NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
भारत
राजनीति
अभूतपूर्व आर्थिक संकट का कारण सरकार का ‘सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद’ : येचुरी
येचुरी ने कहा, ‘‘देश में आज अभूतपूर्व आर्थिक संकट बना हुआ है और इसकी वजह है भाजपा सरकार का सांठगांठ वाला पूंजीवाद, गैर निष्पादित परिसंपत्तियां, जीएसटी तथा नोटबंदी। ’’
भाषा
14 Oct 2019
sitaram yechuri
फोटो साभार : money control

पालघर : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा है कि देश ‘‘अभूतपूर्व आर्थिक संकट’’ का सामना कर रहा है और इसकी वजह नोटबंदी, जीएसटी तथा भाजपा नीत राजग सरकार का सांठगांठ से चलने वाला पूंजीवाद है।

वह रविवार को महाराष्ट्र में पालघर जिले के दहानू में माकपा उम्मीदवार विनोद निकोल के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश और इसके नागरिकों को बचाना है तो भाजपा और शिवसेना को हराना जरूरी है।

येचुरी ने कहा, ‘‘देश में आज अभूतपूर्व आर्थिक संकट बना हुआ है और इसकी वजह है भाजपा सरकार का सांठगांठ वाला पूंजीवाद, गैर निष्पादित परिसंपत्तियां, जीएसटी तथा नोटबंदी। ’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्वामित्व वाले बीएसएनएल तथा एमटीएनएल को बंद करने की ओर कदम बढ़ाए जा रहे हैं ताकि उद्योगपति मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो को फायदा मिल सके।

माकपा नेता ने कहा, ‘‘ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नारे जय हिंद की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया नारा ‘जियो हिंद’ बन गया है। ’’

येचुरी ने यह आरोप भी लगाया कि कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी बीपीसीएल को बंद करने की भी योजना है।

उन्होंने दावा किया कि बीते 50 वर्ष के मुकाबले फिलहाल बेरोजगारी चरम पर है।
येचुरी ने कहा,‘‘ वर्तमान प्रशासन की सबसे खराब बात यह है कि वह धर्म के आधार पर लोगों को बांट रहा है। सांप्रदायिक तनाव, पीट-पीटकर हत्या की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कश्मीर मुद्दा और असम का राष्ट्रीय नागरिक पंजी इसके स्पष्ट उदाहरण हैं।’’

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

Government's crony capitalism
economic crises
Sitaram yechury
CPM
demonitisation
GST
BJP
modi sarkar
maharastra election

Related Stories

भाजपा के इस्लामोफ़ोबिया ने भारत को कहां पहुंचा दिया?

कश्मीर में हिंसा का दौर: कुछ ज़रूरी सवाल

सम्राट पृथ्वीराज: संघ द्वारा इतिहास के साथ खिलवाड़ की एक और कोशिश

हैदराबाद : मर्सिडीज़ गैंगरेप को क्या राजनीतिक कारणों से दबाया जा रहा है?

ग्राउंड रिपोर्टः पीएम मोदी का ‘क्योटो’, जहां कब्रिस्तान में सिसक रहीं कई फटेहाल ज़िंदगियां

धारा 370 को हटाना : केंद्र की रणनीति हर बार उल्टी पड़ती रहती है

मोहन भागवत का बयान, कश्मीर में जारी हमले और आर्यन खान को क्लीनचिट

मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 

बॉलीवुड को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही है बीजेपी !

गुजरात: भाजपा के हुए हार्दिक पटेल… पाटीदार किसके होंगे?


बाकी खबरें

  • food
    रश्मि सहगल
    अगर फ़्लाइट, कैब और ट्रेन का किराया डायनामिक हो सकता है, तो फिर खेती की एमएसपी डायनामिक क्यों नहीं हो सकती?
    18 May 2022
    कृषि विशेषज्ञ देविंदर शर्मा का कहना है कि आज पहले की तरह ही कमोडिटी ट्रेडिंग, बड़े पैमाने पर सट्टेबाज़ी और व्यापार की अनुचित शर्तें ही खाद्य पदार्थों की बढ़ती क़ीमतों के पीछे की वजह हैं।
  • hardik patel
    भाषा
    हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दिया
    18 May 2022
    उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए त्यागपत्र को ट्विटर पर साझा कर यह जानकारी दी कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
  • perarivalan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    राजीव गांधी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पेरारिवलन की रिहाई का आदेश दिया
    18 May 2022
    उम्रकैद की सज़ा काट रहे पेरारिवलन, पिछले 31 सालों से जेल में बंद हैं। कोर्ट के इस आदेश के बाद उनको कभी भी रिहा किया जा सकता है। 
  • corona
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में कोरोना मामलों में 17 फ़ीसदी की वृद्धि
    18 May 2022
    देश में कोरोना के मामलों में आज क़रीब 17 फ़ीसदी मामलों की बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं|
  • RATION CARD
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    योगी सरकार द्वारा ‘अपात्र लोगों’ को राशन कार्ड वापस करने के आदेश के बाद यूपी के ग्रामीण हिस्से में बढ़ी नाराज़गी
    18 May 2022
    लखनऊ: ऐसा माना जाता है कि हाल ही में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के पीछे मुफ्त राशन वित
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License