुआ है और इसकी वजह है भाजपा सरकार का सांठगांठ वाला पूंजीवाद, गैर निष्पादित परिसंपत्तियां, जीएसटी तथा नोटबंदी। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्वामित्व वाले बीएसएनएल तथा एमटीएनएल को बंद करने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं ताकि उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो को फायदा मिल सके।

माकपा नेता ने कहा, ‘‘ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे जय हिंद की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया नारा ‘जियो हिंद’ बन गया है। ’’

येचुरी ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी बीपीसीएल को बंद करने की भी योजना है।

उन्होंने दावा किया कि बीते 50 वर्ष के मुकाबले फिलहाल बेरोजगारी चरम पर है।
येचुरी ने कहा,‘‘ वर्तमान प्रशासन की सबसे खराब बात यह है कि वह धर्म के आधार पर लोगों को बांट रहा है। सांप्रदायिक तनाव, पीट-पीटकर हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कश्मीर मुद्दा और असम का राष्ट्रीय नागरिक पंजी इसके स्पष्ट उदाहरण हैं।’’

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Government's crony capitalism
economic crises
Sitaram yechury
CPM
demonitisation
GST
BJP
modi sarkar
maharastra election

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • Ramjas
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: रामजस कॉलेज में हुई हिंसा, SFI ने ABVP पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिसिया कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल
    01 Jun 2022
    वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ़ इण्डिया(SFI) ने दक्षिणपंथी छात्र संगठन पर हमले का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने भी क़ानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। परन्तु छात्र संगठनों का आरोप है कि…
  • monsoon
    मोहम्मद इमरान खान
    बिहारः नदी के कटाव के डर से मानसून से पहले ही घर तोड़कर भागने लगे गांव के लोग
    01 Jun 2022
    पटना: मानसून अभी आया नहीं है लेकिन इस दौरान होने वाले नदी के कटाव की दहशत गांवों के लोगों में इस कदर है कि वे कड़ी मशक्कत से बनाए अपने घरों को तोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। गरीबी स
  • Gyanvapi Masjid
    भाषा
    ज्ञानवापी मामले में अधिवक्ताओं हरिशंकर जैन एवं विष्णु जैन को पैरवी करने से हटाया गया
    01 Jun 2022
    उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता हरिशंकर जैन और उनके पुत्र विष्णु जैन ज्ञानवापी श्रृंगार गौरी मामले की पैरवी कर रहे थे। इसके साथ ही पिता और पुत्र की जोड़ी हिंदुओं से जुड़े कई मुकदमों की पैरवी कर रही है।
  • sonia gandhi
    भाषा
    ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को धन शोधन के मामले में तलब किया
    01 Jun 2022
    ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष को आठ जून को पेश होने को कहा है। यह मामला पार्टी समर्थित ‘यंग इंडियन’ में कथित वित्तीय अनियमितता की जांच के सिलसिले में हाल में दर्ज किया गया था।
  • neoliberalism
    प्रभात पटनायक
    नवउदारवाद और मुद्रास्फीति-विरोधी नीति
    01 Jun 2022
    आम तौर पर नवउदारवादी व्यवस्था को प्रदत्त मानकर चला जाता है और इसी आधार पर खड़े होकर तर्क-वितर्क किए जाते हैं कि बेरोजगारी और मुद्रास्फीति में से किस पर अंकुश लगाने पर ध्यान केंद्रित किया जाना बेहतर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License